ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस
Share
Notification Show More
Latest News
जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
October 6, 2026
बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री साय
October 6, 2026
नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा
October 5, 2026
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप
October 5, 2026
मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस

By @dmin Published January 13, 2022
Share
प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस
प्रदेश में लगातार तीसरे दिन चार की मौत, कोरोना के 5476 नए मरीज मिले, प्रदेश में 27425 एक्टिव केस
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार जारी है। बुधवार को प्रदेश में 5476 नए केस मिले हैं, जिसमें रायपुर में सबसे ज्यादा 1785 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं कोरोना से प्रदेश में चार लोगों की जान भी चली गई। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 27,425 पहुंच गई है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव, सरगुजा में सबसे ज्यादा केस मिले हैं। इन जिलों में नाइट कफ्र्यू का भी असर नहीं दिख रहा है। प्रदेश के किसी भी जिले में 10 से कम मरीज नहीं मिले हैं। वनांचल क्षेत्र में भी अब तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को प्रदेश में 5476 नए केस मिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा रायपुर में 1785 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद दुर्ग में 800, बिलासपुर में 418, कोरबा में 403, रायगढ़ में 348, जांजगीर-चांपा में 321, जशपुर में 279, सरगुजा में 221, राजनांदगांव में 214, बलौदाबाजार में 71 सूरजपुर में 70, कोरिया में 65, दंतेवाड़ा में 51, बस्तर-बलरामपुर में 49-49 नए केस मिले हैं। प्रदेश के अधिकांश जिलों में 10 से ज्यादा मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 27,425 हो गई है।

छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर 9.25 पहुंची
बुधवार को 59 हजार 218 लोगों की जांच की गई। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 9.21 से बढ़कर 9.25 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण से रायपुर में चार लोगों की मौत हुई है। हॉस्पिटल से 96 लोग डिस्चार्ज हुए तो वहीं 1837 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। राज्य नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यह संक्रमण फरवरी तक बढ़ेंगे और मार्च तक स्थिति सामान्य होगी। डॉ. मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि कोरोना की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें और अनावश्यक बाहर न निकलें। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सावधानी जरूरी है। इधर सामान्य प्रशासन विभाग ने सहकारी सहित निजी क्षेत्रों में भी वर्क फ्राम होम लागू करने निर्देश जारी किया हैं।

You Might Also Like

जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार

बस्तर अंचल नक्सली हिंसा के दौर से बाहर निकलकर विकास की नई दिशा में अग्रसर – मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप

मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील

@dmin January 13, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर में नक्सलियों ने एक सप्ताह में की 5वीं हत्या, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट बीजापुर में नक्सलियों ने एक सप्ताह में की 5वीं हत्या, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट
Next Article तीसरी लहर का कहर और तेज, मिले ढाई लाख नए केस, 6 दिन में 150% का इजाफा तीसरी लहर का कहर और तेज, मिले ढाई लाख नए केस, 6 दिन में 150% का इजाफा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?