ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में महंगी होगी शराब, गोबर के बाद अब भूपेश सरकार का गोमूत्र पर फोकस
Share
Notification Show More
Latest News
बालिका@work कार्यक्रम
सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
October 26, 2026
बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ
October 26, 2026
राजा फतेह सिंह खेल मैदान में चार दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज
खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
October 26, 2026
राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय
October 26, 2026
जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार
October 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में महंगी होगी शराब, गोबर के बाद अब भूपेश सरकार का गोमूत्र पर फोकस

By @dmin Published July 15, 2022
Share
नई आबकारी नीति लागू, आज से 21 साल के युवा पी सकेंगे शराब, होटलों में 24 घंटे छलकेंगे जाम
नई आबकारी नीति लागू, आज से 21 साल के युवा पी सकेंगे शराब, होटलों में 24 घंटे छलकेंगे जाम
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब जल्दी ही शराब महंगी हो जाएगी, क्योंकि राज्य सरकार ने मादक पेय पदार्थों पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार को दिन में हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण फैसले भी कैबिनेट की बैठक में लिए गए।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 के आबकारी राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के लिए शराब पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क बढ़ाने को मंजूरी दी गई है। पहले अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 5 रुपये प्रति बोतल शराब था, जो अब 10 रुपये होगा। राज्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कैबिनेट ने गोशालाओं के विकास को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि उनको सरकार ग्रामीण औद्योगिक पार्कों के रूप में विकसित करना चाहती है।

मछली पालन नीति को लेकर भी हुआ फैसला
छत्तीसगढ़ सरकार में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि कैबिनेट ने मछली पालन नीति को लेकर भी फैसला लिया है। कैबिनेट की बैठक में मौजूदा मछली पालन नीति की जगह नई मत्स्य पालन नीति को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि इसका विवरण 20 जुलाई से होने वाली राज्य विधानसभा में पेश किया जाएगा।

मंत्री ने आगे बताया प्रदेश में स्वीकृत सहायक आरक्षकों के पदों को समाप्त कर डिस्ट्रिक्ट स्ट्राइक फोर्स संवर्ग के सृजन की स्वीकृत के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इससे पुलिस विभाग के सहायक आरक्षकों के वेतन संबंधी विसंगति को दूर होगी और प्रदेश के समस्त सहायक आरक्षकों को नियमित वेतनमान प्राप्त होगा।

उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने मुख्यमंत्री के स्वैच्छिक अनुदान की सीमा 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 70 करोड़ रुपये सालाना करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। अन्य निर्णयों में मंत्रि-परिषद ने एचवी-4 श्रेणी के इस्पात उद्योग के अंतर्गत एकल रोलिंग मिलों को राज्य सरकार के विशेष राहत पैकेज के तहत अगले वर्ष 1 जुलाई से 31 मार्च तक ऊर्जा उपकर में रियायत प्रदान करने का निर्णय लिया है ताकि आर्थिक मंदी की चुनौतियों में प्रतिस्पर्धा के बावजूद बरकरार रह सके। मंत्री अकबर ने यह भी कहा कि मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ मंत्री (वेतन एवं भत्ता) अधिनियम, 1972 के तहत छत्तीसगढ़ भूजल (प्रबंधन एवं नियमन) विधेयक-2022 और संशोधन विधेयक, 2022 के प्रारूप को मंजूरी दे दी है।

गोमूत्र भी खरीदेगी सरकार
इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार गोमूत्र खरीदने की भी योजना बना रही है। इस बारे में अधिकारियों ने बताया है कि सरकार इस योजना के तहत पायलट प्रोजक्ट की शुरुआत राज्य के उत्तरी जिलों से करेगी। जहां अगले कुछ हफ्तों में इसका आरंभ हो जाएगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार पहले से ही गौधन न्याय योजना के तहत किसानों से गोबर खरीद रही है ताकि पशुपालन को आर्थिक लाभ वाले व्यापार से जोड़ा जा सके।

सरकार ने गोमूत्र की खरीदारी करने का निर्णय इसी साल फरवरी के महीने में लिया था। तब सरकार ने इस योजना के कार्यान्वयन के लिए कमेटी भी बनाई थी। इस कमेटी को गोमूत्र खरीदारी के तरीके और योजना को लेकर पूरी तरह से शोध करके सरकार को रिपोर्ट सौंपनी थी। कमेटी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को जल्द ही मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। कमेटी के मुताबिक, गोमूत्र की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर होगी। गोमूत्र ग्राम गौधन समिति के जरिए खरीदा जाएगा।

You Might Also Like

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

बीएसएफ ने मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह समारोह, निर्बाध कार्य की दिलाई शपथ

खैरागढ़ में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

राजनीतिक विरोध अपनी जगह, लेकिन प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी करना अनुचित : मनीष पाण्डेय

जमीन विवाद में हत्या : जशपुर में फूफा ने भतीजे को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी गिरफ्तार

@dmin July 15, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्य सचिव ने आरडी तिवारी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया अवलोकन मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं निर्देशों पर तत्परता से अमल हो: मुख्य सचिव
Next Article शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा नए मामले, तीसरी लहर के बाद अब तेजी से बढ़ रहे मरीज

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?