ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Durg Crime : घर पर सो रहे थे बुजुर्ग और इधर चोरों ने पार कर दिए लाखों के जेवर… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Durg Crime : घर पर सो रहे थे बुजुर्ग और इधर चोरों ने पार कर दिए लाखों के जेवर… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: November 23, 2023
Share
चोरी
SHARE

दुर्ग। कोतवाली थाना अंतर्गत लुचकी पारा के एक मकान में लाखों के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने घर पर परिवार के रहते हुए इस चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना 21 व 22 नवंबर की दरमियानी रात की है। चोरों ने घर पर अलमारी खोली और उसमें से सोने व चांदी के जेवर पार कर दिए। सुबह परिवार के लोगों को चोरी का पता चला। इस मामले में शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लुचकी पारा दुर्ग निवासी सोहेल रजा तिगाला ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके तीन मंजिला मकान में परिवार के सभी लोग एक साथ रहते हैं। प्रथम तल में दादा रहते है द्वीतीय तल में उनके माता पिता रहते हैं। सबसे उपरी मंजिल में स्वयं व उसका भाई अपने अपने परिवार के साथ रहते हैं। 22 नवंबर की सुबह 8.30 बजे उनकी बहन निकहत परवीन ने द्वीतीय मंजील में माता पिता के कमरे देखा कि आलमारी खुली हुई है उसके अंदर का लाकर टूटा हुआ है।

इसके बाद सभी ने अलमारी खोल कर देखी तो उसके अंदर रखे स्टील का डब्बा जिसमें सोने चांदी के पुस्तैनी जेवरात जिसमें पांच सोने के मंगलसूत्र, 3 सोने की अंगूठी, 6 सोने की नाक कि फुल्ली, 3 जोड़ी सोने के टाप्स, एक जोड़ी सोने लडी, 4 सोने का मोती दाना,  6 जोडी चांदी की पायल व नगदी रकम 1000 गायब मिला। उक्त जेवरात का वर्तमान बाजारी मूल्य लाखों में है। अज्ञात चोर द्वारा 21 से 22 की दरमियानी रात को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

भिलाई में छठ पूजा के लिए गया परिवार, घर पर हुई चोरी

भिलाई में छठ पूजा के लिए तालाब गए परिवार के सूने मकान में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए का सामान पार कर दिया। जब परिवार घर लौटा, तो उन्हें चोरी का पता चला। घर की अलमारियों का ताला टूटा पड़ा था और सामान अस्तव्यस्त थे। परिवार ने तुरंत घटना की सूचना जामुल थाना पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जामुल पुलिस ने बताया कि घटना दुर्गा मंदिर वार्ड-4 आईटी कॉलेज के पास की है। एसीसी जामुल निवासी नागेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वो 20 नवंबर की सुबह 5 बजे वो अपने पूरे परिवार के साथ छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होने हाउसिंग बोर्ड सूर्य कुंड तालाब गए थे। पूजा खत्म होने के बाद साढ़े 8 बजे जब सभी घर लौटे, तो देखा सामने गेट और दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब वो अंदर गए तो उनके होश उड़ गए। अलग-अलग कमरे में रखी दोनों अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरे पड़े थे। चोरों ने उनके घर से सोने की चेन, सोने की कान की बाली और झुमका, 2 चांदी की पायल, 20 चांदी के सिक्के, सोने की अंगूठी, चांदी की 5 जोड़ी बिछिया, नाक की फुल्ली, सोने की चेन, जेंट्स की 2 सोने की अंगूठी, 2 चांदी की पायल, दो सोने का कान का झुमका और एक हजार रुपए नगद पार कर दिए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बिग ब्रेकिंग: बंद होगा कचांदुर स्थित शासकीय कोविड सेंटर ! ….केसेस की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन बना रहा योजना… जल्द लिया जाएगा निर्णय
Gustakhi Maaf: इसी बहाने बोरे-बासी की चल पड़ी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई समीक्षा बैठक में छत्तीसगढ़ से शामिल हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू
केन्द्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला : देश के 100 शहरों में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें… विश्वकर्मा योजना को भी मिली मंजूरी
आज रात 8 बजे पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक, टीकाकरण और कोरोना की स्थिति की करेंगे समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज उड़ाने नक्सलियों ने लगाया आईईडी बम, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज
Next Article Bhilai : घर के बाहर खड़ी में कार में आग लगाकर भागे बदमाश, कुछ ही देर में जलकर हुई खाक  

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?