ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: हरकतें बता रहीं कि हताश है पार्टी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: हरकतें बता रहीं कि हताश है पार्टी

By Om Prakash Verma
Published: April 13, 2023
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
राज्य के कुछ हिस्सों से खबर आ रही है कि हिन्दू संगठन लोगों से अपील कर रहे हैं कि वे गैर हिन्दू समुदायों की दुकानों से सामान न खरीदें. कहीं-कहीं इन संगठनों ने संकल्प भी लिया है. कोरबा के एक व्यापारी ने लोगों से अपील की है कि वे केवल अपने ही धर्म के लोगों को नौकरियां दें. सरगुजा जिले से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग गैर हिन्दुओं की दुकान से सामान नहीं खऱीदने की अपील कर रहे हैं. अब जगदलपुर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें भाजपा और विहिप के नेता लोगों से गैर-हिन्दुओं की दुकानों से सामान नहीं खरीदने का संकल्प ले रहे हैं. वैसे आर्थिक बहिष्कार का यह टोटका पुराना है. पहले इसका उपयोग अपने ही समुदाय के लोगों को अलग-थलग कर उन्हें गांव से निकालने के लिए किया जाता था. ऐसा उन लोगों के साथ किया जाता था जो या तो समाज की बात नहीं मानता था या फिर गांव की पंचायत के किसी आदेश का पालन नहीं कर पाता था. ऐसे लोग गांव-बिरादरी से बेदखल होकर दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हो जाते थे. इसे पौनी पसारी बंद करना कहते थे. ऐसा एक मामला दो साल पहले भी खल्लारी थाने में दर्ज हुआ था. अब ऐसे मामलों में कानूनी उपचार उपलब्ध हैं. ऐसे मामलों में गांव वालों का पलड़ा ही भारी होता था क्योंकि पौनी पसारी इक्का-दुक्का लोगों या परिवारों की बंद की जाती थी. उसपर समाज का दबाव बन जाता था और वह समाज के आगे समर्पण कर देता था. पर इस बार मामला अलग है. इस बार समुदायों को निशाने पर रखा गया है. एक समुदाय की पौनी पसारी बंद होगी तो वह चुप नहीं बैठेगा. ऐसा करना न केवल गैरकानूनी है बल्कि संविधान की मूल भावना के भी खिलाफ है. जो लोग इस देश पर धर्म के बहाने कब्जा करने चाहते हैं, देखने में उनकी आबादी ज्यादा भले ही लगती हो पर हैं वो अल्पसंख्यक. जिन्हें अपने साथ मिलाकर वो अपना संख्या बल दिखाना चाहते हैं, उनके हाथ का तो वो पानी तक नहीं पीते थे. उनका साया मात्र पड़ जाने पर कुलीन दोबारा स्नान करते थे. सिर उठाने की इनकी छोटी सी कोशिश को बेरहमी से कुचल देते थे. यही कारण है कि संविधान लागू होने के बाद भी बहुजन समाज के नाम पर राजनीति संभव हुई. सवाल यह उठता है कि आखिर छत्तीसगढ़ में इस तरह की राजनीति की जरूरत क्यों पड़ी? जाहिर है कि विपक्ष एक भी ऐसा मुद्दा उठाने में अब तक विफल रहा है जो सत्ता को असहज करता हो या उसे पहले से बुरी सरकार साबित करता हो. अब उसके पास यही एक आखिरी रास्ता बचा है. घिर जाने पर तो बिल्ली भी शेरनी हो जाती है, किसी का रोजगार छीन लेने पर वह क्या-क्या कर सकता है, इसका अंदाजा लगा पाना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है.

रिजल्ट ब्रेकिंग: मुंगेली टॉप पर, 10 वीं में 100 फीसदी अंकों के साथ प्रज्ञा कश्यप ने रचा इतिहास, टिकेश वैष्णव 12 वीं के टॉपर
सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर पांच सक्रिय नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
कौशल्या महोत्सव में आज पद्मश्री कैलाश खेर का कार्यक्रम, मुंबई की मशहूर गायिका तृप्ति शाक्या भी देंगी भजनों की प्रस्तुति
सीजीपीएससी और व्यापमं की परीक्षा में बैठने से पहले जान ने नया नियम… अब आवेदक के लिए यह करना अनिवार्य
एटीएम में रुपए भरने वाले कर्मचारियों ने 6.75 लाख पार, चोरी दिखाने की तोड़फोड़… ऐसे आए पुलिस के हत्थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश में कोरोना के 7,171 नए केस, 40 की मौत; सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 51,000 के पार Covid Alert : 230 दिन के उच्चतम स्तर पर कोरोना के आंकड़े, सक्रिय मामले 44 हजार के पार
Next Article CG Breaking : शिक्षक पति व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नी काम पर निकले और इधर चोरों ने घर से पार कर दिए लाखों के जेवर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?