ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: झमाझम बारिश से तरबतर हुआ ट्विनसिटी, अण्डरब्रिजों में भरा पानी, फंसी कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

झमाझम बारिश से तरबतर हुआ ट्विनसिटी, अण्डरब्रिजों में भरा पानी, फंसी कार

By @dmin
Published: July 23, 2022
Share
झमाझम बारिश से तरबतर हुआ ट्विनसिटी, अण्डरब्रिजों में भरा पानी, फंसी कार
झमाझम बारिश से तरबतर हुआ ट्विनसिटी, अण्डरब्रिजों में भरा पानी, फंसी कार
SHARE

निचली बस्तियों में जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त
भिलाई। तेज बारिश के चलते आज ट्विन सिटी तरबतर हो गया। भिलाई के चन्द्रा-मौर्या और प्रियदर्शिनी परिसर रेलवे अण्डरब्रिज में पानी भर जाने से आवागमन ठप्प रहा। निचली बस्तियों में जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। झमाझम बारिश होने से कामकाजी लोगों को कार्य स्थल पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग दो दिन पहले से ही भारी बारिश की चेतावनी दे रहा था। लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को यह चेतावनी बेअसर साबित हुई। आज सुबह साढ़े 9 बजे से बारिश होने लगी। देखते ही देखते दो घंटे से अधिक की अनवरत बारिश ने ट्विनसिटी को तरबतर कर डाला। जिस समय बारिश शुरू हुई तब कामकाजी वर्ग घर से निकलने की तैयारी में था। बारिश कम नहीं होने से नौकरी पेशा लोगों को रैनकोर्ट और छाता लेकर कार्य स्थल रवाना होना पड़ा। स्कूली बच्चों को भी बारिश के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।

लगातार बारिश होने से भिलाई शहर में पटरी पार आने जाने के विकल्प चन्द्रा-मौर्या और प्रियदर्शिनी परिसर अण्डरब्रिज लबालब हो गया। इससे आवाजाही ठप्प हो जाने से सुपेला रेलवे क्रासिंग पर यातायात का दबाव बढ़ गया। भिलाई-3 के सिरसा गेट अण्डरब्रिज में भी पानी जमा होने से यातायात बाधित तो नहीं हुआ। लेकिन दुपहिया वाहन चालकों के साथ अण्डरब्रिज से गुजरने के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहा। शहर की कुछ अंदरुनी सड़कों और गलियों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ। निचली बस्तियों में रहने वालों को भी बारिश ने अच्छा खासा हलाकान किया।

खुर्सीपार स्टेडियम के पास सड़क पर भरा पानी
झमाझम बारिश होने से खुर्सीपार स्टेडियम के पास फोरलेन सड़क पर घुटने तक पानी भर गया। यहां पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते आवाजाही वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। बारिश की वजह से सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो जाने से गुजरने वाले दुपहिया और छोटे चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्टेडियम के सामने ही पानी निकासी के लिए बनाई जा रही नाली अधूरी होने से लगभग 50 मीटर सड़क लबालब रही। इसके दुपहिया वाहन चालकों को खतरे से खेलकर गुजरना पड़ा। पावरहाउस चौक के पास भी दुर्ग से रायपुर की दिशा में सड़क की जर्जरता बारिश के दौरान वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी रही।

अण्डरब्रिज में तैर कर फंस गई कार
आज सुबह हुई तेज बारिश के चलते सुपेला के प्रियदर्शिनी परिसर रेलवे अण्डरब्रिज लबालब हो गया। जब अण्डरब्रिज लगभग आधा भर चुका था तभी एक कार टाउनशिप की ओर जाने निकली। लेकिन आगे जाकर कार पानी में तैरने लगी। उसमें सवार लोग किसी तरह दरवाजा खोल बाहर निकल जान बचाने में सफल रहे। समाचार लिखे जाने तक कार अण्डरब्रिज के पानी में फंसी रही।

नक्सलियों ने बाजार में फेंके पर्चे : ग्रामीणों से कहा- पूर्व भाजपा विधायक भोजराज नाग को मार भगाओ
CG News : मोबाइल चलाने की आजादी नहीं मिली तो छोड़ दिया घर, दो साल से रह रही थी फेसबुक फ्रेंड के साथ
shreekanchanpath 356 # 09 Oct 2024
दुर्ग डीएवी में एक छात्र की दूसरे छात्रों ने की बेरहमी से पिटाई, शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा इलाज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाड़ामुंतोम बस्तर, ऐतिहासिक जीत को सलाम, कॉफी-टेबल बुक और हमर संस्कृति, हमर तिहार पुस्तकों का किया विमोचन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भीषण सड़क हादसा, डंपर ने कावडिय़ों को कुचला, छह की मौत, चालक गिरफ्तार भीषण सड़क हादसा, डंपर ने कावडिय़ों को कुचला, छह की मौत, चालक गिरफ्तार
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मिले 627 कोरोना मामले, सबसे ज्यादा रायपुर में मिले

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?