ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का है सबसे सुखद, महत्वपूर्ण एवं स्वर्णिम कालखण्ड – डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का है सबसे सुखद, महत्वपूर्ण एवं स्वर्णिम कालखण्ड – डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम

By @dmin
Published: July 9, 2022
Share
SHARE

रायपुर । प्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि विद्यार्थी जीवन व्यक्ति के जीवन का सबसे सुखद, महत्वपूर्ण एवं स्वर्णिम कालखण्ड है। जिसकी स्मृतिया सदैव तरोताजा रहती है, और इसी के आधार पर व्यक्ति के जीवन की भावी इमारत खड़ी की जाती है। मंत्री डा. टेकाम बालोद जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुन्दा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव समारोह में अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। डा. टेकाम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमीं के नवप्रवेशित विद्यार्थियों को गुलाल से अभिषेक कर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किया।

इस अवसर पर मंत्री डा. टेकाम ने विद्यार्थियों को कहा कि विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण कालखण्ड का सदुपयोग करते हुए जीवन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर अपने माता-पिता, विद्यालय, देश एवं समाज का नाम रौशन करें। कार्यक्रम में मंत्री डा. टेकाम ने राज्य शासन के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मंत्री डा. टेकाम ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अर्जुन्दा में 20 लाख रूपए की लागत की सभाकक्ष, 08 लाख 34 हजार रूपए लागत की पुस्तकालय भवन, 06 लाख 83 हजार रूपए लागत की प्रयोगशाला भवन तथा 06 लाख 34 हजार रूपए लागत की कला एवं सांस्कृतिक भवन सहित कुल 41 लाख 51 हजार रूपए लागत की नवनिर्मित 04 कार्यों का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर मंत्री डाॅ. टेकाम ने स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सुमधुर एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 25 हजार रूपए स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृत करने की घोषणा भी की। तथा आदर्श भारती विद्यालय अर्जुन्दा में शेड निर्माण सहित सभी क्षतिग्रस्त शाला भवनों का मरम्मत एवं जर्जर शाला भवनों के स्थान पर नए भवन निर्माण करने की भी जानकारी दी। मंत्री डा. टेकाम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही में संचालित ओपन स्कूल के प्रभारी व्याख्याता कोमल सिंह कुल्हारे द्वारा शिक्षण शुल्क की निर्धारित राशि से अधिक की राशि लेने की शिकायत पर तत्काल ओपन स्कूल के प्रभारी व्याख्याता कोमल सिंह कुल्हारे को प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुण्डरदेही के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

CG accident : डंपर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, नाश्ता कर दोस्त के साथ लौट रहा था.. बीच सड़क हुआ हादसा
मणिपुर में हिंसा का खतरनाक रूप, दंगाईयों ने मासूम को इलाज के लिए ले जा रहे एंबुलेंस में लगाई आग, बच्चे सहित तीन जिंदा जले
बैंकिंग की नवीन तकनीक एवं एक्ट-प्रोविजन के प्रशिक्षण के लिए बर्ड कोलकाता तथा अपेक्स बैंक के मध्य हुआ एमओयू
कुम्हारी के सूने मकान चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोर, सोने व चांदी के जेवर सहित नगदी पर किया हाथ साफ
भिलाई में महिला शिक्षिका का अपहरण : ऑटो चालक निकला मास्टर माइंड, पांच लाख वसूलने का था प्लान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक बेटे ने मां और बड़ी बहन की चाकू मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Next Article किसानों और गरीबों के लिये बनी योजनाओं से हो रहा छत्तीसगढ़ का विकास: मंत्री रविन्द्र चौबे सभी गौठानों में चारागाह विकास एवं पशुधन के स्वास्थ्य पर निगरानी रखें

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?