ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धर्मांतरण पर बागेश्वार धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान, बिलासपुर में बोले- बस्तर में हो रहा सर्वाधिक धर्मातंरण
Share
Notification Show More
Latest News
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल
October 11, 2026
दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत
October 11, 2026
भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर
October 11, 2026
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

धर्मांतरण पर बागेश्वार धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का बड़ा बयान, बिलासपुर में बोले- बस्तर में हो रहा सर्वाधिक धर्मातंरण

By Mohan Rao Published June 3, 2025
Share
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री
SHARE

जशपुर के सबसे बड़े चर्च के सामने कथा करने का ऐलान

बिलासपुर। धर्मांतरण को लेकर बागेश्वरधाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सर्वाधिक धर्मांतरण हो रहा है जो कि हमारे देश की संस्कृति के लिए खतरा है। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि हम जशपुर के कुनकुरी में स्थित एशिया की दूसरी सबसे बड़ी चर्च के ठीक सामने कथा करने जाने वाले हैं। बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र शास्त्री सोमवार को बिलासपुर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और इस दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।

मीडिया से चर्चा दौरान पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि 7 नवंबर से दिल्ली से वृंदावन तक पदयात्रा होगी, जिसका उद्देश्य देश में सांस्कृतिक चेतना फैलाना और सनातन परंपराओं को पुन: जागृत करना है। इस दौरान छत्तीसगढ़ की सराहना करते हुए पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूमि अद्भुत है। प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, माता कौशल्या का मायका है इसलिए यहां आकर अत्याधिक प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। हमने प्लान बना दिया है। संतों का कमंडल और बागेश्वर धाम का मंडल हिंदू राष्ट्र है।

मतांतरण छत्तीसगढ़ की एक बड़ी समस्या
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि बस्तर में जारी मतांतरण के विरुद्ध हम सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि मतांतरण छत्तीसगढ़ की एक बड़ी समस्या है। विशेषकर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में मतांतरण के हालात को लेकर उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा बस्तर संभाग मतांतरण को लेकर संवेदनशील क्षेत्र बना हुआ है। यह चिंतनीय है। आदिवासी बाहुल्य इलाकों में ही मतांतरण के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं। जशपुर जिला भी उनमें से एक है। पं. शास्त्री ने यहां के कुनकुरी में स्थित रोजरी महारानी महागिरजाघर नाम से एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च को लेकर एलान किया कि वे इसके सामने ही कथा आयोजित करने वाले हैं।।

नक्सलियों को सलाह, देश को भारत ही रहने दें
धीरेंद्र शास्त्री ने नक्सलवाद को लेकर कहा कि भारत को विदेशी ताकतों से लड़ने के लिए एकजुट रहना होगा। उन्होंने नक्सलियों से आग्रह किया कि वे मूलधारा में लौटें और भारत की सांस्कृतिक परंपरा के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। भारत को भारत रहने दें। पं. शास्त्री ने बस्तर में माओवादियों के खिलाफ जारी संघर्ष को लेकर संतुष्टि जताई। साथ ही माओवादियों से बस्तर को मुक्त करने की बात पर उन्होंने इसका श्रेय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दिया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री साय व अमित शाह को हम साधुवाद देते हैं।

You Might Also Like

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन होगा इलाज, सीएम साय की पहल पर 12 लाख स्वीकृत

भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

Mohan Rao June 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूआईडीएआई और चिप्स की मनमानी! 1346 ऑपरेटरों पर लगाया लगभग ढाई करोड़ का जुर्माना, गलती बताए बिना पेनाल्टी वसूलना गलत यूआईडीएआई और चिप्स की मनमानी! 1346 ऑपरेटरों पर लगाया लगभग ढाई करोड़ का जुर्माना, गलती बताए बिना पेनाल्टी वसूलना गलत
Next Article कुम्हारी के सूने मकान चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, सोने व चांदी के जेवर सहित नगदी पर किया हाथ साफ

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?