ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस की एक और प्रतिज्ञा, प्रियंका बोली- यूपी में सरकार बनने पर 10 लाख रुपए तक लोगों को मिलेगा फ्री इलाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस की एक और प्रतिज्ञा, प्रियंका बोली- यूपी में सरकार बनने पर 10 लाख रुपए तक लोगों को मिलेगा फ्री इलाज

By @dmin
Published: October 25, 2021
Share
कांग्रेस की एक और प्रतिज्ञा, प्रियंका बोली- यूपी में सरकार बनने पर 10 लाख रुपए तक लोगों को मिलेगा फ्री इलाज
कांग्रेस की एक और प्रतिज्ञा, प्रियंका बोली- यूपी में सरकार बनने पर 10 लाख रुपए तक लोगों को मिलेगा फ्री इलाज
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। कांग्रेस ने सोमवार को एक और प्रतिज्ञा का ऐलान किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार बनने पर 10 लाख रुपए तक का मुफ्त सरकारी इलाज लोगों को दिया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस ने घोषणा की थी कि प्रदेश में सरकार बनने पर अपनी 07 प्रतिज्ञाओं के साथ संकल्प संग जनता के बीच प्रतिज्ञा यात्राओं को लेकर पहुंचेंगी।

राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी। सस्ते व अच्छे इलाज के लिए घोषणा पत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर ‘कोई भी हो बीमारी मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी।

कोरोना काल में और अभी प्रदेश में फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते उप्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत सबने देखी।

सस्ते व अच्छे इलाज के लिए घोषणापत्र समिति की सहमति से यूपी कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर

'कोई भी हो बीमारी
मुफ्त होगा 10 लाख तक इलाज सरकारी।' pic.twitter.com/wJbTZXbjmk

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 25, 2021

आपको बता दें कि बाराबंकी के हरख में बुंदेलखंड की प्रतिज्ञा यात्रा रवाना करने पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कई बड़े ऐलान किए थे। उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार बनने पर सभी किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गेहूं का धान का समर्थन मूल्य 2500 कुंटल होगा। गन्ना 400 कुंटल खरीदा जाएगा। बिजली बिल सभी का हाफ होगा। कोरोना काल के बिजली बिल पूरी तरह से माफ होंगे। गरीब लोगों को कोरोना काल में हुई दिक्कतों के दृष्टिगत हर साल 25000 दिए जाएंगे। 20 लाख लोगों को सरकारी रोजगार दिया जाएगा।

प्रियंका ने कहा कि इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन व स्नातक पास लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संविदा व आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मियों को नियमित किया जाएगा। यह भी कहा कि विधायकी में 40त्न टिकट महिलाओं को दिए जाएंगे। प्रियंका वाड्रा ने बताया कि आज प्रदेश में इन्हीं प्रतिज्ञाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 10 दिवसीय तीन प्रतिज्ञा यात्राएं शुरू की जा रही हैं। बाराबंकी से शुरू की जा रही है यात्रा बुंदेलखंड तक जाएगी। सभा मंच पर यूपी इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन व पूर्व सांसद पीएल पुनिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, नेता विधानमंडल दल मोना तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री व नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: परिणय सूत्र में बंधे 14 जोड़े, विधायक देवेन्द्र यादव ने दी शुभकामनाएं
25 वर्षों की विकास यात्रा में हासिल हुई कई उपलब्धियां, डॉ रमन सिंह से कहा- छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया इस्तीफा, कल नए नेता का फैसला
अब नक्सलियों की मांद के रूप में नहीं, लीची से बनेगी अबूझमाड़ की पहचान
दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इस्लाम की जीत, मुसलमानों को फतह मुबारक: जश्न के बदले जहर उगल रहा पाक इस्लाम की जीत, मुसलमानों को फतह मुबारक: जश्न के बदले जहर उगल रहा पाक
Next Article डब्ल्यूएचओ की चेतावनी, महामारी का एक नया और खतरनाक चरण आने की उम्मीद महामारी अभी खत्म नहीं हुई, WHO चीफ ने फिर दुनिया को चेताया- कोरोना तब खत्म होगा जब…

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?