ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई विद्यालय में एनसीसी दिवस समारोह : आर्मी व एयरविंग के 150 कैडेट्स ने किया मार्चपास्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

भिलाई विद्यालय में एनसीसी दिवस समारोह : आर्मी व एयरविंग के 150 कैडेट्स ने किया मार्चपास्ट

By Mohan Rao
Published: November 25, 2025
Share
भिलाई विद्यालय में एनसीसी दिवस समारोह का आयोजन
SHARE

बेस्ट कैडेट्स हुए पुरस्कृत, भिलाई विद्यालय को मिला बेस्ट मार्च पास्ट का सम्मान

भिलाई। भिलाई विद्यालय सेक्टर–2 में रविवार को 77वां केंद्रीयकृत एनसीसी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भिलाई विद्यालय सेक्टर–2 के आर्मी विंग के 100 कैडेट तथा सीनियर सेकंडरी स्कूल सेक्टर–10 के एयर विंग के 50 कैडेटों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग की जीएम शिखा दुबे द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत परेड का निरीक्षण किया गया और सभी कैडेटों को एनसीसी दिवस की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शिखा दुबे ने कैडेटों को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी छात्र–छात्राओं में दृढ़ संकल्प, समर्पण, अनुशासन, धैर्य और कड़ी मेहनत की भावना विकसित करता है, जो उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि के तौर पर बीएसपी के विभिन्न विद्यालयों से प्राचार्य सुमिता सरकार, रूबी बर्मन रॉय, उर्वशी साहू एवं कार्यपालकगण सविता तिवारी, अशोक सिंह, मनीष तिवारी, एसके नागले, राजेश गुप्ता एवं के संगीता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में लोक गायिका रजनी रजक एवं डॉ. सुधीर सिंह के निर्देशन में छात्राओं द्वारा स्वागत–गान प्रस्तुत किया गया। भिलाई विद्यालय के प्राचार्य विजय सिंह पवार ने स्वागत भाषण एवं एनसीसी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें वर्षभर की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। एनसीसी थर्ड ऑफिसर गोवर्धन साहू ने एनसीसी दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा डीजी-एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स के संदेश का वाचन किया।

इशिता गुप्ता और आर्या पाण्डेय बेस्ट कैडेट
इस अवसर पर सजिथा राजेश के मार्गदर्शन में छात्राओं दीक्षा, किरण, योगिता, सुमन एवं अंजलि द्वारा प्राथमिक उपचार का प्रदर्शन किया गया व सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत यास्मिन एवं अर्पिता के निर्देशन में समूह नृत्य तथा विशाखा पांडेय, मनीषा और भावना के मार्गदर्शन में एरोबिक ड्रिल प्रस्तुत की गई। समारोह में उत्कृष्ट एनसीसी प्रदर्शन के लिए अनेक कैडेटों को सम्मानित किया गया। बेस्ट कैडेट का पुरस्कार सेक्टर–10 की इशिता गुप्ता और भिलाई विद्यालय की आर्या पाण्डेय को प्रदान किया गया।

भिलाई विद्यालय को बेस्ट मार्च पास्ट पुरस्कार
आर्मी विंग से प्लाटून कमांडर रूपेश नाग, ओम सिंह, सुमन मिश्रा और रितिका सहानी को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया, वहीं एयर विंग से प्रियंशी यादव एवं पलक महादेवन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पायलटिंग में उत्कृष्टता के लिए भिलाई विद्यालय की दिव्या उपाध्याय और योगिता साहू को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट कमांडर श्रेणी में चंदन यादव एवं दीक्षा सिन्हा को पुरस्कृत किया गया, जबकि भिलाई विद्यालय को प्रभावशाली एवं अनुशासित मार्चपास्ट के लिए ‘बेस्ट मार्चपास्ट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सीमा फिलिप एवं सुनीता अनिल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुमिता सरकार द्वारा दिया गया। एनसीसी गीत और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेन्द्र कुमार साहू, सरिता कुमारी शाक्या, पवन अग्रवाल, एसके साहू, राजेश साहू, एमएम राव, परवेज़ अहमद, पद्मावती, फातहीन, पूर्णिमा तथा विद्यालय के अन्य शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

3 सितम्बर से अस्तित्व में आयेगा प्रदेश का 30 वां जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
Durg Big News: अगर आप हेलमेट नहीं पहनते हो तो जाओ सावधान, 1 तारीख से हेलमेट होगा अनिवार्य
बोधघाट व इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 49 हजार करोड़, बिजली के साथ मिलेगी सिंचाई सुविधा
पेट, आंत या लीवर की परेशानी से जूझ रहे हैं तो पहुंचे बीएम शाह हॉस्पिटल, 13 मार्च से यहां लगेगा निःशुल्क परामर्श शिविर
देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की थीम पर बनी छत्तीसगढ़ की झांकी कर्तव्य पथ पर सजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article करियर गाइडेंस प्रोग्राम : सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार ने रायगढ़ में युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
Next Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 42 # 25 November 2025

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?