ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतिम संस्कार में जलती चिता को पानी डालकर बुझाने पर दो पक्षों में विवाद, सरपंच समेत आठ गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

अंतिम संस्कार में जलती चिता को पानी डालकर बुझाने पर दो पक्षों में विवाद, सरपंच समेत आठ गिरफ्तार

By @dmin
Published: July 29, 2022
Share
अंतिम संस्कार में जलती चिता को पानी डालकर बुझाने पर दो पक्षों में विवाद, सरपंच समेत आठ गिरफ्तार
अंतिम संस्कार में जलती चिता को पानी डालकर बुझाने पर दो पक्षों में विवाद, सरपंच समेत आठ गिरफ्तार-symbolic pic
SHARE

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक युवक के अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सरपंच समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के बस्ती बाराद्वार गांव में युवक प्रदीप पाटले की मृत्यु के बाद उसके अंतिम संस्कार स्थल को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। घटना के बाद पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर आठ लोगों- जगदीश उरांव, अमृत उरांव, राजकुमार उरांव, विश्राम उरांव, सहदेव उरांव, सिपाही लाल उरांव, उमाशंकर उरांव और कमलेश उरांव को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि बस्ती बाराद्वार गांव के प्रदीप ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके अनुसार पोस्टमार्टम के बाद जब उसके परिजन अंतिम संस्कार के लिए गांव के मुक्तिधाम में पहुंचे तब वहां बारिश हो रही थी, इसी बीच वे शेड के नीचे अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। उन्होंने बताया कि प्रदीप के परिजनों के अनुसार, जब वे प्रदीप के शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे तब गांव के सरपंच और अन्य लोग पहुंच गए और उन्होंने चिता पर पानी डालकर उसे बुझा दिया और शव को वहां से बाहर कर दिया।

प्रदीप के परिजनों ने पुलिस को बताया कि ग्रामीणों ने आपत्ति जताई कि मुक्तिधाम उनके समाज का है इसलिए वे अन्य लोगों को वहां अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं देंगे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद प्रदीप के परिजन थाने पहुंचे और अंतिम संस्कार के दौरान विरोध करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वहीं ग्रामीणों के एक वर्ग ने गुरुवार को विरोध-प्रदर्शन किया और दाह संस्कार में बाधा डालने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरपंच जगदीश उरांव सहित आठ लोगों को बाद में भारतीय दंड संहिता की धारा 147 (दंगा) और 297 (दफन स्थानों पर अतिक्रमण) के तहत गिरफ्तार किया गया और शव का अंतिम संस्कार कराया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG में बड़ा हादसा : खड़ी ट्रक में घुस गई तेज रफ्तार कार, बिलासपुर के व्यापारी की मौत… कार के उड़े परखच्चे
Gustakhi Maaf: हरकतें बता रहीं कि हताश है पार्टी
चीनी नागरिकों को नहीं मिलेगा भारत का ई-वीजा, ब्रिटेन, कनाडा और सऊदी अरब भी लिस्ट से बाहर
IND vs NZ Series: द्रविड़ बोले- टीम को सफल बनाने के लिए उठाएंगे हर कदम, रोहित ने कहा- कोहली हमारे लिए बेहद अहम
Big accident : जगदलपुर में तेंदूपत्ता से भरी ट्रक पलटी, बाल-बाल बची कई जाने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सलियों और कोबरा फोर्स के बीच मुठभेड़, आईईडी की चपेट में आकर एक कमांडो घायल हुआ तीन नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने किया आत्मसमर्पण, 18 लाख का था इनाम
Next Article दुर्घटना से बची इंडिगो की फ्लाइट, टेक ऑफ से पहले रनवे पर जाते वक्त ही फिसल गया विमान दुर्घटना से बची इंडिगो की फ्लाइट, टेक ऑफ से पहले रनवे पर जाते वक्त ही फिसल गया विमान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?