ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तातापानी महोत्सव के माध्यम से इस जगह को मिली पहचान, इसे विकसित करने तैयार किया जाएगा मास्टर प्लान: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhEntertainmentRaipur

तातापानी महोत्सव के माध्यम से इस जगह को मिली पहचान, इसे विकसित करने तैयार किया जाएगा मास्टर प्लान: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

By Om Prakash Verma
Published: January 17, 2024
Share
तातापानी महोत्सव के माध्यम से इस जगह को मिली पहचान, इसे विकसित करने तैयार किया जाएगा मास्टर प्लान: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
तातापानी महोत्सव के माध्यम से इस जगह को मिली पहचान, इसे विकसित करने तैयार किया जाएगा मास्टर प्लान: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल
SHARE

तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित: कृषि मंत्री नेताम
तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का हुआ रंगारंग समापन
रायपुर। प्रदेश के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ऐतिहासिक स्थल तातापानी में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का रंगारंग समापन हुआ। महोत्सव का समापन समारोह लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य तथा आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में हुई।

समापन अवसर के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पूरे भारत में सिर्फ कुछ जगहों पर ही जमीन से गर्म पानी निकलता है। जिसमें हमारा तातापानी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ठण्ड के मौसम में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर तातापानी महोत्सव का आयोजन होने की बात ही अलग है। उन्होंने कहा कि इस मेले की पहचान अब सम्पूर्ण भारत वर्ष में हो चुकी है। यह क्षेत्र सदैव अग्रणी रहा है। कृषि मंत्री के नेतृत्व में तातापानी को विश्व के नक्शे पर लाने का अनोखा पहल इस महोत्सव के माध्यम से आगे जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल की है। तातापानी को पर्यटन क्षेत्र घोषित कर दिया है, अब तातापानी के इस जगह को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, और आने वाले समय में तातापानी मेला अपनी अलग पहचान बनायेगा।

आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस अवसर पर कहा कि महोत्सव का आयोजन वृहद एवं भव्य रूप में हो सके इसके लिए 15 दिन पूर्व ही तैयारियां शुरु हो गई थी। उन्होंने कहा कि तातापानी में मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले मेले को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं इसलिए इस पवित्र जगह को शासन ने देश के नक्शे में लाने काम किया है। उन्होंने कहा कि इस जगह का विस्तारिकरण, सौंदर्यीकरण तथा अन्य विकास के कार्य कर तातापानी को पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा। कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि मकर संक्रांति पर जिले के विकास का रास्ता खुल गया है। अब हर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होगा तथा कोई क्षेत्र अब अछुता नहीं रहेगा।

बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की वापसी, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बने नीतीश
बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा एक करोड़ के पार… 83 लाख से ज्यादा को पहला डोज तो 17 लाख लोगों को लगे दोनों डोज
खदान में बड़ा हादसा, ड्रिल मशीन की चपेट में आने से हेल्पर हुई की मौत
लॉक डॉउन के बीच घर में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
ब्रह्माकुमारी में मम्मा सम बने पवित्रता का तेजोमय सूर्य 21 दिवसीय तपस्या कार्यक्रम की शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने बालोद जिले को दी 173 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, हितग्राहियों को सामाग्रियों का वितरण भी सीएम साय ने बालोद जिले को दी 173 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, हितग्राहियों को सामाग्रियों का वितरण भी
Next Article Share Market: शेयर बाजार धराशायी; सेंसेक्स में 16 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, निफ्टी 21600 से फिसला Share Market: शेयर बाजार धराशायी; सेंसेक्स में 16 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, निफ्टी 21600 से फिसला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?