ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अलविदा शेनवार्न: हार्ट अटैक आने से पहले क्रिकेट देख रहे थे शेन वॉर्न, दोस्तों ने 20 मिनट तक बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipurSports

अलविदा शेनवार्न: हार्ट अटैक आने से पहले क्रिकेट देख रहे थे शेन वॉर्न, दोस्तों ने 20 मिनट तक बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए

By @dmin
Published: March 5, 2022
Share
अलविदा शेनवार्न: हार्ट अटैक आने से पहले क्रिकेट देख रहे थे शेन वॉर्न, दोस्तों ने 20 मिनट तक बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए
अलविदा शेनवार्न: हार्ट अटैक आने से पहले क्रिकेट देख रहे थे शेन वॉर्न, दोस्तों ने 20 मिनट तक बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया के दिग्ग्ज क्रिकेट शेन वॉर्न का थाइलैंड में निधन हो चुका है। थाइलैंड पुलिस के अनुसार उनके दोस्तों ने 20 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हुए। माना जा रहा है कि दिल का दौरा पडऩे से उनकी मौत हुई है। उनका निधन होने से पहले वो क्रिकेट देख रहे थे। 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले वॉर्न सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके नाम एक हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं।

शेन वॉर्न और उनके दो दोस्त थाइलैंड में एक बंगले में रुके हुए थे। सभी दोस्त साथ में रात का खाना खाने वाले थे, लेकिन वॉर्न खाने में नहीं पहुंचे तो एक दोस्त उनके कमरे में गया। यहां वॉर्न की हालत ठीक नहीं थी। उनके दोस्त ने एंबुलेंस को बुलाया और मुंह से सांस देने की कोशिश की, लेकिन वॉर्न की हालत में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके बाद एक अपतकालीन टीं पहुंची और उसने भी 10-20 मिनट तक सीपीआर दिया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद एंबुलेंस वहां पहुंची और वार्न को हॉस्पिट ले जाया गया। यहां भी पांच मिनट तक उन्हें सीपीआर दिया गया और उनकी मौत हो गई।

दिल का दौरा पडऩे से पहले क्रिकेट देख रहे थे वॉर्न
शेन वॉर्न दिल का दौरा पडऩे से पहले क्रिकेट देख रहे थे। उनके दोस्त इस्र्किन ने बताया है कि वॉर्न के बारे में लोगों का मानना था कि वो बहुत बड़े शराबी थे, लेकिन ऐसा नहीं था। वो शराब नहीं पी रहे थे। उन्हें अपना वजन कम करना था। इस वजह से वे डाइट पर थे। इस्र्किन ने सालों पहले वार्न को वाइन की एक क्रेट दी थी, जो आज भी रखी हुई है। वॉर्न अपने बच्चों के साथ रहना चाहते थे। उन्हें पोकर और गोल्फ खेलना पसंद था। वे घंटों तक गोल्फ खेलते रहते थे।

वॉर्न और उनके दोस्त साथ में खाना खाने वाले थे। इससे पहले वॉर्न क्रिकेट देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा और जब उनके दोस्त उन्हें खाने के लिए बुलाने पहुंचे तो सभी को वॉर्न की हालत का अंदाजा हुआ।

दुनिया के महानतम खिलाडिय़ों में शामिल है वॉर्न
शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में 708 विकेट लिए हैं और 194 वनडे मैचों में 293 विकेट झटके हैं। बल्ले के साथ उन्होंने 3,154 टेस्ट रन बनाए। वनडे में उन्होंने 1,018 रन बनाए। वॉर्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

Gustakhi Maaf: हरकतें बता रहीं कि हताश है पार्टी
सीएम बघेल ने की घोषणा, नेशनल जम्बूरी छत्तीसगढ़ में भी होगा
ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी की बढ़ी मुसीबत, यूपी सरकार की याचिका पर एससी ने भेजा नोटिस
shreekanchanpath 324 # 07 Sep 2024
सावन का दूसरा सोमवार: बाबा भोलेनाथ के जयघोष से गूंजे शिवालय, राजराजेश्वरी मंदिर में 51 लीटर दूध से अभिषेक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का एलान किया, संकट में फंसे लोगों को निकालने के लिए फैसला रूस ने यूक्रेन में सीजफायर का एलान किया, संकट में फंसे लोगों को निकालने के लिए फैसला
Next Article मेरठ के दौराला स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, दो कोच जले मेरठ के दौराला स्टेशन पर सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, दो कोच जले

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?