ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में सामने आए 1.07 लाख मरीज, सक्रिय मामले घट कर 12.15 लाख पर पहुंचे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में सामने आए 1.07 लाख मरीज, सक्रिय मामले घट कर 12.15 लाख पर पहुंचे

By @dmin
Published: February 6, 2022
Share
Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand
Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के एक लाख सात हजार 474 नए मामले दर्ज किए गए जिसके बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 21 लाख 88 हजार 138 हो गई है। वहीं, कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 12 लाख 25 हजार 11 हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार की सुबह जारी आंकड़ों में दी गई। सुबह आठ बजे अपडेट किए गए डाटा के अनुसार पिछले 24 घंटों में 865 कोरोना मरीजों की मौत हुई। देश में इस बीमारी के चलते जान गंवाने वालों की कुल संख्या अब पांच लाख एक हजार 979 हो गई है।

कुल मामलों के मुकाबले सक्रिय मरीजों की संख्या 2.90 फीसदी
मंत्रालय ने कहा कि कोरोना के कुल मामलों के मुकाबले सक्रिय मामले 2.90 फीसदी हैं। कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर अब बेहतर होकर 95.91 फीसदी हो गई है। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या में एक लाख छह हजार 637 की कमी आई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस की दैनिक सकारात्मकता दर 7.42 फीसदी दर्ज की गई है जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 10.20 फीसदी पर है। इसके अलावा इस जानलेवा बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या अब बढ़ कर चार करोड़ चार लाख 61 हजार 148 पर पहुंच गई है। मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर है।

देश में अब तक लगाई गईं टीकों की 169 करोड़ से अधिक खुराकें
इसके साथ ही कोरोना के खिलाफ शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 169 करोड़ 43 लाख 62 हजार 182 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। 95 करोड़ छह लाख 91 हजार सात लोगों को टीके की पहली खुराक और 72 करोड़ 96 लाख 19 हजार 453 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। इसके अलावा एक करोड़ 40 लाख 51 हजार 722 लोगों को टीके की एहतियायी या बूस्टर खुराक दी जा चुकी है। भारत में टीकाकरण अभियान ने एक करोड़ का आंकड़ा 19 दिसंबर 2020 को, दो करोड़ा का आंकड़ा पिछले साल चार मई और तीन करोड़ का 23 जून को छुआ था।

865 मृतकों में से केवल केरल से रहे 444 कोरोना संक्रमित मरीज
पिछले 24 घंटों में जान गंवाने वाले कोरोना संक्रमितों में 444 मरीज केरल के और 68 मरीज महाराष्ट्र के थे। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना से एक लाख 43 हजार आठ लोगों की मौत हो चुकी है वहीं केरल में यह आंकड़ा 57,740 है। इसके अलावा कर्नाटक में 39,300, तमिलनाडु में 37,733, दिल्ली में 25,969, उत्तर प्रदेश में 23,303 और पश्चिम बंगाल में 20,789 कोरोना मरीजों की जान जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के चलते होने वाली मौतों में 70 फीसदी मामले ऐसे थे जिनमें मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित होने के साथ किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीडि़त थे।

छत्तीसगढ़ के समस्त निजी व शासकीय क्षेत्र के फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रम में न्यूनतम अंक की बाध्यता खत्म, ऑनलाईन प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मार्च
दर्दनाक हादसा: नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 14 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
बदलते मौसम में भी श्रीराम सुपर 1 एसआर 14 और 303 गेहूं बीज से मिल रहे किसानों को सबसे बेहतर परिणाम
इंसाफ के लिए परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे विधायक देवेंद्र, गैरेज रोड पर हादसे में गई थी बच्ची की जान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अम्बिकापुर प्रवास की तैयारियों का कमिश्नर एवं आईजी ने किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकवाणी में इस बार 'नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट' पर होगी बात मुख्यमंत्री ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर जताया गहरा शोक
Next Article कांग्रेस की विधायक पति को एसपी कार्यालय ले गईं, बोलीं- 'लो इन्हें गिरफ्तार कर लो', और हो गई जेल कांग्रेस की विधायक पति को एसपी कार्यालय ले गईं, बोलीं- ‘लो इन्हें गिरफ्तार कर लो’, और हो गई जेल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?