ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी वासी लिपाई के लिए अब सी-मार्ट से खरीद सकेंगे देशी गाय का गोबर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजधानी वासी लिपाई के लिए अब सी-मार्ट से खरीद सकेंगे देशी गाय का गोबर

By Sonu Sahu
Published: October 11, 2022
Share
SHARE

रायपुर। दीपावली इस महीने की 24 तारीख को है। दीपावली के अवसर पर पूजा-पाठ और पवित्र संस्कार पांच दिन पहले से शुरू हो जाते है। ऐसे में शहरों में पूजा पाठ के लिए लिपाई करने या गौरी गणेश बनाने के साथ-साथ स्थान की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए देशी गाय के गोबर की उपलब्धता एक बड़ी समस्या होती है। हिन्दू धर्म में तीज त्योहारों में देशी गाय के गोबर के उपयोग का अपना अलग ही महत्व है। कांक्रीट के रेगिस्तान की तरह बढ़ते शहरों में दसी गाय का गोबर मिलना लोगों के लिए बेहद मशक्कत का काम होता है। कई बार ऐसे अवसरों पर दूर शहर के बहार के गांवो से गोबर ग्रामीणों से मांगकर लाना पड़ता है। इस दिवाली इस समस्याओं का रायपुर शहरवासियों को सामना नहीं करना पड़ेगा।

रायपुर नगर निगम क्षेत्र के गोकुल नगर गौठान की देशी गायों का गोबर अब सी-मार्ट में लोगों को किफायती दामों पर उपलब्ध रहेगा। गोकुल नगर जोन 6 के गौठान में काम कर रही महिला स्व सहायता समूह की सदस्य देशी गाय के गोबर की आकर्षक पैकिंग कर रही है। यहाँ लिपाई के लिए देशी गाय के गोबर में रंग मिलाकर उसे लाल पीला हरा और बैगनी रंग दिया जा रहा है। यह देशी गाय का गोबर 1 किलो के पैकेट्स में सी-मार्ट में लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा। इसकी कीमत 10 रुपए प्रति पैकेट होगी।

स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल बताती है कि पिछले साल लिपाई का गोबर मांगने बहुत से लोग आते थे, जिन्हे मुफ्त में गोबर दिया गया था। इसलिए इस वर्ष इसे महिलाओं के लिए आमदनी का नया जरिया बनाकर इसे गौठान में ही तैयार करके बेचने का निर्णय लिया गया है।

गौठान में 400 से अधिक देशी गाय है जिनसे हर रोज़ करीब 3 हजार किलो गोबर मिलता है इस गोबर का उपयोग करके यहां कई प्रकार के उत्पाद बनाए जाते है। जिसमे देशी गाय के गोबर से, लकड़ी, कंडे, धुप, हवन सामग्री, खाद, सूटकेस, चप्पल, गुलाल, मूर्तियां, पेंटिंग, गमले, टाइल्स, जैसी 31 प्रकार की अलग-अलग सामग्रियां बनाई जाती है। दीपावली से पहले तीन टन लिपाई का गोबर तैयार करने का लक्ष्य महिला समूह द्वारा रखा गया है। जिसे सी-मार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा।

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के अंतर्गत जिले के गोकुल नगर, जोन 6 में 2.5 एकड़ में गौठान का निर्माण किया गया है। यहां गोबर को बेचा नहीं जाता बल्कि इससे कई प्रकार की सामग्री बनाने का काम महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाता है। इन उत्पादों की बिक्री से गौठान को सालाना 30 लाख की आमदनी होती है। जिससे समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है और किसी पर निर्भर भी नहीं है।

यहां के उत्पाद बनाते है इस गौठान को खास

स्व सहायता समूह में 13 महिलाएं काम करती है, जो गोवंश के देखभाल के साथ-साथ गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाती है। गौठान में ऐसे कई उत्पाद है जो दुनिया में पहली बार बने है जिनमे गोबर की चप्पल, सूटकेस, घडिय़ां, पेंटिंग्स जैसी सामग्रियां शामिल हैं। इन उत्पादों के कारण न केवल यहां की महिलाओं को ख़ास पहचान मिली बल्कि अपने हुनर की वजह से उन्हें विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया गया है। गौठानों से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई है और साथ ही प्रदेश भर की महिलाओं के लिए प्रेरणा भी बन रही है। राज्य शासन द्वारा भी गौठानों से आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिससे इन महिलाओं के साथ साथ प्रदेश भर की महिलाओं के प्रयासों को बल मिल रहा है। इसी बल के कारण महिलाएं न केवल अपने हुनर को निखार कर अपने लिए आय का श्रोत बना रही है बल्कि देश भर की महिलाओं के लिए मिसाल भी बन रही है।

शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय : बस्तर, कोलकाता और फिल्म सिटी मुम्बई के आर्टिस्ट म्यूजियम को दे रहे वास्तविक स्वरूप
9 लाख 32 हजार की लागत से सेक्टर-1 में होंगे विकास कार्य: महापौर देवेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन
रेलवे ब्रेकिंग: दुर्ग से कानपुर और नवतनवा के लिए स्पेशल ट्रेनों की सुविधा…. 10 जनवरी से होंगी शुरू
बाड़ी में गए 9 साल की बच्चे की भालू ने नोंच ली दोनों आंखें, इकलौते बेटे को खोकर बोले पिता, सब कुछ खत्म हो गया…
पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए पहुंची महिला पर दरोगा ने चलाई गोली, सिर पर लगी गोली… देखें Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अच्छी खबर: छत्तीसगढ़ के इस जिले में खुलेगा प्रदेश का 11 वां मेडिकल कॉलेज, CM की घोषणा सुन लोगों के खिले चेहरे
Next Article भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने किया वादा, भाजपा की होगी शानदार वापसी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?