ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 3.75 करोड़ के पुलगांव नाला डायवर्सन कार्य में आई तेजी, आमजनों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति निगम का दायित्व : वोरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

3.75 करोड़ के पुलगांव नाला डायवर्सन कार्य में आई तेजी, आमजनों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति निगम का दायित्व : वोरा

By @dmin
Published: January 29, 2022
Share
SHARE

दुर्ग।  शिवनाथ नदी के इंटकवेल में पुलगांव नाले के माध्यम से पहुंचने वाले 10 वार्डों का गंदा पानी को इंटकवेल में मिलने की जगह डाइवर्ट करने के डेढ़ वर्ष से जारी कार्य में तेजी लाने के निर्देश देने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल निरीक्षण करने पहुंचे। नाले के माध्यम से इंटकवेल में ना सिर्फ गंदा पानी आता है, बल्कि जलकुंभी एवं कचरे के जमावड़े से बार बार 24 एवं 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में जल आपूर्ति भी बाधित होती है जिसके निराकरण के लिए लंबे समय से कागजों में पड़े नाला डायवर्सन के कार्य को जनता के लाभ हेतु धरातल में लाने के लिए विधायक वोरा ने पहल के बाद निगम द्वारा 3.75 करोड़ की लागत से कार्य प्रारंभ कराया गया है। वोरा ने कहा कि कार्य निष्पादन में समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए साथ ही ग्रीष्म ऋतु की आमद को देखते हुए पेयजल से संबंधित सभी कार्यों में तेजी लाई जाए। टैंकरों की रिपेयरिंग से लेकर अतिरिक्त पम्पों की व्यवस्था कर ली जाए। महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों को वर्षा ऋतु के पूर्व नाले डायवर्सन का ज्यादा से ज्यादा कार्य पूर्ण करें ताकि नदी का जलस्तर बढ़ने से कार्य मे रुकावट ना आए।

57 लाख से स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण के साथ अधोसंरचना विकास के होंगे काम : वोरा
विधायक वोरा , महापौर धीरज बाकलीवाल व सभापति राजेश यादव ने निगम क्षेत्र के दो वार्डों में 22 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जिसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 48 आनंद नगर में 9 लाख की लागत से ओपन जिम निर्माण एवं वार्ड क्रमांक 49 विद्युत नगर में 13 लाख की लागत से जर्जर सड़कों का सीमेंटीकरण कार्य शामिल है। साथ ही वोरा के निर्देश पर शिवनाथ नदी मुक्तिधाम में शेड निर्माण हेतु 15 लाख एवं नदी के तट को आम जनता के लिए अधिक सुरक्षित बनाने के लिए 20 लाख से चबूतरा निर्माण कार्य संपादित किया जाएगा। श्री वोरा ने कहा कि शहर के नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं के साथ ही सौंदर्यीकरण एवं बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी लगातार काम कराए जा रहे हैं। उन्होंने निगम अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड के नागरिकों को बधाई देते हुए बताया कि बिना किसी भेदभाव के शहर के सभी 60 वार्डों में विकास कार्य शुरू किए गए हैं। इस दौरान लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, वार्ड पार्षद माहेश्वरी ठाकुर, भास्कर कुण्डले, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय, प्रकाश गीते, कंचन शुक्ला, डॉ प्रभात पांडेय, देवकुमार जंघेल एवं निगम अभियंता नेमीचंद जैन, एस डी शर्मा, मोहित मरकाम सहित वार्ड वासी मौजूद थे।

Durg Breaking : डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद, बारातियों पर चले चाकू व तलवार… 7 घायल
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अव्वल आने अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, 7500 अंकों की होगी प्रतियोगिता
विकास कार्य के लिए चयनित स्थल पर कर लिए थे अतिक्रमण, भिलाई निगम की टीम ने किया बेदखल
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रहेंगे या जाएंगे? कम्युनिस्ट पार्टी की इस मीटिंग से हो जाएगा फैसला
मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने सामाजिक संस्था श्री राधेकृष्ण मंच द्वारा निर्मित कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, कहा- सबकी सहभागिता से हारेगा कोरोना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाराष्ट्र मामले पर हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित, जावड़ेकर बोले- गृह मंंत्री कर रहे वसूली, पूरे देश ने देखा राज्यसभा सदस्यों के लिए आचार संहिता जारी, सुचारू कार्यवाही के लिए लागू होंगे ये नियम
Next Article स्पंदन हार्ट केयर सेंटर में नि:शुल्क शिविर का आयोजन संपन्न, सैंकड़ों लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण स्पंदन हार्ट केयर सेंटर में नि:शुल्क शिविर का आयोजन संपन्न, सैंकड़ों लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?