ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम में होने वाले संबरालू में शामिल होने रवाना हुए विधायक देवेंद्र यादव, दक्षिण भारतीय परिधान में आए नजर
Share
Notification Show More
Latest News
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल
October 11, 2026
दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत
October 11, 2026
भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर
October 11, 2026
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम में होने वाले संबरालू में शामिल होने रवाना हुए विधायक देवेंद्र यादव, दक्षिण भारतीय परिधान में आए नजर

By Mohan Rao Published June 2, 2025
Share
विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

भिलाई। आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के तटवर्ती गांव मेट्टूरु में श्रीश्रीश्री माता कोण्ड महांकाली माता का उत्साव मनाया जा रहा है। इन उत्सवों को यहां की प्रान्तीय भाषा में संबरालू कहा जाता है। उक्त महोत्सव के लिए भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस से आंध्र प्रदेश के लिए रवाना हुए। इस दौरान वे पारंपरिक आंध्र प्रदेश की वेशभूषा में नजर आए।

आपको बता दें की समरालू कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के मेट्टूरू गांव में हर तीन वर्ष में आयोजित किया जाता है, जहां देवी मां की पूजा भव्य रूप से होती है। संबरालू एक तरह से माता प्रकृति व ग्राम देवता व अन्य अदृश्य व अलौकिक शक्तियों को  मानव जीवन को सुख समृद्धि आयु आरोग्य व फसलों की समृद्धि हेतु देवी देवता को प्रत्यक्ष रूप से कृतज्ञता दर्शाना है न जाने ये मान्यता विगत कितने शतकों से चली आ रही है पर‌आज भी उतनी ही श्रद्धा भक्ति व वैभव के साथ मनाया जाता हैं। यह सम्बरालू प्रत्येक 5 वर्षों में एक बार मनाया जाता है। पर मेट्टूरु में‌ अपरिहार्य कारणों से और करोना काल की वजह‌ से 9 वर्षों बाद मनाया जा रहा है ।

बड़ी संख्या में निवासरत हैं आंध्रप्रदेश के लोग
भिलाई में जब स्टील प्लांट की स्थापना हुई थी, तब आंध्र प्रदेश के पलासा मंडल अंतर्गत श्रीकाकुलम जिले से बड़ी संख्या में लोग यहां नौकरी करने आए थे। इनमें से कुछ लोग सेवा-निवृत्ति के बाद अपने मूल स्थान लौट गए, लेकिन कई परिवार स्थायी रूप से भिलाई में ही बस गए। आंध्र समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने के लिए वे आज भी इस प्रकार के आयोजनों में बड़ी श्रद्धा से भाग लेते हैं। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव पारंपरिक साउथ इंडियन वेशभूषा सोमवार को संबरालू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुरी-अहमदाबाद ट्रेन से रवाना हुए। खास बात यह रही कि इस यात्रा के दौरान वे पारंपरिक लूंगी और अंगवस्त्र में नजर आए। उनके साथ बड़ी संख्या में आंध्र समाज के लोग भी यात्रा पर निकले हैं।

कार्यक्रम में शामिल होना सौभाग्य की बात : देवेंद्र यादव
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें आंध्र समाज द्वारा समरालू कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वे इस पवित्र आयोजन में हिस्सा ले रहे हैं और देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि देवी पूजा के दौरान वे भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। देवेंद्र यादव की इस सांस्कृतिक सहभागिता ने न केवल आंध्र समाज को गौरवान्वित किया, बल्कि क्षेत्रीय एकता और सौहार्द का भी सुंदर संदेश दिया।

You Might Also Like

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत

भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

Mohan Rao June 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहार के खाईवाल सहित 8 म्युल एकाउण्ट धारक व खाता खरीदने वाले पकड़ाए, 20 हजार में होता था एक खाते का सौदा
Next Article छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई, 249 दुकानदारों पर कोटपा एक्ट के तहत जुर्माना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?