ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शहरवासियो को स्वच्छता का संदेश देने महापौर के आव्हान पर युवाओं ने निकाली बाइक रैली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

शहरवासियो को स्वच्छता का संदेश देने महापौर के आव्हान पर युवाओं ने निकाली बाइक रैली

By @dmin
Published: September 17, 2022
Share
SHARE

धमतरी। आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग के तहत नगर के जागरुक युवाओं ने शहर को स्वच्छ बनाने एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल रोकने के लिए  आज सुबह 9 बजे निगम कार्यालय से बाइक रेली निकाली गई। रैली का नेतृत्व नगर निगम के महापौर विजय देवांगन ने किया। इस दौरान नगर के प्रमुख बाजार,पर्यटक स्थलों के आसपास की दुकानों व जलाशयों के आसपास के आवासीय व व्यावसायिक क्षेत्र को स्वच्छ बनाने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने जन जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली। साथ ही आम नागरिकों  को शहर को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने का आह्वान भी किया। बाइक रैली निगम कार्यालय से सदर बाजार होते हुए अर्जुनी मोड से सिहावा चौक होते हुए नहर नाका चौक, विंध्यवासिनी मंदिर,लक्ष्मी निवास चौक,अंबेडकर चौक से रत्नाबांधा होते हुए रत्नाबांधा नाका से हटकेशर वार्ड स्थित नागदेव मंदिर के पास समाप्त हुआ। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगरवासियों के प्रति आभार प्रकट किया।

हटकेशर स्थित नागेश्वर तालाब में किया गया श्रमदान

बाइक रैली के पश्चात नागेश्वर तालाब में उपस्थित जनप्रतिनिधियो, आम नागरिकों द्वारा नागेश्वर तालाब में श्रमदान किया गया। इसमें विभिन्न स्वैच्छिक संगठनो ने हिस्सा लिया। रैली व श्रमदान में सभापति अनुराग मसीह, नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा, एडीएम ऋषिकेश तिवारी, आयुक्त नगर निगम विनय पोयाम,एसडीएम विभोर अग्रवाल,एमआईसी सदस्य,पार्षद गण सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए।

महापौर देवांगन ने शहर के युवा साथियों से बाइक रैली में सम्मिलित होने पर धन्यवाद ज्ञापित करते  हुए कहा कि मुहिम में शहर के युवाओं को जोड़कर प्रमुख बाजार, पर्यटक स्थलों के आसपास की दुकानों व जलाशयों के आसपास के आवासीय व व्यावसायिक क्षेत्र को स्वच्छ बनाने व सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने जन जागरूकता लाने चरणबद्ध तरीके नागरिकों को जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से घर का कचरा, प्रतिष्ठानों का कचरा सड़क एवं नालियों में ना फेंककर नगर निगम द्वारा संचालित गाड़ियों को ही देने का भी आह्वान इस अवसर पर किया। सभापति और आयुक्त ने भी नगरवासियों को अपेक्षित सहयोग व समर्थन कर मुहिम को कामयाब बनाने का अनुरोध किया।

अबुझमाढ़ की आंगनबाडिय़ों में माताओं के सहयोग से तैयार हुई पोषण वाटिकाएं…. बच्चों के पोषण स्तर में हो रहा है तेजी से सुधार…. महिलाओं में खून की कमी भी हो रही है दूर
भीषण नाव हादसा, लगभग 23 लोगों की मौत
बस्तर ओलंपिक में पहुंचे बाईचुंग भूटिया, युवा फुटबॉल खिलाड़ियों में भरा जोश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्याम सुन्दर अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
Bhilai Crime Breaking : एडल्ट फिल्म देखने के आदी युवक की घिनौनी करतूत, पांच साल की मासूम से किया दुष्कर्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big News : बीएसपी ने जिस कंपनी को किया था सील, कब्जेदार ने तोड़ दिया ताला… बीएसपी ने दर्ज कराई शिकायत
Next Article पूर्व CM के बेटे अभिषेक और पूर्व सांसद मधुसूदन के खिलाफ 420 का केस दर्ज, तीन थानों के नोटिस से मचा बवाल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?