ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल में फिर कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में दूसरी बार आया मामला, चेन्नई के खिलाफ मैच पर संशय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

आईपीएल में फिर कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में दूसरी बार आया मामला, चेन्नई के खिलाफ मैच पर संशय

By @dmin
Published: May 8, 2022
Share
आईपीएल में फिर कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में दूसरी बार आया मामला, चेन्नई के खिलाफ मैच पर संशय
आईपीएल में फिर कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में दूसरी बार आया मामला, चेन्नई के खिलाफ मैच पर संशय
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। आईपीएल 2022 में दूसरी बार कोरोना के मामले सामने आए हैं। इस बार भी दिल्ली के एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद दिल्ली और चेन्नई के बीच होने वाले मैच पर संशय बना हुआ है। इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में कोरोना के कई मामले सामने आए थे, लेकिन इससे टूर्नामेंट में ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा था। दिल्ली के कैंप में कोरोना का मामला सामने आने के बाद पूरी टीम को आइसोलेट कर दिया गया है। हालांकि, दिल्ली के लिए राहत की बात यह है कि जिस खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पजिटिव आई है, वह नेट गेंदबाज है और मुख्य टीम का हिस्सा नहीं है।

दिल्ली की टीम को आज शाम 7:30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपना 11वां मैच खेलना है, लेकिन पूरी टीम के आइसोलेशन में होने की वजह से मैच को लेकर संशय बना हुआ है। रविवार की सुबह सभी खिलडिय़ों का टेस्ट किया गया है और उन्हें अपने कमरे के अंदर रहने के लिए ही कहा गया है। इस जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही दिल्ली और चेन्नई के बीच होने वाले मैच को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा।

दूसरी बार आइसोलेट हुई है दिल्ली की टीम
आईपीएल 2022 के दौरान यह दूसरी बार है जब दिल्ली की टीम आइसोलेट हुई है। इससे पहले टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट, ऑलराउंडर मिशेल मार्श, कीपर-बल्लेबाज टिम सीफर्ट और तीन सपोर्ट स्टाफ सहित टीम के छह सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस वजह से पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मैच में भी बदलाव हुआ था। पहले यह मैच पुणे में खेला जाना था, लेकिन बाद में इसे मुंबई में कराया गया था।

तय समय पर हो सकता है मैच
दिल्ली और चेन्नई के मैच को लेकर बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोट्र्स में दिल्ली के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि यह मैच तय समय और स्थान पर हो सकता है। नेट गेंदबाज के संक्रमित होने से टीम में भी कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।

दिल्ली कैपिटल्स में कब-कब आए कोरोना के मामले
दिल्ली की टीम में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के कई मामले सामने आए हैं। 15 अप्रैल को सबसे पहले टीम के फीजियो पैट्रिक फारहार्ट कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद 16 अप्रैल को दिल्ली के स्पोट्र्स मसाज थेरेपिस्ट चेतन कुमार भी संक्रमित पाए गए थे। 18 अप्रैल को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श, टीम डॉक्टर अभिजीत साल्वी, सोशल मीडिया कंटेंट टीम मेंबर अकाश माने की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 20 अप्रैल को दिल्ली की टीम के एक और खिलाड़ी न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट कोरोना संक्रमित मिले थे।

नकली दवा बेचने पर शिकंजा, क्यूआर कोड से होगी सभी फार्मास्युटिकल उत्पाद की बिक्री
सरेंडर नक्सलियों के लिए छत्तीसगढ़ में नई नीति को मंजूरी, शिक्षा सुरक्षा के साथ आर्थिक सहायता पर जोर
Amrit Bharat Yojana : रायपुर मंडल के 15 स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य तेज़ी से जारी, स्टेशनों का हो रहा कायाकल्प
दुर्ग एसपी ने की रेलवे स्टेशनों की जांच, आरपीएफ व जीआरपी को सतर्कता बरतने के निर्देश… जानें और क्या कहा
Gustakhi Maaf: कबाड़ियों पर भी करें थोड़ी मेहरबानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजस्थान सियासी संकट: पायलट के बागी बनने से राहुल की युवा ब्रिगेड के छिटकने का खतरा, अब अगला कौन कमजोर वर्गों को कोटा, इन लोगों पर चलेगा सोटा, चिंतन शिविर से पहले बड़ी तैयारी में कांग्रेस
Next Article आम जनता से मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर दिख रहा है योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन आम जनता से मिले फीडबैक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा- जमीनी स्तर पर दिख रहा है योजनाओं का अच्छा क्रियान्वयन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?