ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वोरा ने मुख्यमंत्री से यूक्रेन में रहकर पढ़ाई करने वाले भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ के बच्चों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करने की अपील की
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वोरा ने मुख्यमंत्री से यूक्रेन में रहकर पढ़ाई करने वाले भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ के बच्चों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करने की अपील की

By @dmin Published February 24, 2022
Share
कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा
कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा
SHARE

यूक्रेन पहुंचने पर बेहद खुश थी भिलाई की बेटियां
भिलाई। भिलाई से मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन पहुंचे स्टूडेंट्स भारी दहशत के बीच फंसे हैं। भिलाई में अपने माता पिता से लगातार बातचीत चल रही है। मिसाइलों से दहलते यूक्रेन में रहने वाले स्टूडेंट्स ने बताया कि वे हास्टल में रहते हैं। आज सुबह रूस के हमले के बाद लगातार धमाके हो रहे हैं। चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है। सुरक्षा के लिए अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन के नीचे छिप कर रहना पड़ रहा है। यूक्रेन सरकार द्वारा सुरक्षा और साइबर अटैक के मद्देनजर उनके मोबाइल भी बंद कराए जा रहे हैं।

भिलाई के मॉडल टाउन निवासी मेडिकल स्टूडेंट दीप्ति पांडे व अन्य स्टूडेंट्स ने आज अपने पिता अशोक पांडेय से फोन पर बातचीत की। दीप्ति सहित भिलाई से चार छात्राएं यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करने आई हैं। रूस के हमले के बाद वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्हें लेने के लिए एयर इंडिया का एक प्लेन आया था लेकिन एयरपोर्ट पर मिसाइल अटैक होने के बाद प्लेन लौट गया। सरकार ने बाहर आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दीप्ती ने बताया कि हमले से बचाव के लिए काफी लोग अंडरग्राउंड मेट्रो में चले गए हैं। वे फिलहाल हास्टल में रह रही हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें बैग, पानी की बोतल सहित अन्य सामान तैयार रखने कहा है। उन्हें भी सुरक्षा के लिए अंडरग्राउंड मेट्रो में जाने के लिए तैयार रहने कहा गया है।

बिलासपुर से पढऩे गए छात्र अभिषेक कुमार ने बताया कि यूक्रेन में सुबह 5 बड़े धमाकों से लोग दहल उठे। वे कितने सुरक्षित हैं, इस बारे में कह नहीं सकते। सुपर मार्केट में राशन और जरूरी चीजें लेने वालों की भीड़ लगी है। इसके अलावा बैंकों में भी पैसा निकालने के लिए लंबी लाइनें लगी हैं।

मुख्यमंत्री से मदद की अपील की
दीप्ति के पिता अशोक पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यूक्रेन में पढ़ाई करने पहुंचे बच्चों की सुरक्षा के लिए पहल करने की अपील की है। पांडेय ने बताया कि रूस के हमले की खबर के बाद से उनका परिवार बेहद चिंतित है। इस संबंध में तत्काल मदद मिलनी चाहिए। पांडेय ने तीन दिन पहले विधायक अरुण वोरा से भी इस संबंध में मुलाकात की थी। वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपील करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ से यूक्रेन जाकर पढ़ाई करने वाले सभी स्टूडेंट्स की सुरक्षा और उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करने उच्च स्तरीय पहल करें।

राज्य सरकार ने यूक्रेन से संबंधित मुद्दों पर राज्यवासियों की मदद के लिए नियुक्त किया नोडल अधिकारी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा दो दिनों पहले ही यूक्रेन से संबंधित मुद्दों पर छत्तीसगढ़ के लोगों की मदद के लिए नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में सम्पर्क अधिकारी गणेश मिश्र को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्री मिश्र से दूरभाष नम्बर 01146156000, मोबाइल नम्बर +91-9997060999 और फैक्स क्रमांक 01146156030 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

@dmin February 24, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस विभाग द्वारा नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध चलाया गया अभियान पुलिस विभाग द्वारा नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार करने वालों के विरूद्ध चलाया गया अभियान
Next Article शिकायत का असर: पीडब्लूडी ने शुरू किया गार्डन का कार्य, विधायक वोरा ने दिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश विधायक के प्रयासों से प्रारंभ हुई 1.6 करोड़ की वायरोलॉजी लैब, लाभान्वित होगी जिले भर की आबादी, जल्द शुरू होगा हमर लैब: वोरा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?