ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईआईटी के वैज्ञानिक का दावा, इंसान के दिमाग की तरह ही होता है मच्छर-मक्खी का ब्रेन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आईआईटी के वैज्ञानिक का दावा, इंसान के दिमाग की तरह ही होता है मच्छर-मक्खी का ब्रेन

By @dmin
Published: November 7, 2021
Share
आईआईटी के वैज्ञानिक का दावा, इंसान के दिमाग की तरह ही होता है मच्छर-मक्खी का ब्रेन
आईआईटी के वैज्ञानिक का दावा, इंसान के दिमाग की तरह ही होता है मच्छर-मक्खी का ब्रेन
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। मच्छर व मक्खी का दिमाग (ब्रेन) भी मनुष्य की तरह व्यवहार (प्लानिंग) करता है। उनका दिमाग मनुष्य के दिमाग की तुलना में आकार में भले ही कई गुना छोटा होता है पर उनकी जरूरत के मुताबिक पर्याप्त होता है। एक-दूसरे से संपर्क करना, क्या खाना है-क्या नहीं खाना है, खतरा महसूस करने संबंधी अन्य गतिविधियों के पीछे न्यूरांस की विद्युत संवेदनाएं शामिल हैं, जो बिल्कुल मनुष्य के दिमाग के न्यूरांस गतिविधियों की तरह हैं। यह खुलासा आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. नितिन गुप्ता की रिसर्च में हुआ है। प्रो. नितिन मक्खी और मच्छर के मस्तिष्क व्यवहार पर अध्ययन कर रहे हैं। प्रो. गुप्ता के मुताबिक, अभी रिसर्च में काफी काम बाकी है।

आईआईटी बॉयोसाइंस एंड बॉयोइंजीनियरिंग विभाग के युवा वैज्ञानिक प्रो. नितिन गुप्ता पिछले कई वर्षों से मक्खी व मच्छर के दिमाग पर अध्ययन कर रहे हैं। वह यह जानने की कोशिश में लगे हैं कि मच्छर का दिमाग किस तरह काम करता है। उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिली है। मनुष्य के दिमाग की तरह ही मच्छर व मक्खी भी एक दूसरे से बातचीत करते हैं। न्यूरांस कम्युनिकेशन और उनके सर्किट बनने की प्रक्रिया लगभग समान है।

उन्होंने बताया कि मच्छर का ब्रेन जरूरत के हिसाब से कम एनर्जी यूज करने के बावजूद पर्याप्त है। देखने से लेकर गाने तक और याद रखने की क्षमता जैसी गतिविधियों का संचालन दिमाग मच्छरों में ठीक उसी तरह करता है, जिस तरह मनुष्य। कीटों में गंध को आधार बनाकर भी अध्ययन किया जा रहा है। किस गंध के प्रति वे कितना और क्यों आकर्षित होते हैं। मानव दिमाग और मच्छर दिमाग के बेसिक अंतर को भी समझना है।

समस्याओं का निकलेगा हल
प्रो. नितिन गुप्ता ने कहा कि अभी ह्यूमन ब्रेन संबंधी समस्याओं के जो इलाज होते हैं, वे हिट एंड ट्रायल टाइप के होते हैं, क्योंकि बहुत अधिक जानकारी न होने के कारण दवाएं भी बहुत कम हैं। इस रिसर्च से ह्यूमन ब्रेन संबंधी बेसिक नॉलेज में इजाफा होगा। नतीजा, ब्रेन संबंधी समस्याओं में अधिक कारगर दवाएं बन सकेंगी।

ह्यूमन ब्रेन को समझना आसान
प्रो. नितिन गुप्ता ने बताया कि मच्छर और मक्खी का ब्रेन लगभग ह्यूमन ब्रेन की तरह व्यवहार करता है। इस रिसर्च की मदद से ह्यूमन ब्रेन को और अधिक विस्तार से समझना आसान होगा। कोशिकाएं कैसे कार्य करती हैं और वे कैसे एक दूसरे के कम्युनिकेट करती हैं, यह नॉलेज अभी लिमिटेड है। इसे बढ़ाने के लिए यह रिसर्च कारगर साबित होगा।

कोरबा में शुरू होंगे दो और विद्युत संयंत्र, 12 हजार करोड़ होगा बजट…. CM बघेल आज रखेंगे आधारशिला
वैक्सीन ब्रेकिंग: वैक्सीनेशन के लिए अभी और करना होगा इंतजार… भिलाई में कल भी नहीं होगा वैक्सीनेशन
‘जगार-2022Ó: सिद्धहस्त शिल्पियों को वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 के राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया
Vande Bharat Express : इस राज्य में शुरू हों रही हैं दो वंदेभारत एक्सप्रेस, 10 फरवरी को पीएम मोदी दिखाएंगे हरीझंडी.. जानें पूरा शेड्यूल
CG Breaking : गहरी खाई में गिरी पिकअप, 18 की मौत …. तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे थे सभी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा में बगावत, मंत्री-सांसद और बागियों को टिकट देने से नाराज कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन भाजपा को कवर्धा से आक्सीजन की आस, जनवरी में हो सकता है सरगुजा-चिंतन
Next Article जीका वायरस: केरल के मामलों ने बढ़ाई कर्नाटक की चिंता, विशेषज्ञ बोले- डरें नहीं, सावधानी बरतें हड़कंप: एक महिला समेत 10 लोगों में जीका वायरस की पुष्टि, 89 हुई संक्रमितों की संख्या

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?