ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: करोड़ों की विकास योजनाओं से विपक्ष के पेट में हो रहा दर्द, दे रहे अनर्गल बयान-अरूण वोरा
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

करोड़ों की विकास योजनाओं से विपक्ष के पेट में हो रहा दर्द, दे रहे अनर्गल बयान-अरूण वोरा

By @dmin Published May 16, 2022
Share
116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation
कार्पोरेशन के सभी सेक्शन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, विभागीय अधिकारियों ने वोरा को नववर्ष की बधाई दी
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा है कि 20 साल तक नगर निगम और 15 साल तक राज्य की सत्ता में काबिज भाजपा के कार्यकाल में दुर्ग का विकास पूरी तरह ठप रहा। आज जब करोड़ों रुपए की लागत से कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट दुर्ग शहर में शुरू हो चुके हैं, तब भाजपा द्वारा विकास योजनाओं का विरोध किया जा रहा है। वोरा ने सवाल किया कि दुर्ग के विकास से आखिर भाजपा नेताओं के पेट में इतना दर्द क्यों हो रहा है?

वोरा ने कहा कि उन्होंने दुर्ग की जनता को हमेशा अपना परिवार माना है। पिछले 50 साल से दुर्गवासियों का प्रेम और आशीर्वाद वोरा परिवार को मिलता रहा है। इसी प्रेम और आत्मीयता की ताकत से वोरा परिवार ने दुर्ग के विकास को सर्वोच्च महत्व दिया है। वोरा ने जोर देकर कहा कि विकास कार्यों की लोकार्पण पटिटका पर नाम लिखाने की बजाय वे दुर्ग की जनता के दिलों में स्थान बनाए रखने में विश्वास रखते हैं।

वोरा ने कहा कि भाजपा नेता यह अच्छी तरह समझ लें कि उनके झूठे और अनर्गल बयानों से दुर्ग की जनता गुमराह नहीं होगी। भाजपा नेताओं ने 20 साल तक दुर्ग शहर को क्लीन-ग्रीन सिटी बनाने का केवल सपना दिखाया, काम धेले भर का नहीं किया। शहर का विकास पूरी तरह ठप रहा।

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पिछले साढ़े तीन साल से दुर्ग शहर में नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण विकास योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। 15 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट योजना, 30 करोड़ की लागत से शिवनाथ नदी तट पर लक्ष्मण झूला व गार्डन निर्माण, 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य, 12 करोड़ की लागत से जीई मार्ग में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, 10 करोड़ की लागत से बोरसी रुआंबांधा रोड उन्नयन, पुलगांव नाला डायवर्सन, सिविल लाइन हॉकी ग्राउंड में एस्ट्रो टर्फ, गौरवपथ उन्नयन और सौंदर्यीकरण जैसी बड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से किया जा रहा है। कांग्रेस शासनकाल में दुर्ग में विकास की गति इसी तरह आगे भी लगातार कायम रहेगी। बेहतर होगा कि भाजपा नेता विकास में रोड़े न अटकाएं बल्कि सहयोग दें।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा है कि विकास के नाम पर राजनीति न करें। शहर की जनता के हित में योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। भाजपा की पिछली परिषदों के कार्यकाल में बेशुमार पेड़ों को काटा गया। बेहतर होगा कि वे पर्यावरण का ज्ञान न बांटे। गौरव पथ के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा पेड़ों को बचाते हुए कार्य कराया जाएगा। पेड़ों को शिफ्ट करने का काम भी किया जाएगा। निगम के लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी ने कहा कि नगर निगम में भाजपा परिषद के कार्यकाल में गौरवपथ, फुटपाथ योजना सहित अन्य कार्यों के लिए नीम, पीपल जैसे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर दी गई। आज जब योजनाबद्ध तरीके से गौरवपथ का उन्नयन और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, तब भाजपा पार्षद व संगठन नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेता बताएं कि नगर निगम में 20 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा के पूर्व महापौरों ने शहरवासियों को चौपट योजनाओं के सिवा क्या दिया है?

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin May 16, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अजगर को अपने अंडे सेने के लिए 54 दिनों तक रोक दिया नेशनल हाईवे का काम, इस कम्पनी की हो रही जमकर तारीफ अजगर को अपने अंडे सेने के लिए 54 दिनों तक रोक दिया नेशनल हाईवे का काम, इस कम्पनी की हो रही जमकर तारीफ
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 208 # 16 may 2022
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?