ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले के इस औद्योगिक क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार, निरंतर मानिटरिंग होती रहेगी-गृहमंत्री
Share
Notification Show More
Latest News
महिला स्व-सहायता समूहों के आजीविका संवर्धन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल
खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
October 28, 2026
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 2,323 पुनर्वासितों को दिया गया कौशल प्रशिक्षण
बस्तर संभाग में कौशल विकास के माध्यम से शांति, पुनर्वास और समृद्धि की दिशा में बढ़ रहे कदम
October 28, 2026
42 न्यायाधीशों ने बच्चों को बताए अधिकार और सुरक्षा के उपाय
हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी : 21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’
October 28, 2026
प्रकृति के प्रति आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है करम परब : मुख्यमंत्री श्री साय
करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : सीएम साय
October 28, 2026
shreekanchanpath 16 # 28 October 2026
October 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

जिले के इस औद्योगिक क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार, निरंतर मानिटरिंग होती रहेगी-गृहमंत्री

By Om Prakash Verma Published February 9, 2023
Share
जिले के इस औद्योगिक क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार, निरंतर मानिटरिंग होती रहेगी-गृहमंत्री
जिले के इस औद्योगिक क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार, निरंतर मानिटरिंग होती रहेगी-गृहमंत्री
SHARE

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में रसमड़ा के जनप्रतिनिधियों और उद्योगपतियों से की चर्चा
दुर्ग। रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र में बीते दिनों प्रदूषण की समस्या सामने आई थी। इस संबंध में संज्ञान लेकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में रसमड़ा के जनप्रतिनिधियों तथा उद्योगपतियों के साथ चर्चा की थी तथा उद्योग समूहों को प्रदूषण नियंत्रित रखने एवं अधिकारियों को इसकी निरंतर मानिटरिंग के निर्देश दिये थे। आज गृह मंत्री ने बैठक में दिये गये निर्देशों पर अब तक हुए अनुपालन की समीक्षा की।

ग्रामीणों ने बताया कि बैठक के पश्चात लगातार मानिटरिंग होने से प्रदूषण में कमी आई है। पर्यावरण मंडल के अधिकारियों ने बताया कि रसमड़ा में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार आया है। बैठक में कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक टीम द्वारा नियमित रूप से रसमड़ा की मानिटरिंग की जा रही है और वहां प्रदूषण की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बैठक में गृह मंत्री ने उद्योग विभाग के अधिकारियों से रसमड़ा में कार्यरत स्थानीय मजदूरों की संख्या पूछी। पिछली बैठक में इसकी गणना के निर्देश दिये गये थे। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में लगभग 4833 मजदूर हैं जिसमें रसमड़ा गांव के एक हजार से अधक मजदूर कार्यरत हैं।

गृह मंत्री ने निर्देशित किया कि नियुक्तियों में स्थानीय लोगों को अधिक संख्या में रोजगार मिले, इसे सुनिश्चित करें। जब भी यहां वेकेंसी आये तो एसडीएम को सूचना दें ताकि कोटवार के माध्यम से मुनादी की जा सके। इसके साथ ही गृह मंत्री ने उद्योग समूहों से रसमड़ा के विकास के लिए भी कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र सुंदर, सुविधापूर्ण होगा तो इसका लाभ स्थानीय लोगों के अलावा उद्योग समूहों को भी होगा, अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी उठाने पूरा सहयोग दें और यहाँ विकास के कार्यों में आर्थिक मदद करें ताकि बेहतर अधोसंरचना यहां खड़ी की जा सके। गृह मंत्री ने प्लांटेशन के बारे में भी जानकारी ली। उद्योग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्य के मुताबिक उद्योगों ने प्लांटेशन नहीं किया है।

गृह मंत्री ने लक्ष्य पूरा करने उद्योग समूहों को कहा। साथ ही कहा कि प्रशासनिक स्तर पर भी रसमड़ा की खाली जमीनों में पौधरोपण को लेकर बड़ा अभियान किया जाए। बैठक में उन्होंने रसमड़ा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए भी अधिकारियों को कहा। साथ ही यह भी कहा कि यहां पार्किंग की बढिय़ा व्यवस्था करें। यहां आने वाले ड्राइवर, मजदूरों आदि के लिए कैंटीन आदि की व्यवस्था एक ही जगह पर हो। इसके लिए भी कार्य करें। साथ ही उन्होंने प्रदूषण को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में लगातार मानिटरिंग के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासनिक टीम रसमड़ा के लोगों से फीडबैक लेकर यहां के विकास के लिए काम करेगी।

You Might Also Like

खैरागढ़ में 1 से 3 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय सरस मेला, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार

बस्तर संभाग में कौशल विकास के माध्यम से शांति, पुनर्वास और समृद्धि की दिशा में बढ़ रहे कदम

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी : 21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर, इसका संरक्षण एवं संवर्धन हम सभी का नैतिक दायित्व : सीएम साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कैबिनेट के 19 ऐतिहासिक जनहितैषी निर्णय: दक्ष वैद्य साहू

Om Prakash Verma February 9, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छैला बाबू आहि… गीत के हिम्मत सिन्हा मुख्यमंच से कल देंगे प्रस्तुति छैला बाबू आहि… गीत के हिम्मत सिन्हा मुख्यमंच से कल देंगे प्रस्तुति
Next Article सीएम भूपेश बघेल ने ली पूर्व सीएम डॉ रमन पर चुटकी, कहा- ठग के साथ ठगी… जानिए क्यों कहना पड़ा ऐसा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?