ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अक्टूबर में कुम्हारी वासियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNews

अक्टूबर में कुम्हारी वासियों को मिलेगा बड़ा तोहफा, तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण पर

By @dmin
Published: September 10, 2022
Share
SHARE

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने किया निरीक्षण
19एकड़ में बना है तालाब, 16 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा निर्माण
दुर्ग। अक्टूबर महीने में दिवाली के आसपास कुम्हारी वासियों को सबसे बड़ा तोहफा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से मिलेगा। बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे। आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बड़ा तालाब के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में सभी बारीकियों पर ध्यान रखने का निर्देश दिया तथा सारे कार्य सौंदर्य और गुणवत्ता के पूरे मानकों के साथ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के मौके पर कहा कि 19 एकड़ में फैला यह परिसर कुम्हारी वासियों के लिए शाम बिताने की सबसे सुंदर जगह होगी। यहां बच्चों के लिए टॉय ट्रेन एवं प्लेइंग ज़ोन की सुविधा है जिससे यह जगह बच्चों के लिए खासी मनोरंजक साबित होगी।

टॉय ट्रेन का डिजाइन बुलेट ट्रेन के मॉडल पर तैयार किया गया है जिससे इसका आकर्षण खास होगा। इसके अलावा यहां म्यूजिकल फाउंटेन भी बेहद खास होगा। इसके साथ ही घाटों में भी अच्छी लैंडस्केपिंग की गई है। लाल ग्रेनाइट चट्टानों से घाट सजे रहेंगे।

कलेक्टर ने इसकी लाइटिंग के संबंध में विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लाइटिंग के मानक बहुत उम्दा होने चाहिए। कुम्हारी सीएमओ ने कहा कि सभी मानकों का ध्यान रखकर कार्य किया जा रहा है। लैंडस्कैपिंग के साथ ही पौध रोपण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है ताकि पूरा परिसर हरियाली से भरा रहे। तालाब में भी ऑक्सीजन लेवल के लिए विशेष रूप से कार्य किए गए हैं। दिवाली के मौके पर सबसे शानदार तोहफा कुम्हारी की आम जनता के लिए खुल जाएगा।

Big news : राजधानी में सामूहिक आत्महत्या, एक ही पंखे पर लटकी मिली पति-पत्नी और बेटी की लाश… जांच में जुटी पुलिस
कुम्हारी के सूने मकान चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, सोने व चांदी के जेवर सहित नगदी पर किया हाथ साफ
CG कैबिनेट की बड़ी बैठक शुरू, CM की अध्यक्षता में इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के बाद लिया जाएगा निर्णय
इस्लाम की जीत, मुसलमानों को फतह मुबारक: जश्न के बदले जहर उगल रहा पाक
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आत्मनिर्भर बना हेमंत कुमार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साइकिल चलाकर दिया पोषण जागरूकता का संदेश, राज्य के पोषण तालिका में दुर्ग जिला तीसरे स्थान पर साइकिल चलाकर दिया पोषण जागरूकता का संदेश, राज्य के पोषण तालिका में दुर्ग जिला तीसरे स्थान पर
Next Article राजधानी को ड्रग्स के नशे में चूर करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से ड्रग्स लाकर खपाते थे शहर में राजधानी को ड्रग्स के नशे में चूर करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से ड्रग्स लाकर खपाते थे शहर में

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?