ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृहमंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

गृहमंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

By Mohan Rao
Published: April 29, 2024
Share
अमित शाह
SHARE

नईदिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आरक्षण रद्द करने वाले भाषण एक एडिटेड वीडियो एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल हुआ है। इस मामले में केन्द्रीय गृहमंत्रालय व भाजपा की शिकायत पर वीडियो पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एफआईआर दर्ज की है। 27 अप्रैल को तेलंगाना कांग्रेस की ओर से यह वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में शाह एससी-एटी और ओबीसी के आरक्षण को खत्म करने की बात करते दिख रहे हैं। हालांकि न्यूज एजेंसी PTI के फैक्ट चेक में ये वीडियो फेक साबित हुआ है।

इस एडिटेड वीडियो को फैलाने को लेकर एक शिकायत भाजपा की ओर से की गई थी, जबकि दूसरी शिकायत गृह मंत्रालय की तरफ से की गई थी। इस वीडियो को लेकर भाजपा ने देशभर में FIR दर्ज करने का फैसला किया है। भाजपा ने शिकायत में कहा कि अमित शाह ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण खत्म करने को लेकर कोई बात नहीं की है। जो वीडियो वायरल किया जा रहा है वह फर्जी है। भाजपा ने आरोप लगाया कि मूल वीडियो में अमित शाह ने तेलंगाना में मुसलमानों के लिए असंवैधानिक आरक्षण हटाने की बात कही थी।

इस मामले में भाजपा के आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने 27 अप्रैल को तेलंगाना कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए इस फेक वीडियो को एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस एडिटेड वीडियो फैला रही है, जो पूरी तरह से फेक है। इससे बड़े पैमाने पर हिंसा होने की आशंका है। उन्होंने आगे कहा कि यह फर्जी वीडियो कई कांग्रेस नेताओं ने शेयर किया है, अब वे कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इधर दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्री के एडिटेड वीडियो को लेकर एक्स और फेसबुक को लेटर लिखा है। साथ ही दोनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जानकारी मांगी है कि ये एडिटेड वीडियो किस अकाउंट से पोस्ट किया गया है।

नारी शक्ति सम्मान समारोह के अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके ने कहा-सबसे बड़ा सुकून सेवा में
Breaking News : कोरबा में ट्रांसपोर्टर के दफ्तर में फायरिंग से मचा हड़कंप, डिमांड लेटर फेंक कर भागा बाइक सवार… जानें लेटर में क्या थी ऐसी मांग
मुख्यमंत्री साय ने देखी फिल्म “छावा”, बोले- मराठा-मुगल संघर्ष की है गाथा…. छत्तीसगढ़ में है टैक्स फ्री
राहुल गांधी के बैकबेंचर वाले बयान पर सिंधिया का पलटवार, बोले – पहले की होती इतनी चिंता…
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर जिला मुख्यालयों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायक होंगे मुख्य अतिथि… शासन ने जारीकी मुख्य अतिथियों की सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 195 # 29 April 2024
Next Article डीआरजी जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर…. हथियार व नक्सल सामग्री बारामद

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?