ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अभिषेक और वैभव के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, वर्ल्ड रिकार्ड साझेदारी से जीता भारत
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का किया लोकार्पण
October 27, 2026
अभिषेक और वैभव के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, वर्ल्ड रिकार्ड साझेदारी से जीता भारत
October 27, 2026
आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ
आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ
October 27, 2026
कलेक्टर धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे
कलेक्टर लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे
October 27, 2026
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से ऐश्वर्या की शिक्षा को मिला संबल
मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मूर्तिकार की बेटी ऐश्वर्या को मिली ₹20 हजार की सहायता राशि
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedSportsWorld

अभिषेक और वैभव के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, वर्ल्ड रिकार्ड साझेदारी से जीता भारत

By Mohan Rao Published October 27, 2026
Share
SHARE

सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त, 35 गेंदों पर अभिषेक ने जड़ा सैकड़ा

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय टीम टी-20 मुकाबलों में मेजबान की नींद खराब करने में लगी हुई है। मंगलवार को खेले गए सीरीज के तासरे मैच में अभिषेक शर्मा व वैभव सूर्यवंशी के तूफान के आगे न्यूजीलैंड की पूरी टीम ध्वस्त हो गई। दोनों सलामी बल्लेबाजों की रिकार्ड पार्टनरशिप से भारत ने न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 199 रनों के लक्ष्य को मात्र 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज दो मैच बाकी रहते ही जीत ली है। दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 30 अक्तूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा।

इससे पहले भारतीय कप्तान ने सीरीज का लगातार तीसरा टॉस जीता। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 198 रन बनाए हैं। कीवी टीम की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने दूसरे ओवर में ही टिम साइफर्ट का विकेट गंवाया था। वह दो रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने। इसके बाद फिन एलन ने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 43 गेंद में 86 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को नीतीश रेड्डी ने तोड़ा। नीतीश ने एलन को नमन धीर के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंद में पांच छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपना 100वां टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल रहे ग्लेन फिलिप्स को अक्षर पटेल ने आउट किया। वह 14 गेंद में 17 रन बना सके। इसके बाद मिचेल ने बेवन जैकब्स के साथ चौथे विकेट के लिए 48 गेंद में 75 रन की अटूट साझेदारी निभाई। मिचेल ने 52 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 89 रन की पारी खेली। वहीं जैकब्स 23 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए।

199 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय ओपनरों अभिषेक शर्मा व वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरूआत दी। पहले ओवर में 26 रन बने। जैकब डफी के इस ओवर में दो छक्के लगे और एक चौका लगा। इसके अलावा एक वाइड चार रन भी आया। अभिषेक ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। अभिषेक और वैभव ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी। भारत ने पांच ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसे में वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड 5.3 ओवर में था। छह ओवर में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 118 रन बनाए।  भारत को आठवें ओवर में 133 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी 19 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक ने 35 गेंदों में शतक जड़ दिया है। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक है। हालांकि, वह सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। शतक लगाने वाला सबसे तेज भारतीय अभिषेक ही हैं। उन्होंने 30 गेंद में शतक लगाया था। अभिषेक 38 गेंदों पर 113 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन का लक्ष्य 13.2 ओवर में हासिल कर लिया।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का किया लोकार्पण

आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ

कलेक्टर लंगेह धान खरीदी के पूर्व तैयारियों का जायजा लेने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिंघोड़ा एवं रेहटीखोल पहुंचे

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से मूर्तिकार की बेटी ऐश्वर्या को मिली ₹20 हजार की सहायता राशि

मखाना की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं धमतरी की महिलाएं

Mohan Rao October 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ आईसीआईसीआई लाइफ गारंटीशुदा इंडेक्स्ड पेंशन प्लान हुआ लॉन्च, आजीवन गारंटीशुदा आय के साथ मिलेगा इंडेक्स से जुड़ी वृद्धि का लाभ
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का किया लोकार्पण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?