ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक के प्रयासों से प्रारंभ हुई 1.6 करोड़ की वायरोलॉजी लैब, लाभान्वित होगी जिले भर की आबादी, जल्द शुरू होगा हमर लैब: वोरा
Share
Notification Show More
Latest News
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
शिवनाथ के बासिन डैम में डूबने से नाबालिग की मौत, नहाने पहुंचा था… गहराई में समाया
October 15, 2026
सपनों को मिली छत, जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
सेवा संकल्प अभियान : सपनों को मिली छत, जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक के प्रयासों से प्रारंभ हुई 1.6 करोड़ की वायरोलॉजी लैब, लाभान्वित होगी जिले भर की आबादी, जल्द शुरू होगा हमर लैब: वोरा

By @dmin Published February 24, 2022
Share
शिकायत का असर: पीडब्लूडी ने शुरू किया गार्डन का कार्य, विधायक वोरा ने दिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश
शिकायत का असर: पीडब्लूडी ने शुरू किया गार्डन का कार्य, विधायक वोरा ने दिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश
SHARE

दुर्ग। कोविड संक्रमण के तीन दौर देखने के साथ साथ दुर्ग जिला मुख्यालय में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के लगातार प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं में भी लगातार विस्तार किया जा रहा है। पहली एवं दूसरी लहर के दौरान टेस्ट रिपोर्ट आने में विलंब को देखते हुए वोरा ने शहर में ही टेस्टिंग लैब की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मुखर हो कर मांग की थी। जिसके परिणाम स्वरूप जिले के सबसे बड़े अस्पताल में लैब बनाने की शुरुवात एक वर्ष पूर्व की गई थी। लोनिवि द्वारा 50 लाख की लागत से भवन निर्माण कार्य कराए जाने के बाद भी लैब इक्विपमेंट की कमी के कारण टेस्टिंग प्रारंभ नहीं कि जा सकी थी जिसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव एवं सीजीएमएससी के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए टेस्टिंग के लिए आवश्यक 1.10 करोड़ के उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई।

गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री द्वारा विधायक वोरा एवं कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे की उपस्थिति में किए गए वर्चुअल लोकार्पण के दौरान मंत्री सिंहदेव द्वारा भी वोरा के प्रयासों की सराहना की गई। श्री वोरा ने कहा कि अब वायरोलॉजी लैब शुरू होने से कोरोना की तीन तरह की जांच त्वरित रूप से हो सकेंगी जिससे दुर्ग शहरी क्षेत्र समेत जिले के आसपास के सभी लोगों को लाभ होगा। 500 बिस्तर युक्त जिले के सबसे बड़े अस्पताल में ईलाज की बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए लगभग 10 करोड़ की राशि सिटी हॉस्पिटल को बेहतर बनाने खर्च की जा रही है। 3 ऑक्सीजन प्लांट लगने एवं वायरोलॉजी लैब शुरू होने के बाद अब जिले में हमर लैब स्थापित करने की आवश्यकता है जिससे मध्यम वर्ग एवं बीपीएल परिवारों को विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए भटकना ना पड़े। 7.5 करोड़ के सर्जिकल वार्ड, ट्रॉमा सेंटर एवं वायरोलॉजी लैब के साथ ही शहर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं हमर लैब का भी शीघ्र लोकार्पण किया जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अलावा सस्ती दवा दुकान से भी लगातार जनता का आर्थिक बोझ कम करने का कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में जिला मुख्यालय को पहले स्थान पर लाने का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाएगा। इस दौरान सीएमएचओ गंभीर सिंह ठाकुर, नोडल अर्चना चौहान, डॉ बंजारे, दिलीप सिंह ठाकुर, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, पप्पू श्रीवास्तव समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

अन्य पिछड़े वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण में कोई ना रहे वंचित: वोरा
राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्गो तथा आर्थिक रूप कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कार्य दिनांक 1 सितंबर 2021 से 15 जनवरी 2022 तक कार्य किया गया इस हेतु इस में समीक्षा हेतु Quantifiable Data राज्य पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष श्री सी.एल.पटेल से वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा ने सर्किट हाउस में मुलाकात की। रायपुर प्रवास पर जाने के पूर्व वोरा ने श्री पटेल से एक घंटे की गंभीर चर्चा करते हुए सार्थक नतीजों के लिए सर्वे की समय सीमा बढ़ाने एवं निकाय के जनप्रतिनिधियों की सलाह को शासन तक पहुंचाने का आग्रह किया। गौरतलब है कि अध्यक्ष द्वारा आज दिनांक 24 फरवरी दिन गुरुवार को सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा बैठक रखी गई है।

You Might Also Like

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

शिवनाथ के बासिन डैम में डूबने से नाबालिग की मौत, नहाने पहुंचा था… गहराई में समाया

सेवा संकल्प अभियान : सपनों को मिली छत, जीवन में आई खुशियों की नई सुबह

@dmin February 24, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से मौत: मुआवजा पाने भटक रहे आवेदक, राशि वितरण का काम तत्काल पूरा करें-वोरा वोरा ने मुख्यमंत्री से यूक्रेन में रहकर पढ़ाई करने वाले भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ के बच्चों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करने की अपील की
Next Article नरवा विकास: 'अर्दन डेम काकडग़ांव से सिंचाई के साथ मत्स्य पालन का हो रहा लाभ' नरवा विकास: ‘अर्दन डेम काकडग़ांव से सिंचाई के साथ मत्स्य पालन का हो रहा लाभ’

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?