ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस की विधायक पति को एसपी कार्यालय ले गईं, बोलीं- ‘लो इन्हें गिरफ्तार कर लो’, और हो गई जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कांग्रेस की विधायक पति को एसपी कार्यालय ले गईं, बोलीं- ‘लो इन्हें गिरफ्तार कर लो’, और हो गई जेल

By @dmin
Published: February 6, 2022
Share
कांग्रेस की विधायक पति को एसपी कार्यालय ले गईं, बोलीं- 'लो इन्हें गिरफ्तार कर लो', और हो गई जेल
कांग्रेस की विधायक पति को एसपी कार्यालय ले गईं, बोलीं- 'लो इन्हें गिरफ्तार कर लो', और हो गई जेल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस की विधायक छन्नी साूह अपने पति के खिलाफ केस दर्ज होने व विपक्षी भाजपा द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने की मांग से भड़क उठीं। गुस्साईं विधायक ने सुरक्षा व सरकारी वाहन लौटा दिया। वह खुद अपने पति को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचीं और कहा- ‘लो इन्हें गिरफ्तार कर लो। पति को गिरफ्तार कराने के बाद विधायक स्कूटी से घर लौट गईं।

यह रोचक व सियासी घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में शनिवार को हुई। जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू के खिलाफ एक ड्राइवर ने अजा-जजा अत्याचार निरोधक कानून के तहत केस दर्ज कराया है। इससे नाराज विधायक साहू ने अपने सुरक्षा गार्ड, तीन पीएसओ व सरकारी वाहन को लौटा दिया। इसके बाद वह पति चंदू साहू को लेकर सीधे एसपी आफिस पहुंच गईं। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से विधायक ने कहा, ‘मैं अपने पति को लेकर आई हूं, इन्हें गिरफ्तार कर लो। इन पर केस दर्ज है।Ó इसके बाद पुलिस ने आरोपी चंदू साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने साहू को जेल भेज दिया।

विधायक ने लगाया पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप
विधायक छन्नी साहू ने पति के खिलाफ राजनांदगांव जिला व पुलिस प्रशासन पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध स्वरूप ही उन्होंने शासन से मिली सुरक्षा लौटा दी। विधायक छन्नी ने कहा कि खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ढाई लाख लोगों ने उन्हें विधायक बनाया है। अब वह बिना किसी पीएसओ और फॉलो गार्ड के ही दोपहिया वाहन से क्षेत्र की जनता के बीच जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने का निर्देश दिया है। उनके पति चंदू साहू ने रेत के अवैध परिवहन को लेकर आवाज उठाई, लेकिन पुलिस प्रशाासन ने उनके पति के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी।

यह मामला रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का है। इस मामले में रेत के अवैध परिवहन को लेकर विधायक पति और एक ट्रैक्टर ड्राइवर के बीच दो माह पहले विवाद हआ था। जिसके बाद ड्राइवर बीरसिंग उइके ने गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए अजा-जजा थाना में विधायक पति चंदू साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने विधायक पति के खिलाफ अजा-जजा अत्याचार निरोधक कानून के तहत अपराध दर्ज किया था।

Gustakhi Maaf: कहीं इतनी सस्ती भी न हो जाए भक्ति कि…
भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले BJP प्रदेश प्रभारी का CG दौरा, 4 दिन तक नेताओं के साथ करेंगे मंथन, चुनाव पर रहेगा फोकस
महतारी वंदन, सुपोषण जैसी योजनाओं को यूनिसेफ इंडिया ने सराहा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में करेंगे सहयोग
अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस: सीएम बघेल ने जैव विविधता की पांच श्रेणियों में राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand देश में सामने आए 1.07 लाख मरीज, सक्रिय मामले घट कर 12.15 लाख पर पहुंचे
Next Article पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल लता मंगेशकर का निधन: भाजपा ने घोषणा पत्र कार्यक्रम स्थगित किया, गृहमंत्री अमित शाह ने जताया शोक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?