ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्वालिटी सर्कल फोरम अवार्ड के 22वें संस्करण में हिंदुस्तान जिंक को मिले 50 पुरस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

क्वालिटी सर्कल फोरम अवार्ड के 22वें संस्करण में हिंदुस्तान जिंक को मिले 50 पुरस्कार

By Om Prakash Verma
Published: September 19, 2023
Share
क्वालिटी सर्कल फोरम अवार्ड के 22वें संस्करण में हिंदुस्तान जिंक को मिले 50 पुरस्कार
क्वालिटी सर्कल फोरम अवार्ड के 22वें संस्करण में हिंदुस्तान जिंक को मिले 50 पुरस्कार
SHARE

क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया, राजसमंद चैप्टर द्वारा सम्मेलन आयोजित में कंपनी ने 44 स्वर्ण और 6 रजत पुरस्कार जीते
वेदांता समूह की कंपनी और भारत में जिंक, सीसा और चांदी के सबसे बड़े और एकमात्र एकीकृत उत्पादक हिंदुस्तान जिंक ने क्वालिटी सर्कल फोरम अवार्ड के 22वें चैप्टर कन्वेंशन में तीन व्यापक श्रेणियों के तहत 50 पुरस्कार जीतकर शानदार जीत हासिल की। सम्मेलन का आयोजन क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया, राजसमंद चैप्टर द्वारा किया गया जिसका विषय बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्ता अवधारणाओं का पोषण था। संबद्ध अवधारणा, काइजेन और गुणवत्ता सर्कल में हिन्दुस्तान जिं़क ने 44 स्वर्ण और 6 रजत पुरस्कार जीते।

इस वर्ष सम्मेलन में 10 से अधिक उद्योगों की 94 टीमों के 430 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। इसमें उद्योगों के महत्वपूर्ण हितधारक थे जिन्होंने उद्योगों, मैन्यूफेक्चरिंग, थर्मल पावर, केमिकल, सेवा क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण क्षेत्रों, समाज आदि में शिक्षा, प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार और गुणवत्ता अवधारणाओं के कार्यान्वयन के बारे में बातचीत और चर्चा साझा की।

कंपनी की इकाइयों, रामपुरा अगुचा माइन ने एलाइड कॉन्सेप्ट में 3 स्वर्ण पुरस्कार और 1 रजत पदक जीता, दरीबा स्मेल्टिंग कॉम्प्लेक्स ने अलाइड कॉन्सेप्ट के तहत 7 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीता, सिंदेसर खुर्द खदान ने काइजन और क्वालिटी सर्कल श्रेणी के तहत 4 स्वर्ण और काइजन, राजपुरा के तहत 1 रजत जीता। दरीबा माइन ने एलाइड कॉन्सेप्ट के तहत 4 गोल्ड जीते, जिंक स्मेल्टर देबारी ने एलाइड कॉन्सेप्ट और क्वालिटी सर्कल में 5 गोल्ड अवार्ड जीते और चंदेरिया ने एलाइड कॉन्सेप्ट के तहत 5 गोल्ड अवार्ड और 1 सिल्वर अवार्ड जीते और जावर माला माइन ने एलाइड के तहत 5 गोल्ड और 1 सिल्वर अवार्ड जीते।

हिंदुस्तान जिंक भविष्य में भी इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी अपने कर्मचारियों की प्रगति के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराएगी और निरंतर सुधार की संस्कृति तैयार करेगी। कंपनी के कर्मचारी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने और व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के अपने प्रयासों में असाधारण टीम वर्क और नवाचार के प्रति समर्पित हैं।

CG में दिन दहाड़े घर में घुसकर विवाहिता से रेप की कोशिश, शोर मचाने पर पिटाई कर भागा बदमाश… महिला ने जान देने खाया जहर
CG Election 2023 : भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, पीएम मोदी सहित इन नेताओं के नाम शामिल
छत्तीसगढ़ में कोरोना से राहत का सिलसिला जारी: बीते 24 घंटों में सामने आए 10 नए मामले…. सक्रिय मरीजों की संख्या 200 से भी कम
अजय देवगन के जरिए अपने पति से मिली थीं: इशिता दत्ता
राज्यपाल डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ काव्य संग्रह का किया विमोचन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'आप हैं सच्चे विश्वकर्मा' पहल के तहत डालमिया भारत ने 162 अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को किया सम्मानित ‘आप हैं सच्चे विश्वकर्मा’ पहल के तहत डालमिया भारत ने 162 अनुभवी कॉन्ट्रैक्टर्स को किया सम्मानित
Next Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 श्रीकंचनपथ 337 # 19 September 2023

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?