ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक्सिस बैंक ने पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट के साथ साझेदारी की, किसान क्रेडिट कार्ड और एमएसएमई ऋण लॉन्च करने की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

एक्सिस बैंक ने पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट के साथ साझेदारी की, किसान क्रेडिट कार्ड और एमएसएमई ऋण लॉन्च करने की घोषणा

By Om Prakash Verma
Published: August 21, 2023
Share
एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 24 का वार्षिक परिणाम
एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 24 का वार्षिक परिणाम
SHARE

पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट का लाभ उठाने वाले पहले बैंकों में से एक
दो प्रोडक्ट उपलब्ध कराने की तैयारी – किसान क्रेडिट कार्ड और एमएसएमई ऋण
पूरी तरह से डिजिटल और जीरो डॉक्यूमेंट प्रोसेस
भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने आज रिज़र्व बैंक इनोवेशन हब (आरबीआईएच) द्वारा पेश किए गए पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट (पीटीपीएफसी) की सहायता से दो लेंडिंग प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने का एलान किया। इनोवेशन हब आरबीआई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। आरबीआई ने सप्ताह की शुरुआत में पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट को लॉन्च करने की घोषणा की थी।

एक्सिस बैंक इस प्लेटफॉर्म की मार्फत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और छोटे बिजनेस मालिकों को असुरक्षित एमएसएमई ऋण की पेशकश करेगा। दोनों उत्पाद पूरी तरह से डिजिटल तरीके से पेश किए जाएंगे और ग्राहकों को कोई दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। पायलट के रूप में, किसान क्रेडिट कार्ड मध्य प्रदेश में पेश किए जाएंगे और शुरुआती तौर पर ग्राहकों के लिए 1.6 लाख रुपए तक के ऋण उपलब्ध होंगे। एमएसएमई ऋण पूरे देश में उपलब्ध होंगे और ग्राहकों को 10 लाख रुपए तक के ऋण की पेशकश करेंगे।

पायलट योजना के तहत एक्सिस बैंक पूरी तरह से सहमति के आधार पर और सुरक्षित तरीके से ग्राहकों के डेटा तक पहुंचने के लिए पीटीपीएफसी का लाभ उठाएगा। इनमें पैन सत्यापन, आधार ईकेवाईसी, अकाउंट एग्रीगेटर डेटा, भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन और बैंक खातों को मान्य करने के लिए पेनी ड्रॉप सेवा शामिल है। यह देखते हुए कि डेटा सीधे प्रमाणित स्रोतों से आएगा, बैंक को उम्मीद है कि वह ग्राहकों को तेज और बेहतर क्रेडिट सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा।

इस पायलट योजना से मिले अनुभव के आधार पर बैंक मौजूदा उत्पादों के पैमाने का विस्तार करेगा और कैलिब्रेटेड तरीके से प्लेटफॉर्म पर नए उत्पाद लॉन्च करेगा। इस दौरान अधिकतम ग्राहकों तक पहुंचने और उन्हें सपोर्ट करने के लक्ष्य के साथ ये प्रोडक्ट सेल्फ-सर्विस और असिस्टेड मोड दोनों प्रकार से उपलब्ध होंगे।

इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव आनंद ने कहा, ”एक्सिस बैंक में हम ‘ओपन बैंकिंगÓ की शक्ति में विश्वास करते हैं, और हम लगातार डिजिटल-फस्र्ट प्रोडक्ट्स में निवेश कर रहे हैं। ये ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जो ग्राहकों को बैंकिंग का बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं। हम यूपीआई, अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम, वीडियो केवाईसी इत्यादि जैसे कई इनोवेटिव टैक्नोलॉजी फ्रेमवर्क को शुरुआती तौर पर ही अपनाने वाले बैंकों में शामिल हैं और अब किसान क्रेडिट कार्ड और एमएसएमई ऋण लॉन्च करने के लिए आरबीआईएच के पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट का सहयोग लेने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमें यकीन है कि यह प्लेटफॉर्म ऋण देने की प्रक्रिया को और अधिक बेहतर बनाएगा। इससे लागत में कमी आएगी और ऋणों का तेजी से वितरण संभव हो सकेगा। हमारा मानना है कि भारत में सार्थक विकास को क्रेडिट दायरे का विस्तार करके प्रेरित किया जा सकता है, और हम लाखों भारतीयों को उनके वित्तीय सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करने में भूमिका निभाते हुए खुश हैं।ÓÓ

बैंक के प्रेसिडेंट और हैड-डिजिटल बैंकिंग और ट्रांसफॉर्मेशन समीर शेट्टी ने कहा, ”आरबीआई इनोवेशन हब द्वारा पब्लिक टेक प्लेटफॉर्म फॉर फ्रिक्शनलेस क्रेडिट को लॉन्च करना एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है और इसकी सहायता से हम देश में पहले से ही उपलब्ध समृद्ध डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बना सकते हैं। पीटीपीएफसी के माध्यम से, हम पूरी तरह से ग्राहकों की सहमति के जरिये और सुरक्षित तरीके से प्रमाणित स्रोतों से सीधे अंडरराइटिंग के लिए आवश्यक विभिन्न प्रकार के डेटा तक पहुंच सकेंगे। आरबीआई और आरबीआईएच की यह पहल क्रेडिट को तमाम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक नए युग की शुरुआत करेगी। इसके प्रयोग से अच्छी क्रेडिट गुणवत्ता बनाए रखते हुए वर्तमान में क्रेडिट से वंचित क्षेत्रों में ऋण देने की लागत में भी कमी लाने में मदद मिलेगी। एक्सिस बैंक इस प्लेटफ़ॉर्म का लाभ उठाने वाले प्रोडक्ट पेश करने वाले पहले बैंकों में से एक है और यह हमारे लिए गौरव कर बात है और हम इसकी क्षमता को लेकर बहुत आशावादी हैं।Ó

भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त
CG Breaking : 8 जिलों में 54 करोड़ से ज्यादा की ठगी, विनायक होम्स एंड रियल स्टेट का फरार संचालक गिरफ्तार
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में ये क्या पहन कर युवा ले रहें हैं सेल्फी…
चुनाव आयोग ने मतगणना की तारीख में किया बदलाव, अब इस दिन गिने जाएंगे वोट… जानिए क्या है वजह
भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु प्रथम टेस्ट मैच के लिए आब्जर्वर बने प्रोफेसर प्रमोद शंकर शर्मा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 309 # 21 August 2023
Next Article अक्षय ऊर्जा दिवस पर वेदांता एल्यूमिनियम ने ऊर्जा के नवीकरणीय स्त्रोतों के उपयोग में उद्योग जगत को आगे बढ़ाया अक्षय ऊर्जा दिवस पर वेदांता एल्यूमिनियम ने ऊर्जा के नवीकरणीय स्त्रोतों के उपयोग में उद्योग जगत को आगे बढ़ाया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?