ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तस्वीर पर बवाल: नगर निगम की कचरा गाड़ी में लगी मां दंतेश्वरी की फोटो, हिन्दू संगठनों व आमजनों में रोष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

तस्वीर पर बवाल: नगर निगम की कचरा गाड़ी में लगी मां दंतेश्वरी की फोटो, हिन्दू संगठनों व आमजनों में रोष

By Om Prakash Verma
Published: September 6, 2023
Share
तस्वीर पर बवाल: नगर निगम की कचरा गाड़ी में लगी मां दंतेश्वरी की फोटो, हिन्दू संगठनों व आमजनों में रोष
तस्वीर पर बवाल: नगर निगम की कचरा गाड़ी में लगी मां दंतेश्वरी की फोटो, हिन्दू संगठनों व आमजनों में रोष
SHARE

जगदलपुर। बस्तर जिले में एक बार फिर से आमजनों में विरोध शुरू हो गया है। जिसका कारण है कि निगम के द्वारा घरों से उठने वाले कचरा गाडिय़ों में मां दंतेश्वरी का छायाचित्र लगाया गया है। इस बात की जानकारी लगते ही हिंदू धर्म से लेकर आमजनों में रोष देखने को मिल रहा है। वहीं शहर के लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो को शेयर कर इस पर कड़ी आपत्ति भी जता रहे हैं।

बताया जा रहा है कि निगम के द्वारा शहर में डोर टू डोर कचरा लेने के लिए कचरा गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी तारतम्य में अभी कुछ नई गाडिय़ों को लाए जाने की बात कही जा रही है। इस गाड़ी में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के छाया चित्र को अंकित किया गया है। इस फोटो के वायरल होते ही लोगों में विरोध शुरू होने लगे है। जिसके कारण इस बात को लेकर महापौर से लेकर अन्य के खिलाफ आमजन के द्वारा विरोध किया जा रहा है। साथ ही इस कचरा गाड़ी में लगे मां दंतेश्वरी की फोटो को हटाने के लिए एकजुटता दिखाई दे रही है।

भाजपा के अमर झा ने कहा कि नगर निगम द्वारा वार्डो से कचरा संग्रहित किए जाने वाले लाये गए नए कचरा की गाडिय़ों में लगाया गया। उन्होंने कहा कि बस्तर के आराध्य दंतेश्वरी माता की तस्वीर कचरा गाड़ी में लगाना बहुत ही शर्मनाक कृत्य है। कांग्रेस शासित नगर निगम के इस कृत्य से हमारी धार्मिक भावना आहत हुई हैं। नगर निगम जगदलपुर की कांग्रेस सरकार ने परम आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी की कचरा गाड़ी पर फोटो लगा कर माता जी का अपमान किया है यह शर्मनाक कृत्य है तत्काल फोटो को गाडिय़ों से हटाया जाए।

आयुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन
हरि साहू जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का नगर निगम ने अपमान किया है। जगदलपुर नगर निगम के द्वारा कचरा वाहनों में मां दंतेश्वरी का चित्र लगाया गया है, जो की निंदनीय है। बस्तर की आराध्य देवी और हिंदु समाज का अपमान है। इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल नगर के आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।

चार दिन में मिलेंगे तीन राफेल, अप्रैल में नौ और लड़ाकू विमान बढ़ाएंगे भारत की ताकत
छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार पड़ रही धीमी…. पिछले 24 घंटों में मिले 7 हजार 664 नए मरीज…. मौतों का दैनिक आंकड़ा भी हुआ कम
सीएम बघेल का दुर्ग-भिलाई दौरा… दिन भर साथ रहेंगे भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव… जाने मिनट 2 मिनट पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने झुमका जलाशय में बोटिंग और वाटर स्पोर्ट सुविधाओं का किया अवलोकन, ओपन थिएटर का किया लोकार्पण
पाकिस्तान में भी शुरू हो गई शहनाज गिल की चर्चा, पाक वेबसाइट पर छा गईं अभिनेत्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूट्यूबर विलेज तुलसी में जिला प्रशासन के सहयोग से बना अत्याधुनिक स्टूडियो "हमर फ्लिक्स", कलेक्टर डॉ भुरे ने किया शुभारंभ यूट्यूबर विलेज तुलसी में जिला प्रशासन के सहयोग से बना अत्याधुनिक स्टूडियो “हमर फ्लिक्स”, कलेक्टर डॉ भुरे ने किया शुभारंभ
Next Article चुनाव की तैयारी: नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों में सेना के हेलीकॉप्टर से भेजे जाएंगे मतदान कर्मी चुनाव की तैयारी: नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों में सेना के हेलीकॉप्टर से भेजे जाएंगे मतदान कर्मी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?