ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भेंट-मुलाकात अभियान: मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से तौलकर हितग्राहियों को दिया राशन, लापरवाही पर सीएमओ पर गिरी निलंबन की गाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

भेंट-मुलाकात अभियान: मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से तौलकर हितग्राहियों को दिया राशन, लापरवाही पर सीएमओ पर गिरी निलंबन की गाज

By @dmin
Published: May 4, 2022
Share
भेंट-मुलाकात अभियान: मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से तौलकर हितग्राहियों को दिया राशन, लापरवाही पर सीएमओ पर गिरी निलंबन की गाज
भेंट-मुलाकात अभियान: मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से तौलकर हितग्राहियों को दिया राशन, लापरवाही पर सीएमओ पर गिरी निलंबन की गाज
SHARE

कुसमी में पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण, पॉश मशीन में अगूंठा लगवाकर देखा हितग्राही का नाम
थाने में रोज नामचा और मालखाने की किया निरीक्षण, प्रोटोकॉल तोड़कर जनता के बीच जा पहुंचे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ‘भेंट-मुलाकात’ अभियान के प्रथम दिन कुसमी थाने, शासकीय उचित मूल्य की दुकान, कुसमी के नगर पंचायत दफ्तर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमी में मौजूद हितग्राहियों से मुलाकात की और अपने हाथों से राशन तौलकर हितग्राहियों को वितरित किया। मुख्यमंत्री ने पीडीएस दुकान का निरीक्षण करते हुए कार्डधारकों की संख्या और हर महीने मिलने वाले राशन की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अपने हाथों से राशन बांटने पर 64 साल की एक बुजुर्ग महिला ने आशीर्वाद दिया।

इस दौरान शशिकला नाम की महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत की कि उसका नाम गरीबी रेखा सूची से काट दिया गया है और उसके पास राशन कार्ड नहीं है। शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टर बलरामपुर से बात की और नगर पंचायत सीएमओ को निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार निर्देशित करने और हिदायत के बावजूद भी अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा, तो कार्रवाही निश्चित है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से चर्चा कर राशन वितरण की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने पूछा कि सबको बराबर राशन मिल रहा है या नहीं इस पर महिलाओं ने राशन मिलने की उन्हें जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से राशन की दर के बारे में भी पूछा। मुख्यमंत्री ने उचित मूल्य दुकानदार से स्टाक पंजी मांग कर देखी और राशन कार्ड के संबंध में जानकारी ली।

शासकीय उचित मूल्य दुकान कुसमी में दर्ज कार्डधारकों की संख्या 1246 है। इस दुकान का संचालन कुसमी वन समिति करती है। मुख्यमंत्री के अपने निरीक्षण में ये पाया कि मई माह के वितरण के लिए चावल, शक्कर, चना एवं नमक का अग्रिम स्टाक रखा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा- सब ठीक तो है, कोई समस्या तो नहीं है
कुसमी के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल तोड़कर गाड़ी से उतरे और लोगों के बीच जा पहुंचे। मुख्यमंत्री उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि पुलिस से संबंधित कोई समस्या तो नहीं है।

कुसमी थाने की निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने थाने की रोज नामचा का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने मालखाने का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया और संसदीय सचिव श्री चिंतामणि महाराज भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाही: निलंबन आदेश जारी
मुख्यमंत्री बघेल के नगर पंचायत कुसमी के कार्यालय के निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में रूचि नहीं ली जा रही साथ ही उनके द्वारा कार्य के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर से चर्चा कर कुसमी के नगर पालिका अधिकारी को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मंत्रालय से एस.के. दुबे का निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 145 लाख मीट्रिक टन से पार…. पिछले साल का टूटा रिकार्ड, 25 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान
राहत की खबर: प्रदेश के सभी जिलों में बढ़ी रिकवरी दर… प्रदेश की औसत रिकवरी दर भी बढ़कर 92 प्रतिशत हुई
राष्ट्रीय बागवानी मिशन : किसान प्रमोद उद्यानिकी खेती से बना आत्मनिर्भर
सेक्टर 05 में ड्राइव इन वैक्सीनेशन की हुई शुरूआत… आवश्यक कार्य से निकले वरिष्ठ नागरिक भी पहुंचे टीका लगवाने
इंस्टाग्राम पर दोस्ती और प्यार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people छात्रा ने मुख्यमंत्री बघेल से पूछा फिटनेस का राज, जवाब मिला- किसानी, योगा और तैराकी
Next Article स्वतंत्रता दिवस पर हर रेलकर्मी के घर फहरेगा तिरंगा, रेलवे बोर्ड ने दिया आदेश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?