ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पेमेंट वहीं से लो, काम हमारे लिए करो, क्यों कही केजरीवाल ने यह बात…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पेमेंट वहीं से लो, काम हमारे लिए करो, क्यों कही केजरीवाल ने यह बात…

By @dmin
Published: September 3, 2022
Share
Bomb attack on BJP MP Arjun Singh's house in Bengal
Bomb attack on BJP MP Arjun Singh's house in Bengal
SHARE

अहमदाबाद। गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस बार अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने पक्ष में करने के लिए खास अपील की। 

दो दिवसीय गुजरात दौरे के अंतिम दिन केजरीवाल ने कहा, हमें भाजपा के बड़े-बड़े नेता नहीं चाहिए। हमें उनके पन्ना प्रमुख, कार्यकर्ता चाहिए। उन्होंने कहा, आप सभी लोग भाजपा में ही रहो। भाजपा पेमेंट करती है, पेमेंट उनसे लो, लेकिन काम हमारे लिए करो। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

मैं एहसान फरामोश नहीं 

केजरीवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, मैं एहसान फरामोश नहीं हूं। आप सभी की सभी मांगों को एक महीने के अंदर पूरा करूंगा। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी मनोज सोराठिया पर हमले को लेकर दुख जताया। उन्होंने कहा, ये गुजरात और हिंदू संस्कार नहीं हैं। उन्होंने भाजपा पर हमले का आरोप लगाते हुए कहा, उन्हें अपनी हार दिखाई दे रही है, इस कारण हमले हो रहे हैं, लेकिन हम डरते नहीं हैं। हमें संयम रखना है। जब चुनाव होगा तो हमें बटन दबाकर अपना गुस्सा जाहिर करना होगा।  उन्होंने कहा, हम कांग्रेस नहीं हैं। इसलिए अपने तौर तरीके बदल लो, हम डरने वाले लोग नहीं हैं। हम सरदार पटेल को मानने वाले लोग हैं।

केजरीवाल ने कहा, हमने एक सर्वे कराया है। इसमें सूरत की 12 में से सात सीटें आम आदमी पार्टी जीतने वाली है। उन्होंने कहा, वक्त कम है, इसलिए आप सभी अपने-अपने स्तर पर प्रचार करो। उन्होंने कहा, 27 साल तक भाजपा ने कर्मचारियों के लिए कुछ नहीं किया। चुनाव के तीन महीने पहले फिर से इन्हें लॉलीपाप देंगे।

रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने रोड शो कर भाजपा के लिए मांगा समर्थन… मीनल चौबे के साथ सभी 70 पार्षदों के लिए वोट अपील
गृहमंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
रायपुर एम्स में पहली बार हुई दुर्लभ सर्जरी, न्यूरो रेडियोलॉजी की अत्याधुनिक तकनीक से मरीज को मिला नया जीवन
‘कांग्रेस के युवराज को समझ नहीं आ रहा कि वे जेनऊ के नजदीक जाए या जेएनयू के’ – बृजमोहन अग्रवाल
गो प्रतिष्ठा आंदोलन – गो ध्वज स्थापना भारत यात्रा 22 सितंबर से 26 अक्टूबर तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सवालों का जवाब नहीं दे पाने पर वित्त मंत्री ने जिलाधिकारी की लगाई क्लास
Next Article ललन सिंह ने लगाया राजनीतिक खरीद-फरोख्त का आरोप, विधायकों को तोड़ रही है भाजपाः नीतीश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?