ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अफगानिस्तान में लड़ाई अभी बाकी है! अंद्राब में मारे गए तालिबान के 50 लड़ाके, जिला कमांडर भी हुआ ढेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अफगानिस्तान में लड़ाई अभी बाकी है! अंद्राब में मारे गए तालिबान के 50 लड़ाके, जिला कमांडर भी हुआ ढेर

By @dmin
Published: August 24, 2021
Share
Taliban bowing in Panjshir Valley: If the gun does not work, the Taliban is negotiating
Taliban bowing in Panjshir Valley: If the gun does not work, the Taliban is negotiating
SHARE

काबुल (एजेेंसी)। तालिबान भले ही समूचे अफगानिस्तान पर कब्जे का दावा कर रहा है, लेकिन अब भी उसे कई जगहों पर कड़ी टक्कर मिल रही है। अंद्राब घाटी में विद्रोही लड़ाकों से संघर्ष के दौरान तालिबान के बानू जिले के कमांडर की मौत हो गई है। यही नहीं इस संघर्ष में उसके तीन अन्य साथी भी मारे गए हैं। इसके अलावा फज्र इलाके में संघर्ष में भी तालिबान के 50 लड़ाकों के मारे दाने की खबर है। इसके अलावा 20 लोगों को विद्रोहियों ने बंधक बना लिया है। इसके अलावा विद्रोहियों के भी 6 लोग जख्म हुए हैं और एक की मौत हो गई है। इस बीच तालिबान के लड़ाकों ने पंजशीर घाटी को घेर लिया है। हालांकि उसका कहना है कि हम लडऩे की बजाय राजनीतिक समाधान के पक्षधर हैं।

इसके अलावा तालिबान ने उन तीन जिलों पर एक बार फिर से कब्जा जमा लिया है, जिन्हें विद्रोहियों ने उसके कब्जे से छुड़ा लिया था। तालिबान के प्रवक्ता ने सोमवार को ही उन तीन जिलों को वापस कब्जाने की बात कही थी, जिन पर विद्रोहियों ने कब्जा जमा लिया था। 15 अगस्त को अफगानिस्तान में तालिबान का राज स्थापित होने के बाद पहली बार हुए सशस्त्र विद्रोह में बानो, देह सालेह और पुल-ए-हेसार जिले पर विद्रोहियों ने कब्जा जमा लिया था। लेकिन सोमवार को तालिबान ने इन जिलों पर तो वापस कब्जा जमाया ही, इसके अलावा बदख्शन, ताखर और अंद्राब में भी अपनी सत्ता कायम कर ली।

ये तीनों ही जिले पंजशीर घाटी के पास हैं और इसके चलते अब घाटी में संघर्ष तेज होने की आशंका बढ़ गई है। 2001 से पहले भी तालिबान से कड़ा मुकाबले करने वाले अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद ने एक बार फिर से हथियार उठा लिए हैं। उन्होंने अपनी लीडरशिप में बड़ी संख्या में लड़ाकों को तैयार किया है। इसके अलावा खुद को राष्ट्रपति घोषित कर चुके मोहम्मद बिन सालेह भी उनका साथ दे रहे हैं। इस बीच मसूद ने तालिबान को अफगानिस्तान में समावेशी सरकार बनाने के लिए समझौते का प्रस्ताव दिया है। हालांकि उनका कहना है कि यदि तालिबान के लड़ाके पंजशीर घाटी में आते हैं तो अच्छा नहीं होगा।

जी-7 देशों से मीटिंग करने वाले हैं जो बाइडेन
इस बीच आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-7 देशों के नेताओं से मीटिंग करने वाले हैं। इसमें तालिबान को मान्यता देने या फिर बैन लगाए जाने को लेकर फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश अपने लोगों के बचाव के लिए 31 अगस्त के बाद भी सैनिकों को अफगानिस्तान में बनाए रखने के पक्ष में हैं। वहीं तालिबान ने कहा है कि य़दि 31 अगस्त तक सेनाएं वापस नहीं गईं तो फिर उसका अंजाम भुगतना पड़ सकता है।

चिटफंडः सीएम बघेल ने इस जिले के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि की वापस…
जांबाज वॉर हीरो सैम बहादुर बन पर्दे पर छाने को तैयार हैं विक्की कौशल
आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम में होने वाले संबरालू में शामिल होने रवाना हुए विधायक देवेंद्र यादव, दक्षिण भारतीय परिधान में आए नजर
ये चार आदतें छोड़कर करीब 20 बीमारियों से रह सकते हैं सुरक्षित….
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोर आखर और स्पोर्ट्स फॉर डेव्हलपमेंट की शुरूआत की…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Amidst the Afghanistan crisis, three copies of Sri Guru Granth Sahib अफगानिस्तान संकट के बीच श्री गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां काबुल से भारत पहुंचीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने खुद किया रिसीव
Next Article Horrific road accident in Korba: Death of three including son of Marwahi MLA, Chief Minister Bhupesh Baghel expressed grief कोरबा में भीषण सड़क हादसा: मरवाही विधायक के बेटे सहित तीन की मौत…. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?