ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अधिकारी पर भारी पड़े जवान…,बच्चों ने भी उछलकर खूब खाई जलेबी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNational

अधिकारी पर भारी पड़े जवान…,बच्चों ने भी उछलकर खूब खाई जलेबी

By Om Prakash Verma
Published: December 20, 2022
Share
अधिकारी पर भारी पड़े जवान...,बच्चों ने भी उछलकर खूब खाई जलेबी
अधिकारी पर भारी पड़े जवान...,बच्चों ने भी उछलकर खूब खाई जलेबी
SHARE

59 स्थापना दिवस पर सेक्टर हेडक्वार्टर और बटालियन में हुए कार्यक्रम
भिलाई। एक ओर अधिकारी तो दूसरी ओर अपना दमखम दिखाते जवान.. एकदूसरे के साथ तालमेल बनाते हुए जवान अधिकारियों पर भारी पड़ गए और उन्होंने अपने ही अधिकारियों को चंद सेंकड में हरा दिया। मौका था एसएसबी के सेक्टर हेडक्वार्टर में रस्साकसी प्रतियोगिता का, जिसमें जवान और अधिकारी आमने सामने थे। वही बच्चों के लिए भी कई रोचक खेल प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें जलेबी दौड़ और बलून रेस सबको खूब भाई। वही दोपहर को ट्रांजिट कैंप में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना के साथ कार्य करते हुए एसएसबी ने अपनी स्थापना के 59 वर्ष पूरे किए। देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही आंतरिक सुरक्षा में तैनात सशस्त्र बल ने छत्तीसगढ़ में भी मोर्चा संभाला है। 2014 से एसएसबी के कांकेर जिले में तैनात होने के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र को जीवनदान देने वाली रावघाट की पहाडिय़ों से माइंस को निकालकर रेल के रास्ते भिलाई तक पहुंचाना आसान होता चला गया। 95 किलोमीटर की रेल लाइन का काम पूरा होने के बाद अब महज चंद किलोमीटर का काम बचा है। जिसके बाद करीब दो सालों के भीतर रावघाट स्टेशन तक ट्रेन पहुंचेगी। 20 दिसंबर को अपने स्थापना दिवस पर इन्ही उपलब्धियों के साथ एसएसबी भिलाई सेक्टर हेडक्वार्टर में स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।

इस मौके पर सुबह कमांडेंट अशोक ठाकुर ने सलामी लेकर एसएसबी के स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों को बताया। इस मौके पर बल के परिवार वालों के लिए कई प्रतियोगिताएं भी रखी गई। जिसमें बच्चों, अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। दोपहर को हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी ओबी सिंह, कमाडेंट अशोक ठाकुर, बीएसपी के सीजीएम मौजूद थे। वही कार्यक्रम में सेकंड इन कमान बांके बिहारी,डिप्टी कमांडेंट रमेश सरावत, डिप्टी कमांडेंट निहारिका सिन्हा. असिस्टेंट कमाडेंट जयराज सिंह, इंस्पेक्टर कांति पटेल, इंस्पेक्टर लालजी, सहित अधिनस्थ अधिकारी और जवान शामिल हुए।

खूब दिखाया दमखम
सुबह हुई खेल प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा मजा रस्साकसी में सभी ने लिया। यहां एक ओर अधिकारियों की टीम तो दूसरी ओर जवानों की टीम आमने-सामने थी। इस मौके पर सभी के परिजनों ने भी खिलाडिय़ों का खूब हौसला बढ़ाया। इसमें जवानों की टीम विजेता रही।

जवानों ने बांधा समां
दोपहर को ट्रांजिट कैंप रिसाली में हुए कार्यक्रम में एसएसबी के जवानों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिसमें डांस, गीत के साथ ही कई रोचक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर जवानों ने अपनी प्रतिभा को खूब दिखाया। जिसतरह वे फील्ड में परफेक्ट है उसी तरह वे मंच पर भी एक सधे हुए कलाकार की तरह नजर आए।

CG accident : सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, कार व ट्रक की आमने सामने से टक्कर, पांच लोगों की मौत
Railway Breaking : गया और एलटीटी के बीच 23 अक्टूबर से चलेगी नई सुपरफास्ट, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी यह ट्रेन
सरकार का बड़ा फैसला, अब जहरीली शराब बेचने वाले को होगी फांसी या उम्रकैद
कर्मचारियों की मनमानी पर बिफरे आयुक्त…. बिना आवेदन के छुट्टी, कार्यालय आने के बाद भी नहीं कर रहे हस्ताक्षर
जंगल के रास्ते हो रही थी मवेशियों की तस्करी, पुलिस को देख हुए फरार… 15 मवेशियों की बची जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 59 वें स्थापना दिवस पर विशेष: नेपाल-भूटान बार्डर की सुरक्षा से लेकर छत्तीसगढ़ के जंगलों में तैनात है सशस्त्र सीमा बल 59 वें स्थापना दिवस पर विशेष: नेपाल-भूटान बार्डर की सुरक्षा से लेकर छत्तीसगढ़ के जंगलों में तैनात है सशस्त्र सीमा बल
Next Article 3000 सदस्य पूरे होने पर भिलाई चेम्बर ने मनाया चेम्बर गौरव दिवस, रायपुर के बाद भिलाई में सबसे ज्यादा सदस्य

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?