ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त

By Om Prakash Verma
Published: May 27, 2023
Share
भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त
भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त
SHARE

नया पड़ाव ले चुका है नया मोड़, डबल मज़ा और एक नई शैतान की एंट्री के साथ शुरू हुआ बालवीर लेवल 2
डीडी फ्री डिश पर मौजूद द क्यू टीवी के चहेते शो, बालवीर के पहले लेवल ने दर्शकों के बीच खूब सुर्खियाँ बटोरीं। इससे प्रेरित होकर चैनल ने अब दर्शकों के लिए बालवीर के दूसरे लेवल की पेशकश की है, जो सोमवार से शुक्रवार शाम 7:30 बजे से टेलीविजऩ पर अपना जादू चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश के चाइल्ड सुपरहीरो की कहानी, अपने दिलचस्प किरदारों, बेहतरीन स्टोरी लाइन व सुपरहिट एक्शन के माध्यम से बच्चों के साथ ही साथ बड़ों को भी मनोरंजित कर रही है।

लेवल 1 में देखा गया था कि बालवीर कैसे बुरी शक्तियों वाली भयंकर परी का विनाश करने में सफल रहता है। लेकिन लेवल 2 भी अपने साथ कुछ कम गुत्थियाँ लेकर नहीं आ रहा है, जिसने शो के लिए दर्शकों की दिलचस्पी और भी अधिक बढ़ा दी है। इस बार बालवीर के पास दोगुनी चुनौतियाँ होंगी, जिसमें रोड़ा बनकर आ रही है बवंडर परी, जो अभी-अभी जादुई बोतल की कैद से आज़ाद हुई है।

इस नए पड़ाव में जहाँ एक तरफ नई शैतान की दस्तक देखने को मिलेगी, वहीं डबल मज़ा भी दर्शकों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, क्योंकि भयंकर परी का भले ही विनाश हो गया है, लेकिन उसकी छड़ी बालवीर के दुश्मन मोंटू के हाथ लग गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि जहाँ एक तरफ बालवीर मानव और मेहर की मदद के लिए समर्पित हैं, वहीं मोंटू उन्हें परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। लेकिन फिर भी बालवीर मोंटू को सबक सिखाकर उसकी गलतियों का एहसास कराने की पूरी कोशिश करता है। भयंकर परी की इस छड़ी का उपयोग करके मोंटू का और भी बुरा रूप देखने को मिलेगा।

यह देखना वास्तव में दिलचस्प होगा कि हमेशा मेहर और मानव की परेशानी की सबसे बड़ी वजह मोंटू के हाथ जब भयंकर परी की छड़ी लगेगी, जो कि दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा है, तो आखिर क्या होगा? मोंटू, मेहर और मानव के खिलाफ इस छड़ी का दुरुपयोग किस तरह करेगा? इसका जवाब शो देखने के बाद ही मिल सकेगा।

एक तरफ बवंडर परी के धरती पर कदम रखने से पूरा परिलोक चिंता में है, क्योंकि बवंडर परी परिलोक में हमला करने वाली है। ऊपर से मोंटू को भयंकर परी की जादुई छड़ी का मिल जाना बालवीर के लिए दोहरी मुसीबत बन खड़ी हुई है। बालवीर कम से कम भयंकर परी को रोकने में सक्षम था, लेकिन बवंडर परी उससे भी अधिक खतरनाक है, वह कभी न खत्म होने वाले बवंडर की तरह है, जो बालवीर के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है।

प्रत्येक एपिसोड में यह देखना दिलचस्प व रोमांचक होगा कि बालवीर खलनायकों को कैसे हराता है। बालवीर को परी लोक की परियों द्वारा महाशक्तियों का आशीर्वाद प्राप्त है। लेकिन पृथ्वी पर बच्चों के विनाश के पीछे एक दुष्ट परी हावी है और पृथ्वी पर मानवता की रक्षा व बच्चों के संरक्षण के लिए, बालवीर को उसके खिलाफ खड़ा होना पड़ता है और धरती और मानव जाति की भलाई के लिए लडऩा पड़ता है।

‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के परिणाम घोषित, वरिष्ठ नागरिकों श्रेणी में गुजारी लाल रहे प्रथम
ब्रेकिंग न्यूज: मामूली विवाद पर सुपेला में युवक की हत्या…. आधीरात को बाइक सवार युवकों ने दिया घटना को अंजाम…. पुलिस हिरासत में आरोपी
दुर्ग कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : लापरवाही बरतने वाले 6 पटवारी और एक आरआई पर होगी निलंबन की कार्रवाई
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी : पत्नी के झुमके के लिए कर दी हत्या, पांच दिन से लापता था मृतक
महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी कांग्रेस, 31 मार्च से शुरू होगा महंगाई मुक्त भारत अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: जब यूं ही होने लगे शासन का काम
Next Article फर्जी पतों पर फ्लिपकार्ट के जरिए मंगाए ढेरों सामान, धमधा में बना रखा था हब… पांच जालसाज गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?