ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा नए मामले, तीसरी लहर के बाद अब तेजी से बढ़ रहे मरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लगातार दूसरे दिन 20 हजार से ज्यादा नए मामले, तीसरी लहर के बाद अब तेजी से बढ़ रहे मरीज

By @dmin
Published: July 15, 2022
Share
शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं
शासन की अनुमति के बिना किसी भी निजी लैब या अस्पताल में रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट नहीं
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 47 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। तीसरी लहर के बाद पहली बार इतनी संख्या में मरीज मिल रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने किसी नई लहर की आशंका से इनकार किया है। सरकार ने बढ़ते मरीजों को देखते हुए आज से बूस्टर डोज का विशेष अभियान शुरू किया है। यह 18 से 59 साल के लोगों को मुफ्त लगाई जाएगी।

दैनिक संक्रमण दर बीते 24 घंटे में 4.44 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, सक्रिय केस में 2997 की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1,39,073 हो गए। शुक्रवार को 20038 नए केस मिले। हालांकि, गुरुवार की तुलना में ये कुछ कम हैं। गुरुवार को 20,139 नए मामले सामने आए थे।

बचाव के उपाय जरूरी, बूस्टर डोज से बढ़ेगी इम्युनिटी
पिछले करीब एक माह से कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि, एक दिन में 20 हजार से ज्यादा नए मामले तीसरी लहर के बाद अब सामने आए हैं। यह उतार-चढ़ाव डराने वाला जरूर है, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसके कारण किसी और लहर आने की आशंका फिलहाल नहीं के बराबर है। हालांकि, सभी लोगों को कोरोना संक्रमण के जोखिम को ध्यान में रखते हुए बचाव के उपाय करते रहने चाहिए। सरकार ने बढ़ते मरीजों को देखते हुए आज से बूस्टर डोज का विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह 18 से 59 साल के लोगों को मुफ्त लगाई जाएगी।

तीसरी या बूस्टर खुराक भी मुफ्त
सरकार ने बूस्टर डोज के लिए हाल ही में टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की सिफारिश पर दो टीकों के बाद तीसरे या बूस्टर डोज का अंतराल नौ माह से घटाकर छह माह कर दिया है। यानी जिन लोगों को दूसरा टीका लगवाए छह माह हो चुके हैं, वे अब बूस्टर डोल मुफ्त में लगवा सकते हैं। सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर यह खुराक मुफ्त दी जा रही है। इसके पहले भी सरकार ने दो खुराक मुफ्त में लगाई थी।

जम्मू से बड़ी खबर: हवाई अड्डा परिसर में पांच मिनट के अंतराल दो धमाके… दो जवान घायल… जाचं में जुटी एनआईए व एनएसजी की टीमें
ई-श्रम पोर्टल: अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों ने कराया पंजीकरण, आप भी उठा सकते हैं लाभ, ये है प्रोसेस
राजधानी में केन्द्री तक रेलवे लाइन का काम पूरा, 7 जुलाई से नवा रायपुर के लिए शुरू होगी मेमू… पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
नवविवाहिता की आत्महत्या : पति का था दूसरी महिला से अफेयर, प्रताड़ना से तंग आकर की खुदकुशी
गंगा की गोद में समाया पश्चिम बंगाल जा रहा मालवाहक जहाज, आठ लोग लापता, बाकी सामान भी डूबा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई आबकारी नीति लागू, आज से 21 साल के युवा पी सकेंगे शराब, होटलों में 24 घंटे छलकेंगे जाम छत्तीसगढ़ में महंगी होगी शराब, गोबर के बाद अब भूपेश सरकार का गोमूत्र पर फोकस
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: यूथ स्किल डेवलपमेंट डे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?