ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का कहर फिर शुरू, 3 स्कूलों के 21 छात्र और टीचर्स हुए संक्रमित
Share
Notification Show More
Latest News
नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा
October 5, 2026
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप
October 5, 2026
मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील
October 5, 2026
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा
October 5, 2026
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना का कहर फिर शुरू, 3 स्कूलों के 21 छात्र और टीचर्स हुए संक्रमित

By @dmin Published April 12, 2022
Share
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used
SHARE

नोएडा (एजेंसी)। दुनियाभर में कोरोना वायरस के नए XE वैरिएंट की आहट के बीच भारत में भी एक बार फिर से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढऩे लगा है। दो साल तक बंद रहने के बाद फिर से खुले स्कूलों में इसका असर देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और नोएडा में तीन स्कूलों में अब तक तीन टीचर्स सहित कुल 21 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद में दो निजी स्कूलों के 5 छात्रों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, नोएडा के एक स्कूल से कोरोना संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें तीन टीचर भी शामिल हैं। स्कूलों ने वायरस के संक्रमण की चेन को तोडऩे के लिए ऐहतियाती कदम के रूप में तीन दिनों के लिए स्कूल को बंद करने की घोषणा की है, जबकि उसके बाद स्कूल की छुट्टियां हैं, इसलिए स्कूल 19 अप्रैल से खुलेंगे। वहीं, नोएडा के स्कूल में एक सप्ताह तक ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई होगी।

बता दें कि, कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने से प्रदेश सरकार ने अधिकतर पाबंदियां हटा दी हैं। इसके साथ ही स्कूल भी खुल गए हैं। ऐसे में स्कूली छात्रों में कोरोना फैलने की खबर से बच्चों और अभिभावकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

देशभर में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। यह मरीज घर पर रहकर इलाज करने से सही हो रहे हैं, लेकिन इसी बीच स्कूल खुलने से बच्चों के बीच संक्रमण फैलने का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि स्कूल प्रबंधक कोरोना मानकों का पालन कर रहे हैं। इसको लेकर स्कूलों में पूरी सावधानियां भी बरती जा रही हैं, लेकिन फिर भी छात्रों का कोरोना संक्रमित होना स्कूल प्रबंधक व अभिभावकों के लिए चिंता की बात बन गई है।

गाजियाबाद के सीएमओ का कहना है कि 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले में 15 से 18 वर्षीय किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज सौ फीसदी लगाई जा चुकी है, जबकि 61.55 फीसदी किशोरों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, 12 से 14 वर्ष के 40.54 फीसदी बच्चों को पहली डोज लगाई गई है। अब इस उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए स्कूलों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे ताकि सभी बच्चों को वैक्सीन लग सके। वहीं, इस आयु वर्ग को टीके की दूसरी डोज 13 मई से लगनी शुरू होगी।

कोरोना मानकों का पालन होगा
शासन की तरफ से स्कूलों को कोरोना मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत स्कूलों ने भी बच्चों को किसी भी साथी का खाना व पानी की बोतल शेयर नहीं करने की हिदायत दी है। साथ ही बच्चों को दो गज दूरी का पालन करने को भी कहा गया है। साथ ही अगर किसी बच्चे की तबियत खराब होगी, तो उसे इस संबंध में स्कूल को जानकारी देनी होगी।

You Might Also Like

नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप

मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

@dmin April 12, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाथियों के आतंक से दहशत में 10 जिलों के ग्रामीण, इंसान और फसल को रौंद रहा हाथियों का झुंड जारी है हाथियों का आतंक: हमले में एक लड़की और महिला ने गंवाई जान, पिछले तीन दिनों में पांच की हो चुकी है मौत
Next Article रोपवे हादसा: तीसरे दिन 12 लोगों को सेना ने बचाया, 2500 फीट की ऊंचाई पर अब भी फंसी हैं दो जिंदगियां रोपवे हादसा: तीसरे दिन 12 लोगों को सेना ने बचाया, 2500 फीट की ऊंचाई पर अब भी फंसी हैं दो जिंदगियां
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?