ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई स्टील प्लांट में नहीं है तेंदुआ!…. पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं… प्रबंधन भी मान रहा यह केवल अफवाह
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई स्टील प्लांट में नहीं है तेंदुआ!…. पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं… प्रबंधन भी मान रहा यह केवल अफवाह

By Mohan Rao Published February 1, 2025
Share
भिलाई स्टील प्लांट में तेंदुआ
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में तेंदुआ है या नहीं इस संशय है। लगातार यह दावा किया जा रहा है कि प्लांट में तेंदुआ घूम रहा है। यही नहीं प्रबंधन ने भी इस बात को माना। हालांकि पांच दिन की तलाश के बाद भी तेंदुए की कोई आहट नहीं है। वहीं इस बीच प्लांट के भीतर का बताकर तेंदुए की एडिटेड तस्वीर जारी कर अफवाह भी फैलाया जा रहा है। पांच दिन की तलाश के बाद प्लांट के भीतर तेंदुआ होने की बात झूठी व मनंगड़ंत होने की बात अधिकारी कर रहे हैं। वहीं अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ साइबर सेल में शिकायत करने की भी तैयारी की जा रही है।

बता दें भिलाई स्टील प्लांट में तेंदुआ होने की अफवाह चार दिन पहले फैली थी। सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें पटरियों के किनारे एक जानवर टहल रहा था। इस जानवरी की धुंधली तस्वीर को तेंदुआ कहकर वायरल कर दिया गया। कुछ एक सामाचार पोर्टलों ने इसे हवा दी और फिर यह रूमर फैल गया कि भिलाई स्टील प्लांट में तेंदुआ विचरण कर रहा है। इसके बाद प्लांट के कर्मचारी दहशत में आ गए। इसके बाद प्रबंधन द्वारा सतर्कता वश वन विभाग व मैत्री बाग की टीमों को तैनात किया गया। तेंदुए को ट्रैप करने के लिए चारा भी डाला गया और अलग अलग जगह ट्रैप कैमरे भी इंस्टॉल किए गए। पांच दिन से प्लांट के भीतर तेंदुए की तलाश की जा रही लेकिन अब तक इसका कोई सुराग नहीं मिला। अब प्रबंधन भी मानने लगा है कि प्लांट के भीतर तेंदुआ नहीं है।

वायरल वीडियो से फैल रही अफवाह
दरअसल तेंदुआ को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं उसे प्लांट का बताया जा रहा है। एक दिन पहले शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें तेंदुआ एक बिल्डिंग में बैठा दिख रहा है। इसे प्लांट का बिल्डिंग नंबर 2 बताया गया। जांच में यह वीडियों यहां निकला ही नहीं। दरअसल वायरल वीडियो करीब एक माह पुराना है और वह गुवाहाटी का बताया जा रहा है। 27 दिसंबर 2024 को द गुवाहाटी टाइम्स ने अपने इंस्टा अकाउंट में उक्त वीडियो को शेयर किया है। अचानक यह वीडियो भिलाई स्टील प्लांट का बताया जाने लगा।

प्लांट में तेंदुआ होने पर संशय
प्लांट में तेंदुआ होने पर संशय है। शुरुआत में जो वीडियो वायरल हुआ उसमें जिसे तेंदुआ कहा जा रहा है वह तेंदुआ नहीं है। पांच दिनों से प्लांट के भीतर तेंदुआ के रेस्क्यू के लिए टीमें लगी हुई हैं। ट्रैप कैमरे लगाए गए लेकिन कहीं भी तेंदुए की हलचल नहीं दिखी है। प्लांट के किसी कर्मचारी ने तेंदुआ देखा है इसकी भी पुष्टि नहीं है। पांच दिन की तलाश के बाद यह स्पष्ट हो रहा है कि यह केवल अफवाह थी। जिन्होंने भी प्लांट के भीतर तेंदुआ की तस्वीर को एडिट कर वायरल किया है उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
-डॉ नवीन जैन, उद्यानिकी विभाग भिलाई स्टील प्लांट

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao February 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : अंबिकापुर में प्रैग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या, ड़ेढ़ माह पहले की थी शादी… पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Next Article shreekanchanpath 109 # 01 February 2025

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?