ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में महिला शिक्षिका का अपहरण : ऑटो चालक निकला मास्टर माइंड, पांच लाख वसूलने का था प्लान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में महिला शिक्षिका का अपहरण : ऑटो चालक निकला मास्टर माइंड, पांच लाख वसूलने का था प्लान

By Mohan Rao
Published: November 29, 2025
Share
अपहरण का आरोपी
SHARE

भिलाई। शुक्रवार को भिलाई शहर में महिला शिक्षिका के अपहरण का मामला सामने आया था। महिला शिक्षक की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें वह बंधक बनी हुई थी। महिला शिक्षक का अपहरण करने वाले ने उसके पति को फोन कर पांच लाख रुपए की फिरौती मांगी। जब इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची तो तत्काल एक्शन लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर महिला कां सकुशल बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला शिक्षक को रोज स्कूल छोड़ने व लाने वाला ही निकला।

बता दें शुक्रवार को महिला शिक्षक के अपहरण की शिकायत उसके पति ने थाने पहुंचकर लिखवाई। उसने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ने उसे फोन कर बताया कि वह स्नेह सम्पदा स्कूल जा रही है। इसके कुछ देर बाद उसी मोबाइल से धमकी भरा फोन आया। अज्ञात व्यक्ति ने इसे कहा कि उसकी पत्नी को किडनैप कर लिया गया है और फिरौती की रकम 5 रुपए लाख रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर उसकी पत्नी को नुकसान पहुंचाने की बात भी कही। इस मामले में पुलिस ने धारा 140(2), 127(8), 308(5) बीएनएस एवं 66-डी आईटी एक्ट कायम कर तत्काल एसीसीयू, थाना एवं अन्य पुलिस टीमों के साथ मुखबीर एवं टेक्नीकल टीमों को सक्रिय कर साक्ष्य एकत्र किए गए।

जांच के दौरान स्नेह सम्पदा स्कूल में बच्चों को लाने-ले-जाने वाले आटो चालक सुभाष चौक केम्प-1 निवासी इन्तखाब आलम से पूछताछ की गया। पूछताछ में इन्तखाब आलम ने बताया कि विगत 2-3 वर्ष से महिला शिक्षक को स्नेह सम्पदा मूक बधीर शाला बच्चों के साथ लाना ले जाना करता था। इसी दौरान उससे अपनी गरीबी व कर्ज का वास्ता देकर सहानुभूति अर्जित कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि कई बार महिला शिक्षक ने उसे रुपए दिए। इसके बाद भी इंतखाब ने अपहरण की योजना बनाकर उसके पति से ज्यादा पैसे की मांग करने का प्लान बनाया। शुक्रवार को रोज की तरह वह शिक्षिका को लेकर निकला और रास्ते में उसे बंधक बनाकर उसी के फोन से फिरौती की रकम के लिए उसके पति को फोन किया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया और उसकी ऑटो भी जब्त कर लिया है।

नदी तट रोपण: हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित नदी तट होगा आकर्षण का केन्द…. 28 नदियों के तट पर हो रहा 11 लाख पौधों का रोपण
भिलाई के सूर्या मॉल में खाद्य विभाग की दबिश, केएफसी, पिज्जाहट, डोमिनोज में मिली खामियां… नोटिस जारी
मंदिर में ली थी शरण, भगवान भी नहीं बचा पाए जान, तीन लोगों की चंद मिनटों में हो गई मौत
12वीं सीबीएसई में नंबर कम आने पर छात्रा ने की खुदकुशी, परिवार में छाया मातम
छत्तीसगढ़ के शहरों में भू-जल और वर्षा जल संरक्षण पर होंगे प्रभावी काम, सीएम साय ने किया मिशन का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 46 # 29 November 2025
Next Article महिला स्व-सहायता समूह की मेहनत रंग लाई, मछली पालन और सिंघाड़ा खेती से बढ़ी आमदनी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?