ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुम्हारी के सूने मकान चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, सोने व चांदी के जेवर सहित नगदी पर किया हाथ साफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

कुम्हारी के सूने मकान चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, सोने व चांदी के जेवर सहित नगदी पर किया हाथ साफ

By Mohan Rao
Published: June 3, 2025
Share
जांच के लिए डॉग स्क्वाड भी पहुंचा
SHARE

भिलाई। कुम्हारी के गंगा नगर में लाखों की चोरी हो गई। पीड़ित परिवार का अगल-बगल में दो मकान है। रात में खाना खाने के बाद पूरा परिवार एक मकान में सो गया। इधर चोरों ने दूसरे मकान का ताला तोड़कर नगदी रकम सहित सोने चांदी के जेवरात पार कर दिया। शिकायत मिलने पर कुम्हारी थाना पुलिस अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है। कुम्हारी थाना अंतर्गत पेशे से ड्राइवर गंगा नगर वार्ड क्रमांक 3 निवासी तीरथ कुर्रे ( 52 वर्ष ) के घर से लाखों रुपए की चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने धारा 305 ( ए ), 331 ( 4 ) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।

चोरी की यह वारदात 1 व 2 जून की दरम्यानी रात की है। पीड़ित परिवार का अगल-बगल में दो मकान है। रात पूरा परिवार खाना खाकर एक मकान में सोने चला गया। दूसरे मकान में ताला लगा दिया गया था। रात में बदमाश ताला लगे मकान में घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर लॉकर में रखी एक लाख 70 हजार रुपए की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह करीब 5 बजे जागने पर परिजनों को वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित परिवार ने कुम्हारी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक की टीम ने पूरे घर में छानबीन की।

पीड़ित तीरथ कुर्रे ने पुलिस को बताया कि वह ड्राइवरी का काम करता है। वह रविवार रात करीब 10 बजे बगल वाले मकान में ताला लगाकर अपने दूसरे मकान में परिवार के साथ खाना खाकर सोने चला गया था। सुबह करीब 5 बजे उठा तो देखा की उसके बगल के मकान का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में रखी आलमारी खुली हुई थी। अलमारी में सारा सामान बिखरा पडा था। आलमारी में रखी 1 लाख 70 हजार रुपए नगदी गायब मिली। इसके अलावा कान का झुमका 01 जोडी, 02 नग बच्चो का लॉकेट, चांदी का पैरपटटी 02 नग, हाथ का चांदी का बच्चों का चूडा 02 नग, चांदी का हाफ करधन 01 नग, चांदी का बाजूबंध 01 नग भी गायब मिला इसके अलावा उसकी बोलेरो पीकप सीजी 04 पीके 3123 का पेपर, उसका आधार कार्ड, पैनकार्ड एवं सोना चांदी खरीदी के बिल को भी चुरा ले गए। चोर पीछे की तरफ से घर अंदर प्रवेश कर चोरी को अंजाम देने के बाद भाग निकले हैं।

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी: बीते 24 घंटे में सामने आए 38,792 नए केस…. 624 की मौत
Big news : जम्मू-कश्मीर के रियासी में 6 मिलियन टन के करीब लिथियम का भंडार, GSI ने देशभर में 51 ब्लॉकों की सौंपी रिपोर्ट
मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी, चोर के साथ खरीदार भी पकड़ाया… शटर तोड़कर घुसा था दुकान में
बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को दीपावली का गिफ्ट, सरकार ने 4 फीसद बढ़ाया डीए
रेलवे ब्रेकिंग: अब रेलवे परिसर में मास्क नहीं पहनना दंडनीय अपराध…. लगेगा 500 रुपये तक का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धर्मांतरण पर बागेश्वार धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान, बिलासपुर में बोले- बस्तर में हो रहा सर्वाधिक धर्मातंरण
Next Article shreekanchanpath 230 # 03 June 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?