ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक वोरा ने की सीजी आरडीसी एमडी एवं लोनिवि मंत्री से मुलाकात… 52 करोड़ की लागत से शहर के प्रमुख मार्गों का होगा उन्नयन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक वोरा ने की सीजी आरडीसी एमडी एवं लोनिवि मंत्री से मुलाकात… 52 करोड़ की लागत से शहर के प्रमुख मार्गों का होगा उन्नयन

By @dmin
Published: October 12, 2021
Share
विधायक वोरा ने की सीजी आरडीसी एमडी एवं लोनिवि मंत्री से मुलाकात… 52 करोड़ की लागत से शहर के प्रमुख मार्गों का होगा उन्नयन
विधायक वोरा ने की सीजी आरडीसी एमडी एवं लोनिवि मंत्री से मुलाकात… 52 करोड़ की लागत से शहर के प्रमुख मार्गों का होगा उन्नयन
SHARE

दुर्ग। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली प्रमुख मार्गों के उन्नयन एवं चौड़ीकरण के लिए शहर विधायक ने आज सीजी आरडीसी के एमडी आइएएस हिमशिखर गुप्ता से लोनिवि एसडीओ सीएस ओगरे को साथ ले जाकर भेंट की एवं लगभग 52 करोड़ के कार्यों का प्रस्ताव दिया। जिसमें 49 करोड़ से शहर के 5 प्रमुख मार्ग पटेल चौकए राजेन्द्र पार्क चौक एवं मालवीय नगर चौक से स्टेशन स्थित शहीद चौक तक का पहुंच मार्गए मालवीय नगर से जेल चौक होते हुए मिनीमाता चौक तक की सड़क का चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यकरण शामिल है।

उन्होंने बहुप्रतीक्षित पांच बिल्डिंग की जर्जर सड़कों के लिए भी लगभग 3 करोड़ की लागत से पुनर्निर्माण का प्रस्ताव दिया जिसे लोनिवि मंत्री ताम्रध्वज साहू से चर्चा उपरांत तत्काल स्वीकृति प्रदान कर दी गई। एवं जल्द ही 49 करोड़ की राशि के कार्यों को स्वीकृति देने मंत्री साहू ने वोरा को आश्वस्त किया। गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा अपनी सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। भंडारगृह निगम की अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भी लगातार प्रयासरत हैं।

शहर में मुख्यमार्ग के उन्नयनए ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरणए गौरवपथए मुक्तिधाम पहुंच मार्गए पटरी पार एवं शहर में आउटडोर स्टेडियमए स्वीमिंग पूलए अंडा से मिनीमाता पहुंच मार्ग जैसे 300 करोड़ से अधिक की स्वीकृति दिलाने के अलावा 60 वार्डों के नागरिकों की मूलभूत जमीनी समस्याओं के निराकरण के लिए शहर में लगातार उनका दौरा एवं जनसंपर्क कार्यक्रम जारी है जिस कड़ी में उन्होंने आज वार्ड क्रमांक 13 मोहन नगर का भ्रमण कर मूलभूत समस्याओं का निराकरण किया। साफ सफाईए पेयजल एवं सड़क नालियों से संबंधित नागरिक समस्याएं सुन उन्होंने अफसरों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए साथ ही जानलेवा प्रतीत हो रही पानी टंकी को एक सप्ताह के भीतर सही करने भी निर्देशित किया। इस दौरान वार्ड पार्षद एवं एमआईसी संजय कोहलेए परमजीत सिंह भुईए राजकुमार पालीए वार्ड के नागरिकगण एवं निगम अधिकारी मौजूद थे।

नक्सलियों के बैनर से इलाके में दहशत, पूर्व सरपंच को जन अदालत लगाकर सजा का ऐलान… जांच में जुटी पुलिस
कैबिनेट मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन का हुआ आयोजन
छोरी 2 की शूटिंग नवंबर से शुरू करेंगी नुसरत भरूचा, सीक्वल के लिए एक बड़ा हॉलीवुड स्टूडियो करेगा लुक डिजाइन
महानदी जल विवाद सुलझाने को छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने शुरू की पहल, महानदी पर बनेगा समन्वय का नया ढांचा
नतीजों से पहले ही सक्रिय हुए दावेदार, रायपुर की जीत तय मान रही है भाजपा, कांग्रेसी भी टिकट जुगाड़ में लगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 359 # 12 october 2021
Next Article कवर्धा मामले में हिंदू संगठन के साथ दया सिंह के नेतृत्व में बोल बम समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, एकतरफा कार्रवाई का किया विरोध कवर्धा मामले में हिंदू संगठन के साथ दया सिंह के नेतृत्व में बोल बम समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया धरना, एकतरफा कार्रवाई का किया विरोध

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?