ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने रोड शो कर भाजपा के लिए मांगा समर्थन… मीनल चौबे के साथ सभी 70 पार्षदों के लिए वोट अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने रोड शो कर भाजपा के लिए मांगा समर्थन… मीनल चौबे के साथ सभी 70 पार्षदों के लिए वोट अपील

By Mohan Rao
Published: February 8, 2025
Share
सीएम साय का रायपुर में रोड़ शो
SHARE

रायपुर| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज रायपुर में भारतीय जनता पार्टी का भव्य और ऐतिहासिक रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। भनपुरी से शुरू हुए इस भव्य रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सड़कों के दोनों ओर हाथ में कमल का झंडा थामे भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनों द्वारा पुष्पवर्षा के माध्यम से रोड शो का जगह-जगह स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ के लिए जनता का आभार भी जताया।

इस दौरान उन्होंने कहा नगरीय निकाय चुनाव में कमल का बटन दबा कर महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे सहित सभी 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं और ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ रायपुर को दिलाएं। रायपुर शहर के विकास की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर छोड़िए। हम रायपुर नगर निगम को नए सिरे से संवारेंगे और जनता को उत्कृष्ट सुविधाएं मुहैया कराएंगे।

सीएम साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को ‘पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। रोड शो में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम जी, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी , पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे जी, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पीजी कॉलेज में 100 व 50 सीटर एवं मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में 100 सीटर कन्या छात्रावास शुरू, मंत्री देवांगन ने किया शुभारंभ
सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर की शारीरिक दक्षता परीक्षा का अंतिम अवसर 30 जुलाई को
राज्य स्तरीय कार्यशाला में अफसरों को मिला प्रशिक्षण, ईवीएम व वीवीपीएटी सहित चुनाव संबधी दी गई ट्रेनिंग
पुरानी पेंशन योजना बहाली का मिलेगा लाभ, भूपेश बघेल का यह बजट प्रदेश को नई दिशा में ले जाएगा- तुलसी साहू
सोपोर में हथियार सहित लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : रिटायर्ड शिक्षक को सेक्स चैट में फंसाकर 6 लाख से ज्यादा की ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार
Next Article नगरीय निकाय चुनाव 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग में करेंगे रोड़ शो

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?