ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली में फिर ओमिक्रॉन का विस्फोट, मिले 10 नए केस, देश भर में कुल मामले बढ़कर 97 हुए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली में फिर ओमिक्रॉन का विस्फोट, मिले 10 नए केस, देश भर में कुल मामले बढ़कर 97 हुए

By @dmin
Published: December 17, 2021
Share
दिल्ली में फिर ओमिक्रॉन का विस्फोट, मिले 10 नए केस, देश भर में कुल मामले बढ़कर 97 हुए
दिल्ली में फिर ओमिक्रॉन का विस्फोट, मिले 10 नए केस, देश भर में कुल मामले बढ़कर 97 हुए
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का विस्फोट हुआ है। शुक्रवार को राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में ओमिक्रॉन के संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20 हो गए हैं। इसके साथ ही देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कुल केस 100 के करीब (97) पहुंच गए हैं। इससे पहले गुरुवार को देश भर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 14 केस पाए गए थे। इनमें से 5 मामले कर्नाटक मिले थे, जबकि 4-4 केस दिल्ली और तेलंगाना में पाए गए थे। 1 नया केस गुजरात में पाया गया है।

हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से 10 लोग फिलहाल डिस्चार्ज हो गए हैं। इस तरह देखें तो राजधानी में ओमिक्रॉन वैरिएंट के ऐक्टिव केसों की संख्या फिलहाल 10 ही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने नए केसों के मिलने की जानकारी दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पिछले दिनों कहा था कि यदि ओमिक्रॉन वैरिएंट के केस आते हैं तो उनसे निपटने के लिए तैयारी पूरी है।

10 new cases of #OmicronVariant reported in Delhi, taking the total number of cases of the variant here to 20. A total of 10 people, out of these 20, have been discharged: Delhi Health Minister Satyendar Jain

(File photo) pic.twitter.com/hCPDrlpv7N

— ANI (@ANI) December 17, 2021

इस बीच देश में शुक्रवार को बीते एक दिनों में कोरोना के 7,447 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 830 सक्रिय मामले घटे हैं। इससे एक्टिव केसों की संख्या घट कर 86,415 ही रह गई है। इस बीच कल देश में 70 लाख 46 हजार 805 कोविड टीके लगाए गए हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण संख्या एक अरब 35 करोड़ 99 लाख 96 हजार 267 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 7447 नए मामले सामने आए और इस दौरान 7,886 मरीज स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 41 लाख 62 हजार 765 हो गयी है।

रिकवरी रेट में तेजी से इजाफा, केरल में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
देश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी दर 98.38 फीसदी, सक्रिय मामलों की दर 0.25 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.37 फीसदी पर बरकरार है। वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटों में 1061 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 34,836 रह गई हैं। राज्य में 4,145 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 51,29,044 हो गई है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बढ़े हैं कोरोना के एक्टिव केस
इसी अवधि में 320 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 43,946 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र में में सबसे अधिक 226 सक्रिय मामले बढऩे से इनकी कुल संख्या बढ़कर 10372 हो गयी है, जबकि 19 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,41,317 हो गया है। वहीं 632 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 64,95,249 हो गई है।

जनाजा ले जा रहे लोगों पर चली गोलियां, आठ की मौत 15 घायल
छत्तीसगढ़ में स्मार्ट पंजीयन मॉडल से साकार हो रहा है “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” का विजन
चार बार माफ करने वाले पति ने इस बार दे दी खौफनाक सजा, प्रेमी के साथ पांचवीं बार भागी थी पत्नी, जानिए क्या है पूरा मामला
मुख्यमंत्री साय से मिले प्रशिक्षु आईपीएस, सीएम निवास में की भेंट… कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
बारदानों की कमी पर पक्ष विपक्ष में बयानबाजी: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का पूर्व मुख्यमंत्री पर पलटवार, कहा- दिल्ली जा कर करें बारदाने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांग्रेस को संजीवनी देगा राहुल-प्रियंका का दौरा! तैयारियों में जुटे कांग्रेसी कांग्रेस को संजीवनी देगा राहुल-प्रियंका का दौरा! तैयारियों में जुटे कांग्रेसी
Next Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार ममता को झटका: पेगासस मामले में सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, आयोग द्वारा की जा रही जांच पर लगाई रोक

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?