ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुस्ताखी माफ: 7 साल से अफसर डकार रहे थे मध्यान्ह भोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

गुस्ताखी माफ: 7 साल से अफसर डकार रहे थे मध्यान्ह भोजन

By @dmin
Published: July 8, 2022
Share
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व
SHARE

-दीपक रंजन दास
लालच बुरी बला है- यह तो हम सभी जानते हैं पर जब अपनी बारी आती है तो भूल जाते हैं। लालू प्रसाद यादव के बारे में जब यह छपा कि वे पशुओं का चारा खा गए तो लोगों ने खूब चटखारे लिए। सालों बीत जाने के बाद भी आज कोई पूछे कि चारा कौन खाया तो लोगों को नाम याद है। पर लालू तो खामख्वाह बदनाम हो गए थे। इस घोर कलियुग में लोगों की फितरत ही ऐसी हो गई है कि वह जहां-जहां मुंह मार सकता है, मार ही लेता है। नेता और अफसर प्रत्येक विकास कार्य में मुंह मारते हैं। सड़कों की गिट्टी-डामर पचा जाते हैं तो सरकारी आवासों की सीमेन्ट-सरिया तक हजम कर जाते हैं। पर यह तो हद ही हो गई। राजनांदगांव जिले के ब्लाक एजुकेशन अफसर ने दुर्ग राजनांदगांव ग्रामीण बैंक के एक अफसर और एक कर्मचारी के साथ सांठ-गांठ कर नौनिहालों का मध्यान्ह भोजन ही खा गए। 2004 से 2011 तक वे इत्मीनान से मध्यान्ह भोजन की जुगाली करते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी। मजे की बात तो यह है कि मध्यान्ह भोजन के लिए जारी चेक में काट-छांट कर रकम बढ़ाई गई और हर बार बैंक से ज्यादा पैसा निकाल लिया जाता रहा। आंखों में रिश्वत का मोतियाबिंद हो तो ऐसी काट-छांट संदिग्ध क्यों लगेगी भला? वैसे तो तारीख और हस्ताक्षर के नाम पर ही ग्रामीण बैंक लोगों को बैरंग लौटाने के लिए मशहूर हैं पर जब बात मतलब की आती है तो उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं देता। पर जब यह मामला प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट अंजलि सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने इसे बेहद संजीदगी से लिया। उन्होंने तीनों आरोपियों को तीन-तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई दी। मध्यान्ह भोजन योजना एक महत्वकांक्षी योजना है जिसके कई लाभ हैं। इससे न केवल स्कूलों में हाजिरी बढ़ती है बल्कि बच्चों को पोषक भोजन मिलने के कारण उनके साधारण स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। महिला स्व सहायता समूहों को इस योजना के साथ जोड़कर शासन ने एक पंथ दो काज निपटाया है। एक तो महिलाएं अपने बच्चों को बेहतर भोजन देने के लिए काम को गंभीरता से ले रही हैं वहीं दूसरी तरफ उनकी अपनी भी रोजी रोटी चल रही है। पर दूध की कितनी भी रखवाली करो, बिल्ली मुंह मार ही जाती है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। महिला स्व सहायता समूहों के लिए बनाए गए चेक की राशि से अधिक रकम बैंक से निकाली जाती रही और समूहों को उनका पैसा देकर शेष रकम की बंदरबांट होती रही।

सैन्य हेलिकॉप्टर दुघर्टना अपडेट : हादसे में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की गंभीर हालत में इलाज जारी
Big News : राहुल भगत को मिली सीएम साय के सचिव की जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री सचिवालय में हुए नियुक्त
CG Weather Update: गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश, तेज अंधड़ के साथ बिजली गिरने की संभावना
भिलाई स्टील प्लांट में नहीं है तेंदुआ!…. पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं… प्रबंधन भी मान रहा यह केवल अफवाह
चिरायु योजना बच्चों के लिए बनी वरदान, तीनों बच्चों के चेहरे की लौटी मुस्कान, माता-पिता के जीवन में जगी नई उम्मीद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 261 # 08 july 2022
Next Article भाषा सर्वे के परिणामों के आधार पर तैयार हो ठोस कार्ययोजना : मंत्री डॉ.टेकाम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?