ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इंसाफ के लिए परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे विधायक देवेंद्र, गैरेज रोड पर हादसे में गई थी बच्ची की जान
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

इंसाफ के लिए परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे विधायक देवेंद्र, गैरेज रोड पर हादसे में गई थी बच्ची की जान

By Mohan Rao Published June 9, 2025
Share
विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा आरोपी जल्द पकड़े नहीं ​गए तो होगा आंदोलन

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सोमवार को पुलिस अधीक्षक से विशेष मुलाकात की। खुर्सीपार बापूनगर में जो घटना हुई है। पीड़ित परिवार के साथ इंसाफ की फरियाद लेकर देवेंद्र यादव भी कलेक्ट्रेट पहुंचे और एसपी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि आज तक आरोपियों को पकड़ा नहीं गया है।  लगातार परिवार पर पुलिस प्रशासन दबाव बना रही है। अगर जल्द से जल्द आरोपी नहीं पकड़े गए और उचित कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

Contents
विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा आरोपी जल्द पकड़े नहीं ​गए तो होगा आंदोलनइन प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा

बता दें 30 मई को भिलाई। सेक्टर-2 स्थित राजेश पटेल स्पोर्ट्स परिसर में फुटबाल खेलकर लौट रहे दो बच्चों को लापरवाह कार चालक ने ठोकर मार दी। हादसे में 10 साल की बच्ची अंसिका गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरे बच्चे को चोटें आई हैं। हादसे के बाद दोनों बच्चों को सुपेला के शास्त्री अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बीएम शाह अस्पताल रेफर किया गया है। दो दिन बाद बच्ची को शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने भट्ठी थाने का घेराव भी किया लेकिन अब तक कार चालक को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। इस विषय में चर्चा करने विधायक देवेन्द्र परिजनों के साथ एसपी से मिले।

जनदर्शन में रखी क्षेत्र की समस्याएं
इसके बाद विधायक देवेन्द्र यादव ने कलेक्टर जनदर्शन में विभिन्न समस्याओं को रखा। विधायक ने खुर्सीपार, टाउनशिप क्षेत्र और औद्योगिक इलाकों से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र की जनता से प्राप्त फीडबैक के आधार पर सात प्रमुख मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा और शीघ्र निराकरण का निर्देश दिया है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि कि छात्रों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रख कर बनाया गया डिजिटल लाइब्रेरी जहां ऑनलाइन क्लास, बैंक, रेलवे, यूपीएससी, पीएससी आदि की तैयारी करने के लिए बड़ी सुविधा दी गई है। लेकिन देख रेख के अभाव में ताला बंद होने की स्थिति आ गई है। इंटरनेट जैसी छोटी सुविधा उपलब्ध नहीं कराया जारहा है।

जल्द पूरा करें गारमेंट फैक्ट्री
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सोमवार की सुबह शहर के विभिन्न विकास कार्यों का दौरा किया। निर्माण कार्य की प्रगति देखने पहुंचे। इसी कड़ी में वे सुबह गारमेंट फैक्ट्री में निरीक्षण करने गए और जल्द से जल्द कार्य कंप्लीट करने की बात अधिकारियों से कही। विधायक देवेंद्र ने कहा कि अभी की सरकार कार्य को पूर्ण करना नहीं चाहती है। वह लगातार से इसके लिए प्रयासरत है, उन्होंने विधायक निधि से 50 लाख रुपए दिए थे, ताकि खुर्सीपार की महिलाओं को रोजगार मिल सकें, वे आत्मनिर्भर बन सकें।

इन प्रमुख बिंदुओं पर हुई चर्चा

1. ई-लाइब्रेरी की तालाबंदी पर चिंता : वार्ड क्रमांक 45 खुर्सीपार में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई डिजिटल-लाइब्रेरी फंड की कमी के चलते पिछले छह माह से बंद है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भारी परेशानी हो रही है। विधायक यादव ने इसे तत्काल शुरू कराने की मांग की।
2. शिक्षा व्यवस्था पर फोकस : सीवरेज प्रभावित परिवारों के बच्चों को स्कूल में प्राथमिकता से प्रवेश दिलाने हेतु श्री आत्मानंद स्कूल बालाजी नगर खुर्सीपार में विशेष व्यवस्था की जाए।
3. एनओसी की कमी से रुकी विकास योजनाएं : टाउनशिप क्षेत्र में बीएसपी द्वारा एनओसी नहीं दिए जाने से विकास कार्यों में बाधा आ रही है। इस पर जल्द हल निकालने की जरूरत बताई।
4. खेल मैदानों का विकास : शासन द्वारा बनाए गए खेल मैदानों को सक्रिय करने के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं जैसे बाउंड्रीवाल, मंच, बैठने की व्यवस्था आदि की मांग की। प्रस्तावित मैदानों में शामिल हैं। खुर्सीपार, नवीन कॉलेज ग्राउंड,कन्या विद्यालय बालाजी नगर।
5. औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन : नंदिनी रोड, ट्रांसपोर्ट रोड, बेतरतीब भारी वाहनों से जनता की सुरक्षा को खतरा। इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने की मांग की गई।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

Mohan Rao June 9, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Axiom-4 Mission: 14 दिनों के लिए अंतरिक्ष प्रवास पर जाएंगे शुभांशु, बनेंगे दूसरे भारतीय; विज्ञान-पोषण से जुड़े कई प्रयोग करेंगे Axiom-4 Mission: 14 दिनों के लिए अंतरिक्ष प्रवास पर जाएंगे शुभांशु, बनेंगे दूसरे भारतीय; विज्ञान-पोषण से जुड़े कई प्रयोग करेंगे
Next Article मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा के युवा उद्यमियों को किया प्रोत्साहित : आईआईएम में 50 युवा ले रहे हैं प्रशिक्षण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?