ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी नहीं रहे, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSports

महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी नहीं रहे, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

By Mohan Rao
Published: October 23, 2023
Share
महान भारतीय स्पिनर का बिशन सिंह बेदी का निधन
SHARE

नईदिल्ली। भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच एक बुरी खबर सामने आई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर व महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी का सोमवार को 77 की उम्र में निधन हो गया। इनके निधन पर क्रिकेट व खेल जगत में शोक की लहर है।

बेदी ने भारत के लिए कुल 77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 273 विकेट झटके थे। बेदी को भारतीय टेस्ट इतिहास के बेहतरीन स्पिनरों में माना जाता है। उन्होंने अपने दम पर देश को कई मैच जिताए थे। बिशन सिंह बेदी के बेटे का नाम अंगद बेदी और बहु का नाम नेहा धूपिया है। ये दोनों भारतीय फिल्म जगत में जाना-माना नाम हैं।  बेदी ने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला था। वह भारत की मशहूर स्पिन चौकड़ी का हिस्सा रहे हैं। उनके अलावा इसमें इरापल्ली प्रसन्ना, श्रीनिवास वेंकटराघवन और भागवत चंद्रशेखर थे। चारों ने मिलकर 231 टेस्ट खेले और 853 विकेट हासिल किए।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
बेदी ने 1969–70 में कोलकाता टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 98 रन देकर सात विकेट लिए थे। यह एक पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं, मैच की बात करें तो 1977–78 में पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 194 रन देकर कुल 10 विकेट झटके थे। उन्होंने टेस्ट में इकलौता अर्धशतक 1976 में कानपुर टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। बिशन सिंह बेदी को भारतीय टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला था। उन्हें 1976 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बतौर कप्तान उन्हें पहली जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन में 1976 के दौरे पर मिली थी। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में 3-1, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में 3-2 और पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज 2-0 से मिली हार के बाद उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था। उनके बाद सुनील गावस्कर कप्तान बने थे।भारत के लिए 67 टेस्ट मैच में उन्होंने 266 विकेट लिए। उन्होंने 15 बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया और एक बार मैच में 10 विकेट भी लिए। वहीं, 10 वनडे मैच में उन्होंने सात विकेट झटके।

Breking News: छत्तीसगढ़ में सीएम बदलने की चर्चा: प्रमुख न्यूज चैनलों की क्लीपिंग हो रही वायरल… जाने क्या है इस खबर की सच्चाई
भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन का कायाकल्प, तस्वीरों में देखें मॉडल स्टेशन की खूबसूरती… बनने के बाद कुछ ऐसा होगा नजारा
प्रदेश में ट्रांसमिशन नेटवर्क की मजबूती के लिए काम कर रहे 121 ईएचटी उपकेन्द्र
Breaking News : ब्राउन शुगर के साथ छोटू राईट और उसके दा साथी गिरफ्तार, 6 लाख की 274 पुड़िया ब्राउन शुगर जप्त
अदाणी शांतिग्राम के बेलवेडियर क्लब में एक्सक्लूसिव ‘द इम्पीरियल’ बिज़नेस चैम्बर का उद्घाटन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG elections 2023 : दुर्ग से विजय बघेल, ललित चंद्राकर व डोमनलाल कोर्सेवाडा ने शुभ मुहूर्त में भरा नामांकन
Next Article Big Breaking : सरकार बनते ही फिर माफ होंगे किसानों के सारे कर्ज, सक्ती की सभा से भूपेश का ऐतिहासिक ऐलान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?