ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग डीएवी में एक छात्र की दूसरे छात्रों ने की बेरहमी से पिटाई, शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा इलाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग डीएवी में एक छात्र की दूसरे छात्रों ने की बेरहमी से पिटाई, शंकराचार्य अस्पताल में चल रहा इलाज

By Mohan Rao
Published: August 8, 2025
Share
घायल छात्र अस्पताल में भर्ती
SHARE

भिलाई। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दुर्ग डीएवी स्कूल में गुरुवार को एक छात्र की अन्य छात्रों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र के साथ स्कूल के अंदर दूसरे छात्रों ने मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे शंकराचार्य हॉस्पिटल जुनवानी रेफर कर दिया गया। वहीं इस मामले में मोहन नगर पुलिस ने सामान्य मारपीट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर खानापूर्ति कर दी।

दरअसल यह पूरी घटना 7 अगस्त की है। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 26 संतराबाड़ी निवासी अरमान खान डीएवी में कक्षा 11वीं की पढ़ाई करता है। गुरुवार को दोपहर को वह स्कूल गया। इसके बाद उसके पिता बशीर खान को सूचना मिली कि उनके बेटे के साथ स्कूल में मारमीट हुई और उसे गायत्री अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे और गंभीर स्थिति को देखते हुए अरमान खान को श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर इस घटना की सूचना मोहन नगर पुलिस को दी गई। वहीं परिजन भी स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिला। घायल छात्र की मां शगुफ़्ता अंजुम ने इस पूरे मामले की शिकायत मोहन नगर थाने में दर्ज कराई। मोहन नगर पुलिस ने इस केस में मारपीट की सामान्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं। शगुफ़्ता अंजुम का कहना है कि अरमान को बुरी तरह पीटा गया है। इरफान खान, राजवीर व अन्य छात्रों ने मिलकर उसे इतना मारा कि उसकी नाक की हड्डी व आंख के नीचे की हड्डी टूट गई है। बच्चा शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती है और वहां इलाज चल रहा है। परिजनों की मांग है कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करे और आरोपी छात्रों को गिरफ्तार करें ताकि इस प्रकार की घटना स्कूल में और किसी बच्चे के साथ न हो।

Government Job: केंद्र सरकार के इस मंत्रालय में बंपर भर्ती, 45 वर्ष के लोग भी कर सकते हैं आवेदन, पढि़ए पूरी डिटेल
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुसंशा पर 18 लाख रुपए का भूमिपूजन
Gustakhi Maaf: आया कीचड़ उछालने, कपड़े फाडऩे का मौसम
टाउनशिप बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान, विधायक देवेन्द्र से की शिकायत, लिखा कलेक्टर को पत्र
वैशाली नगर के 1200 लोगों ने देखी “द साबरमती रिपोर्ट” फिल्म, विधायक रिकेश ने किया था आह्वान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार ने किया आईआईएम, एनआईटी और मोतीलाल ओसवाल फाउंडेशन के साथ त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर
Next Article छत्तीसगढ़ में नवदंपति ने की आत्महत्या, पत्नी पहले फांसी पर झूली तो पति ने भी कर ली खुदकुशी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?