ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस को संजीवनी देगा राहुल-प्रियंका का दौरा! तैयारियों में जुटे कांग्रेसी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस को संजीवनी देगा राहुल-प्रियंका का दौरा! तैयारियों में जुटे कांग्रेसी

By @dmin
Published: December 17, 2021
Share
कांग्रेस को संजीवनी देगा राहुल-प्रियंका का दौरा! तैयारियों में जुटे कांग्रेसी
कांग्रेस को संजीवनी देगा राहुल-प्रियंका का दौरा! तैयारियों में जुटे कांग्रेसी
SHARE

अमेठी (एजेंसी)। शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी अपनी बहन व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यहां वह भाजपा सरकार को हटाने के लिए महंगाई हटाओ कांग्रेस प्रतिज्ञा पदयात्रा में शामिल होंगे। राहुल और प्रियंका का अमेठी दौरा जिले के कांग्रेसियों के लिए संजीवनी साबित हो सकता है।

वहीं आम चुनाव 2019 में तीन बार से अमेठी के सांसद रहे राहुल गांधी को भी स्मृति ईरानी के हाथों पराजय झेलनी पड़ी लेकिन अमेठी में पहले की तरह अब भी गांधी परिवार के प्रति अपनत्व व प्रेम की भावना बनी हुई है। वहीं राहुल गांधी ने भी अमेठी को अपने परिवार की तरह मानते हुए कोरोना काल में राशन, मास्क, सैनेटाइजर के साथ ही दवाएं व ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर उपलब्ध कराकर परिवारिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करने की कोशिश की।

अब कांग्रेस यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में अपना स्थान बनाने के लिए संघर्ष कर रही है, ऐसे में राहुल गांधी ने अपनी और अपने परिवार की कर्मभूमि अमेठी में शनिवार को प्रतिज्ञा पदयात्रा में शामिल होने की स्वीकृति देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने की कोशिश की है।

कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे
राहुल व प्रियंका गांधी को 18 दिसंबर को जगदीशपुर से हारीमऊ तक लगभग छह किमी तक भाजपा भगाओ, मंहगाई हटाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा में शामिल होना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के निर्देश पर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों से दस हजार से अधिक कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होने की बात कही जा रही है। गुरुवार को अमेठी में कांग्रेस प्रवक्ता डा. अरविंद चतुर्वेदी व डा. नरेंद्र मिश्र के नेतृत्व में यात्रा का प्रचार प्रसार किया गया। इसके साथ ही बैनर व पोस्टर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पदयात्रा में शामिल होने की अपील की गई।

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी नक्सली, कई वारदातों में रहा शामिल
राजिम माघी पुन्नी मेला: महानदी की आरती में शामिल हुए ओएसडी गिरीश बिस्सा
Durg Crime : घर पर सो रहे थे बुजुर्ग और इधर चोरों ने पार कर दिए लाखों के जेवर… जांच में जुटी पुलिस
विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के पहिली लोक तिहार: हरेली तिहार
छत्तीसगढ़ में बदले जमीन रजिस्ट्री के नियम, 10 क्रांतिकारी बदलाव, मंत्री चौधरी ने कहा डिजिटल सुधार पर करें फोकस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना भारत, पीएम मोदी ने कहा- वैश्विक शांति और सुरक्षा को देंगे बढ़ावा पीएम नरेंद्र मोदी को मिलेगा भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, बताया- मुश्किल वक्त का साथी
Next Article दिल्ली में फिर ओमिक्रॉन का विस्फोट, मिले 10 नए केस, देश भर में कुल मामले बढ़कर 97 हुए दिल्ली में फिर ओमिक्रॉन का विस्फोट, मिले 10 नए केस, देश भर में कुल मामले बढ़कर 97 हुए

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?