ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विंडो से जुड़ रही है और भी महिलाएं,अपने प्रोडक्ट को बेचकर आमदनी बढ़ाने का माध्यम बन रहा यह नवाचार
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 20 # 01 Nov 2026
November 1, 2026
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विंडो से जुड़ रही है और भी महिलाएं,अपने प्रोडक्ट को बेचकर आमदनी बढ़ाने का माध्यम बन रहा यह नवाचार

By @dmin Published February 15, 2022
Share
विंडो से जुड़ रही है और भी महिलाएं,अपने प्रोडक्ट को बेचकर आमदनी बढ़ाने का माध्यम बन रहा यह नवाचार
विंडो से जुड़ रही है और भी महिलाएं,अपने प्रोडक्ट को बेचकर आमदनी बढ़ाने का माध्यम बन रहा यह नवाचार
SHARE

दुर्ग। नगर पालिक महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत नगर निगम दुर्ग एक नई पहल करते हुए एक नवाचार वाहन का संचालन करने नाम विंडो रखा है। निगम ने पुरानी ई रिक्शा जो चलने की लायक नही थी उसको मोडिफाइड कर एक बेहतर डिजाइन डालकर विंडो बनाया जैसे पुराना लोहा, स्टील, प्लाइवुड इत्यादि का उपयोग किया। इस दुकान को खिड़की का रूप देते हुए बनाया गया है। जिस कारण विंडो नाम दिया गया है।

इस गाड़ी का संचालन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह द्वारा किया जाएगा जिसमें महिला स्व सहायता समूह द्वारा सुखे कचरे का रियूज कर विभिन्न उपयोगी सामग्री बनाई जा रही है. चूंकि महिला समूह द्वारा इनको बिक्री करने में परेशानी आ रही थी अब समूह की महिला और जनता तक आसानी पहुंचाने इस नवाचार के माध्यम से समान का विक्रय उचित मूल्य पर बेच रही है। विंडो वाहन का संचालन वार्ड क्रमांक 56 की महिला शक्ति क्षेत्र स्तरीय संगठन द्वारा किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विंडो वाहन में वेस्ट से बनाया गया समूहों का सामान (सजावटी सामान) रखा गया है। महिला शक्ति क्षेत्र स्तरीय संगठन में कुल 10 स्व सहायता समूह की महिलाएं हैं जिसमें 100 से अधिक महिलाओ ने मिलकर क्षेत्र स्तरीय संगठन का गठन किया है क्षेत्र स्तरीय संगठन द्वारा संचालित विंडो वाहन अलग-अलग वार्डो में जाकर समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री करता है। अब तक 14 समूहों की महिलाओं द्वारा अपने अपने उत्पादों को विंडो वाहन में बिक्री हेतु दिया जा रहा है समूह की महिलाएं अपने उत्पादों की बिक्री दर स्वयं तय करती हैं तथा उसे विंडो वाहन में देती हैं जिसे विंडो वाहन द्वारा विक्री कर समूहों को उनके द्वारा तय की गई दर से राशि समूहों को देता है।

इस प्रकार समूहों की महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है तथा वह घर पर बैठकर ही आय अर्जन कर रही है। महिला शक्ति क्षेत्र स्तरीय संगठन द्वारा विंडो वाहन से अब तक 250-300 प्रतिदिन की बिक्री कर लाभ कमाया जा रहा है। समूहों को विंडो से अब तक कुल 3000 तक का लाभ मिल चुका है। तथा ओर भी नए समूह वेस्ट से सामान बनाने प्रेरित हुए हैं। निगम दुर्ग द्वारा सामग्री समूहों को उपलब्ध कराया जा रहा है जिसे स्व सहायता समूहों द्वारा कपड़े से थैला, पायदान, बैग आदि बनाया जा रहा है साथ ही कंपोस्ट खाद, गमला, अगरबत्ती फिनायल, टेबल लैंप, वॉल हैंगिंग तथा सजावटी सामान तैयार कर विंडो में दिया जा रहा है जिसे विंडो द्वारा अलग-अलग वार्डों में समूह की महिलाओं द्वारा बेचा जा रहा है। शुरुआत से ही विंडो को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है अभी विंडो द्वारा सामग्री बेचने वाले समूह तक का रोज का बिक्री कर रहे हैं। जहां एक और कबाड़ से जुगाड़ का नवाचार है वहीं सामग्री से सामान तैयार करने वाले समूह की महिलाओं को रोजगार से जोडऩे का अच्छा साधन मिल गया है जिससे समूह की महिलाओं की आमदनी बढ़ी है वहीं विंडो वाहन चलाने वाले क्षेत्र स्तरीय संगठन से जुड़ी महिलाओं को भी रोजगार मिल गया है विंडो से शहर के स्व सहायता समूहों को रोजगार मिला है इसे देखते हुए कई समूह जो किसी भी प्रकार का काम नहीं कर रहे थे वे भी अब प्रेरित होकर सामग्री तैयार करने लगे हैं।

वर्तमान में जय बूढ़ादेव स्व सहायता समूह सजावटी कलश बना रहा है। मां कर्मा स्व सहायता समूह पैरदान, तकिया कवर बना रहा है। राधा कृष्ण स्व सहायता समूह पैरदान बना रहा है। महालक्ष्मी स्व सहायता समूह पैरदान बना रहा है।श्री राजलक्ष्मी स्व सहायता समूह पेपर आर्ट और पिंजरा बना रहा है।ओम लक्ष्मी स्व सहायता समूह झूमर और पैरदान बना रहा है। जीविका स्व सहायता समूह पूजा थाली और डॉल बना रहा है।वैभवी स्व सहायता समूह स्कूल बैग बना रहा है। गौरी स्व सहायता समूह पैरदान और झूमर बना रहा है।साईं कृष्णा स्व सहायता समूह पेन स्टैंड बना रहा है।विंडो वाहन पर जिससे लोगों का ध्यान इस गाड़ी पर पड़े इस उद्देश्य से नगर निगम द्वारा नवाचार वाहन विंडो वाहन भविष्य में स्व सहायता समूह के आय की वृद्धि के लिए निगम क्षेत्र के विभिन्न विज्ञापनों का शुल्क लेकर प्रचार प्रसार किया जाएगा।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

@dmin February 15, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनटीएजीआई अध्यक्ष बोले- बाकी टीकों के मुकाबले कोर्बिवैक्स बनाता है ज्यादा एंटीबॉडी, ये अधिक सुरक्षित एनटीएजीआई अध्यक्ष बोले- बाकी टीकों के मुकाबले कोर्बिवैक्स बनाता है ज्यादा एंटीबॉडी, ये अधिक सुरक्षित
Next Article घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड की धूम घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड की धूम

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?