ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जारी है हाथियों का आतंक: हमले में एक लड़की और महिला ने गंवाई जान, पिछले तीन दिनों में पांच की हो चुकी है मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

जारी है हाथियों का आतंक: हमले में एक लड़की और महिला ने गंवाई जान, पिछले तीन दिनों में पांच की हो चुकी है मौत

By @dmin
Published: April 12, 2022
Share
हाथियों के आतंक से दहशत में 10 जिलों के ग्रामीण, इंसान और फसल को रौंद रहा हाथियों का झुंड
हाथियों के आतंक से दहशत में 10 जिलों के ग्रामीण, इंसान और फसल को रौंद रहा हाथियों का झुंड-demo pic
SHARE

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सोमवार को हाथी के दो हमलों में एक 11 वर्षीय लड़की और एक महिला की मौत हो गई। जिससे पिछले तीन दिनों में इस तरह के हमले में मरने वालों की संख्या पांच हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के नगरी वन परिक्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में एक लड़की सिमरन साहू (11) और एक महिला दसरी बाई निषाद (50) की मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग को जानकारी मिली है कि सिमरन साहू अपने पिता शेखर साहू के साथ तुमबाहरा गांव के जंगल में महुआ एकत्र करने गई थी। जब वह जंगल में थे तभी जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि हाथी के हमले के बाद जब बेटी और पिता वहां से भागने लगे तब हाथी ने बालिका को कुचलकर मार डाला। शेखर साहू ने बताया कि सिमरन उसकी एकमात्र संतान थी और वह पांचवी कक्षा में पढ़ती थी।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में जिले के चारगांव के जंगल में जंगली हाथी ने एक महिला दसरी बाई निषाद (50) को मार डाला। अधिकारियों ने बताया कि संबलपुर गांव निवासी महिला दसरी बाई महुआ के फूल इक_ा करने चारगांव के जंगल में गई थी। जब महिला जंगल में थी तभी हाथी वहां पहुंच गया और उसने महिला को सूंड से उठाकर पटक कर मार डाला।

पिछले तीन दिनों में हाथी के हमले में पांच लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि जब वन विभाग को घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए वन विभाग और पुलिस दल को रवाना किया गया। बाद में दल ने बालिका और महिला का शव बरामद कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि दी गई है। धमतरी जिले में पिछले तीन दिनों में हाथी के हमले में पांच लोगों की मौत हुई है। धमतरी में शनिवार को हाथियों ने तीन लोगों की जान ले ली थी।

वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक अरुण जैन ने कहा कि ग्रामीणों को आसपास के क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी के बारे में सतर्क कर दिया गया है और कहा गया है कि वे जंगल में लकड़ी या महुआ लाने न जाएं। उन्होंने कहा कि इन हाथियों को गांवों से दूर भगाने के प्रयास जारी हैं। ऐसी घटनाएं ज्यादातर सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, सूरजपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, बलरामपुर और कांकेर जिलों में हुई हैं। वन विभाग के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में छत्तीसगढ़ में हाथियों के हमले में 204 लोग मारे गए हैं, जबकि 45 हाथियों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल किया लांच, एक क्लिक पर रोजगार का सुनहरा अवसर
कोरोना का खौफ: मंत्रालय व सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 फीसदी कर्मचारी करेंगे काम…. सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
कलेक्टोरेट से लेकर कोर्ट तक हुए लामबंद, स्कूलों में भी ताला, निगम में भी काम ठप
Police Colours Award-2024: देश की सबसे बहादुर पुलिस बलों में से है छत्तीसगढ़ पुलिस, अमित शाह ने राष्ट्रपति निशान सौंपते हुए कहा- 31 तक तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद
दर्दनाक हादसा: कार-ट्रक में टक्कर, होली पर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खैरागढ़ उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस कर रही अपनी-अपनी जीत के दावे खैरागढ़ उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस कर रही अपनी-अपनी जीत के दावे
Next Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना का कहर फिर शुरू, 3 स्कूलों के 21 छात्र और टीचर्स हुए संक्रमित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?